Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मैनचेस्टर में पाकिस्तानी कप्तान का रिकॉर्ड तोड़ेंगे शुभमन गिल, ऐसा करने वाले…

Shubman Gill:  मैनचेस्टर में शुभमन गिल एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर सकते हैं। अगर वो 25 रन बना लेते हैं सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एशियाई खिलाड़ी बन जाएंगे।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Jul 20, 2025 | 08:18 PM

शुभमन गिल (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Shubman Gill: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। लॉर्ड्स में भारतीय टीम को मिली हार के बाद एंडरसन-तेंदुलकर सीरीज में 2-1 से पिछड़ गई है। वहीं अब भारतीय टीम की नजरें मैनचेस्टर के मुकाबले पर होगी। इस मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।

मैनचेस्टर में गिल 25 रन बनाते ही इंग्लैंड के किसी टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एशियाई बल्लेबाज बन जाएंगे। वो इस रिकॉर्ड से महज 25 रन दूर हैं। यह रिकॉर्ड अभी पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ के नाम हैं। जिन्होंने 2006 के दौरे पर चार टेस्ट मैचों में 90.14 की औसत से 631 रन बनाए थे, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 202 रन था। वहीं गिल के नाम अभी तक तीन मैचों में 607 रन बनाए हैं।

मैनचेस्टर में होगी गिल से बहुत उम्मीदें

मैनचेस्टर में सभी की नजरें शुभमन गिल पर टिकी होगी। गिल ने लीड्स और बर्मिंघम में खेले गए पहले दो मैचों में तीन शतक जड़कर रनों का अंबार लगा दिया था। हालांकि, लॉर्ड्स में उनके बल्ले से रन नहीं निकला। लॉर्ड्स टेस्ट में गिल केवल 22 रन ही बना सके। वह इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान भी बन गए हैं। गिल ने पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़कर यह उपलब्धि हासिल की।

सम्बंधित ख़बरें

Under-19 World Cup: 1988 से 2026 तक…किस देश ने कितनी बार जीता खिताब, यहां देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

Under-19 World Cup में छठी बार चैंपियन बनी टीम इंडिया टीम, इंग्लैंड को हराकर रचा इतिहास

‘एक शतक भी नहीं…’, वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच ने अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले दिया था ये संदेश

वैभव सूर्यवंशी की एतिहासिक पारी देखकर गदगद हुए CM नीतीश कुमार, बिहार के लाल के लिए कह दी ये बड़ी बात

इंग्लैंड में एशियाई बल्लेबाज द्वारा एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन

बल्लेबाज़ का नाम रन मैचों की संख्या वर्ष
मोहम्मद यूसुफ (पाकिस्तान) 631 4 2006
शुभमन गिल (भारत) 607 3 2025
राहुल द्रविड़ (भारत) 602 4 2002
विराट कोहली (भारत) 593 5 2018
सुनील गावस्कर (भारत) 542 4 1979
सलीम मलिक (पाकिस्तान) 488 5 1992

यह भी पढ़ें: मैनचेस्टर में जसप्रीत बुमराह के निशाने पर होंगे कई रिकॉर्ड, इंग्लैंड में ऐसा…

शुभमन गिल ने अब तक इस सीरीज के तीन मैचों में 101.16 की औसत से 607 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 269 रन रहा है। यह पारी उन्होंने बर्मिंघम में खेली थी। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की थी। अब चौथे टेस्ट में भारत के लिए करो या मरो का मुकालबा होगा। अगर टीम जीतती है तो सीरीज में बनी रहेगी नहीं तो भारतीय टीम को एक और सीरीज के हार का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में गिल के उपर बड़ी जिम्मेदारी होगी कि वो इस मुकाबले में किस तरह से उतरते हैं।

Shubman gill will become 1st batter to most runs by an asian batter in england

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 20, 2025 | 08:15 PM

Topics:  

  • England
  • England Cricket Team
  • IND Vs ENG
  • India vs England
  • Shubman Gill

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.