ODI ऑलराउंडरों की लिस्ट में जिम्बाब्वे के रजा बने ‘सिकंदर’, अफगानिस्तान के दो खिलाड़ियों को पछाड़ा
Sikandar Raza Becomes No. 1 All-Rounder In ODIs: सिकंदर रजा वनडे में वर्ल्ड के नंबर-1 ऑलराउंडर बन गए हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के दो खिलाड़ियों को पीछे छोड़कर यह कारनामा किया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
सिकंदर रजा (फोटो-सोशल मीडिया)
Sikandar Raza Becomes No. 1 All-Rounder In ODIs: आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। वनडे में ऑलराउंडरों की सूची में जिम्बाब्वे के स्टार ऑलराउंडर सिकंदर रजा को दो पायदान का फायदा हुआ है। वो अब वनडे में ऑलराउंडरों की सूची में शीर्ष पर पहुंच गए हैं। सिकंदर रजा ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया, जिसका फायदा उन्हें मिला।
39 वर्षीय सिकंदर रजा के नाम 302 रेटिंग अंक है। रजा ने पिछले सप्ताह हरारे में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए दो वनडे मैचों में अपने बल्लेबाजी से प्रभावित किया था। रजा ने 29 अगस्त को पहले वनडे में श्रीलंका के खिलाफ 92 रनों की पारी खेली थी। वहीं दूसरे वनडे में वह 59 रन बनाकर नाबाद रहे। पहले वनडे में गेंदबाजी करते हुए एक विकेट भी लिया।
अफगानिस्तान के इन दो खिलाड़ियों को छोड़ा पीछे
सिकंदर रजा ने अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई और मोहम्मद नबी को पीछे छोड़कर शीर्ष पर पहुंच गए हैं। अजमतुल्लाह उमरजई 296 रेटिंग अंक के साथ दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं। वहीं मोहम्मद नबी 292 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। रजा की शानदार बल्लेबाजी के बदौलत उन्हें बल्लेबाजी रैंकिंग में भी फायदा हुआ है। वो अब 9 स्थान की छलांग लगाकर 22वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट को फिर होना पड़ा शर्मसार, T20 WC 2026 के दौरान मोहम्मद नवाज की काली करतूत आई सामने
क्रिकेट में बिश्नोई गैंग की एंट्री? टी-20 वर्ल्ड कप मैच फिक्सिंग मामले में आईसीसी की जांच
Blessing Muzarabani की PSL बैन पर एजेंसी का पलटवार, PCB से की प्रतिबंध हटाने की मांग
Women’s T20I Challenge Trophy का शेड्यूल किया, ICC पहली बार 5 टीमों के साथ कराएगा ये टूर्नामेंट
यह भी पढ़ें: ICC ODI Team Rankings: वनडे में इंग्लैंड का हुआ बुरा हाल, रैंकिंग में अफगानिस्तान से भी हुई पीछे
वनडे ऑलराउंडर रैंकिंग की लिस्ट
| रैंक | टीम | खिलाड़ी का नाम | रेटिंग | करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग (मैच विवरण) |
|---|---|---|---|---|
| 1 | ज़िम्बाब्वे | सिकंदर रज़ा | 302 | 302 बनाम श्रीलंका, हरारे, 2025 |
| 2 | अफग़ानिस्तान | अजमतुल्लाह उमरजई | 296 | 296 बनाम ऑस्ट्रेलिया, लाहौर, 2025 |
| 3 | अफग़ानिस्तान | मोहम्मद नबी | 292 | 350 बनाम आयरलैंड, ग्रेटर नोएडा, 2017 |
| 4 | बांग्लादेश | मेहदी हसन मिराज़ | 249 | 295 बनाम भारत, मीरपुर, 2022 |
| 5 | न्यूज़ीलैंड | माइकल ब्रेसवेल | 246 | 246 बनाम पाकिस्तान, बे ओवल, 2025 |
| =6 | न्यूज़ीलैंड | मिशेल सेंटनर | 238 | 309 बनाम इंग्लैंड, क्राइस्टचर्च, 2018 |
| =6 | अफग़ानिस्तान | राशिद खान | 238 | 352 बनाम पाकिस्तान, अबूधाबी, 2018 |
| 8 | स्कॉटलैंड | ब्रैंडन मैकमुलेन | 235 | 247 बनाम नीदरलैंड, स्कॉटलैंड, 2025 |
| 9 | भारत | रवींद्र जडेजा | 220 | 372 बनाम ज़िम्बाब्वे, बुलावायो, 2013 |
| 10 | न्यूज़ीलैंड | रचिन रवींद्र | 216 | 230 बनाम भारत, दुबई, 2025 |
हालांकि मोहम्मद नबी वनडे ऑलराउंडर रैंकिंग में नीचे खिसक गए हैं, लेकिन इस हफ्ते उन्होंने टी20 ऑलराउंडर की रैंकिंग में नंबर 1 की दौड़ में मजबूती से कदम बढ़ाया है। अब वह भारत के हार्दिक पंड्या के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। मोहम्मद नबी ने इस हफ्ते शारजाह में खेले गए त्रिकोणीय सीरीज़ (अफ़ग़ानिस्तान, यूएई और पाकिस्तान के बीच) में तीन मैचों में चार विकेट लिए।
वहीं उनके साथी खिलाड़ी इब्राहीम जदरान ने टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग में 12 स्थान की छलांग लगाकर 20वें स्थान पर जगह बनाई। उन्होंने 63 (40 गेंद) और 65 (45 गेंद) की दो शानदार पारियां खेलीं। पाकिस्तान के सुफयान मुकीम भी टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में 11 स्थान ऊपर चढ़कर 22वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
