SL vs IND Test: कोलंबो में बारिश बनेगी विलेन या टीम इंडिया रचेगी इतिहास? पिच से लेकर Playing XI तक जानें सबकुछ

SL vs IND Test Updates: भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट कोलंबो के SSC मैदान पर। 1-0 से आगे टीम इंडिया की नजर सीरीज पर, बारिश का खतरा, जानें पिच रिपोर्ट, संभावित 11 और लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी
India vs. Sri Lanka second Test at Colombo's SSC ground. Team India, leading 1-0, eyes the series; threat of rain looms
श्रीलंका बनाम भारत (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Colombo Test Pitch And Weather Report: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और निर्णायक मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) मैदान पर शुरू होगा। भारत गॉल में पहला टेस्ट 165 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है और अब उसकी नजर सीरीज अपने नाम करने पर है। वहीं श्रीलंका घरेलू मैदान पर वापसी करते हुए सीरीज बराबर करना चाहेगा।

बारिश डालेगी मैच में खलल?

कोलंबो में मौसम फिलहाल बादलों से घिरा हुआ है और तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस है। हवा में नमी करीब 79 फीसदी है। दिन में हल्की बारिश और शाम को गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

हालांकि, अच्छी खबर यह है कि बारिश लगातार होने की संभावना कम है। ऐसे में मैच पूरी तरह धुलने की उम्मीद नहीं है, लेकिन बीच-बीच में होने वाली बारिश मुकाबले को जरूर रोक सकती है। दिन का अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

SSC की पिच पर बल्लेबाजों का दबदबा

कोलंबो की SSC पिच पर आमतौर पर बल्लेबाजों को मदद मिलती है। सतह पर घास कम है और पिच काफी मजबूत नजर आती है। हालांकि, सतह के नीचे की सूखापन स्पिन गेंदबाजों को शुरुआती मदद दे सकता है। तेज गेंदबाजों के लिए विकेट हासिल करने के लिए लंबे स्पेल और लगातार मेहनत करनी होगी।

क्या सरांश जैन डेब्यू देखने को मिलेगा आज?

गॉल टेस्ट में कुलदीप यादव को सिर्फ एक विकेट मिला था। वहीं श्रीलंका के बाएं हाथ के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। ऐसे में भारतीय टीम कुलदीप की जगह ऑफ-स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन को मौका देने पर विचार कर सकती है।

टीम मैनेजमेंट ने प्लेइंग XI पर फैसला मैच के करीब लेने की बात कही है, लेकिन मौजूदा संकेतों को देखते हुए सरांश के टेस्ट डेब्यू की संभावना मजबूत है।

भारत की संभावित XI-

  • केएल राहुल

  • यशस्वी जायसवाल

  • देवदत्त पडिक्कल

  • शुभमन गिल

  • ऋषभ पंत

  • रवींद्र जडेजा

  • ध्रुव जुरेल

  • मानव सुथार

  • कुलदीप यादव/सरांश जैन

  • मोहम्मद सिराज

  • प्रसिद्ध कृष्णा

श्रीलंका की टीम में भी बदलाव

श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट सीरीज के लिए कामिल मिशारा और सहन अराचिगे को टीम में शामिल किया है, जबकि निशान मदुशका को बाहर किया गया है। मेजबान टीम की रणनीति में बाएं हाथ के बल्लेबाज अहम भूमिका निभा सकते हैं।

पहले टेस्ट में सोनल दिनूषा और निरोशन डिकवेला ने अच्छी बल्लेबाजी की थी। श्रीलंका को अगर भारत को चुनौती देनी है तो उसकी बल्लेबाजी को इस मैच में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

श्रीलंका की संभावित XI-

  • लाहिरु उदारा,

  • कामिल मिशारा,

  • पसिंदु सूरियाबंडारा

  • कामिंदु मेंडिस

  • धनंजय डी सिल्वा,

  • निरोशन डिकवेला,

  • सोनल दिनूषा

  • केशरा नुवंथा

  • प्रभात जयसूर्या

  • असिता फर्नांडो

  • लाहिरु कुमारा।

हेड-टू-हेड में भारत किसका पड़ला भारी?

भारत और श्रीलंका के बीच अब तक 47 टेस्ट खेले गए हैं।

भारत जीता: 23

श्रीलंका जीता: 7

ड्रॉ: 17

India vs. Sri Lanka second Test at Colombo's SSC ground. Team India, leading 1-0, eyes the series; threat of rain looms
Hockey WC: नीदरलैंड्स ने भारत को 3-1 से हराया, सेमीफाइनल की राह मुश्किल; अब अर्जेंटीना मैच पर टिकी उम्मीदें

कहां देखें भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट?

भारत में मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। टीवी पर मैच का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा। हिंदी में कवरेज सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 पर और अन्य भाषाओं में अलग-अलग सोनी स्पोर्ट्स चैनलों पर उपलब्ध होगी। डीडी फ्री डिश यूजर्स के लिए मैच डीडी स्पोर्ट्स पर मुफ्त में देखा जा सकेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com