Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

T20 Mumbai League 2025 में दिखेगा भारतीय सितारों का जलवा, सूर्या, श्रेयस और रहाणे बने आइकन खिलाड़ी

टी20 मुंबई लीग में भारतीय खिलाड़ी आइकन के रूप में खेलेंगे। भारतीय टीम के खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, शार्दुल ठाकुर, अजिंक्य रहाणे, सरफराज खान जैसे खिलाड़ी इस लीग में खेलते दिखेंगे।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: May 02, 2025 | 09:43 PM

सूर्यकुमार यादव (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: टी20 मुंबई लीग की तैयारी अपने अंतिम चरण में है। इस लीग में कई भारतीय खिलाड़ी खेलते दिखेंगे। इस लीग के लिए सभी 8 टीमों ने अपने आइकन खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। भारत के टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थईस्ट का आइकन खिलाड़ी चुना गया है, जबकि श्रेयस अय्यर सोबो मुंबई फाल्कन्स से जुड़ेंगे।

मुंबई रणजी टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे को नमो बांद्रा ब्लास्टर्स ने अपने साथ जोड़ा है। वहीं ऑलराउंडर शिवम दुबे आर्क्स अंधेरी की ओर से खेलेंगे। सरफराज खान आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न सबर्ब्स के आइकन खिलाड़ी बनाए गए हैं और तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे को मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स की टीम ने चुना है। इसके अलावा शार्दुल ठाकुर ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स में और पृथ्वी शॉ को नॉर्थ मुंबई पैंथर्स में शामिल किया गया है।

26 मई से खेला जाएगा टूर्नामेंट

यह टी20 टूर्नामेंट 26 मई से 8 जून के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने जानकारी दी कि इस लीग के लिए करीब 2,800 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 400 का चयन नीलामी के लिए किया गया है। यह नीलामी 7 मई को होगी।

सम्बंधित ख़बरें

गुस्सा छोड़ दो भाई…पाकिस्तान को हराने के बाद सूर्या ने कुलदीप को गले लगाया, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

पाकिस्तान की टीम पार्टटाइमर्स के भी लायक नहीं…61 रन से धूल चटाने के बाद सूर्या ने पड़ोसियों को दिखाया आईना

IND vs PAK: ईशान के आगे नतमस्तक हुआ पाकिस्तान, कोलंबो में भारत ने दी करारी शिकस्त, पाक का घमंड हुआ ध्वस्त

भारत का टशन देख दंग रह गया पाक, सूर्या ने फिर सलमान से नहीं मिलाया हाथ, बीच मैदान पर बेइज्जत हुआ पाकिस्तान

रोहित शर्मा बने इस लीग के ब्रांड एंबेसडर

भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर और दिलीप वेंगसरकर भी लीग से जुड़ेंगे। हालांकि उनकी भूमिकाएं बाद में स्पष्ट की जाएंगी। वहीं रोहित शर्मा इस लीग के ब्रांड एंबेसडर हैं। नाइक ने बताया कि जो भारतीय खिलाड़ी इस लीग में भाग लेंगे, उन्हें 20 लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय टीम की प्रतिबद्धताओं और फिटनेस को देखते हुए अपनी उपलब्धता की पुष्टि कर दी है।

खेल जगत की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लीग में कुल 8 टीमें भाग लेंगी और हर टीम में 18 खिलाड़ी होंगे। हर टीम को अपनी अंतिम एकादश में कम से कम एक अंडर-19 खिलाड़ी को शामिल करना अनिवार्य होगा, जिससे युवाओं को मंच मिलेगा। इस लीग की वापसी 6 साल बाद हो रही है। कोरोना के कारण इस लीग को बंद कर दिया गया था। उसके बाद अब फिर से यह टूर्नामेंट वापस लौट आया है।

Sky shreyas rahane prithvi named among icon players in t20 mumbai league 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 02, 2025 | 09:42 PM

Topics:  

  • Mumbai Cricket Association
  • Shreyas Iyer
  • Suryakumar Yadav

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.