-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Shubman Gill Said Test Series Is More Important Than Ipl
‘IPL से ज्यादा जरूरी टेस्ट सीरीज’, कप्तान बनते ही शुभमन गिल ने दिया बड़ा बयान
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले शुभमन गिल ने बड़ी बात कही है। उन्होंने बताया है कि इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी टेस्ट सीरीज जीतना आईपीएल जीतने से बड़ी बात है।

शुभमन गिल (फोटो- सोशल मीडिया)
20 जून से भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जाना है। ये मुकाबला हेडिंग्ले, लीड्स के मैदान पर खेला जाएगा। इस दौरान भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे। इससे पहले गिल ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी टेस्ट सीरीज जीतना आईपीएल जीतने से बड़ी बात है।
विराट कोहली, रोहित शर्मा और आर अश्विन जैसे दिग्गजों के टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास के बाद 25 साल के युवा कप्तान गिल इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में भारत की कप्तानी करेंगे । यह पूछे जाने पर कि इंग्लैंड में टेस्ट श्रृंखला जीतने और आईपीएल खिताब में से वह किसे ऊपर रखेंगे, गिल ने कहा कि निश्चित तौर पर वो टेस्ट क्रिकेट को उपर रखेंगे।
आईपीएल से जरूरी टेस्ट सीरीज- शुभमन गिल
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गिल ने कहा कि ‘‘आईपीएल हर साल होता है और हर साल मौका मिलता है । मेरे ख्याल से इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका में जीत बड़ी है । कई लोग कहते हैं कि आपकी टीम के पास उतना अनुभव नहीं है लेकिन अच्छी बात यह है कि हम पर अपेक्षाओं का उतना बोझ नहीं होगा क्योंकि अधिकांश खिलाड़ी इंग्लैंड में खेले नहीं है । इससे काफी फर्क पड़ेगा ।”
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ENG 1st ODI: रोहित-विराट फ्लॉप, 80 रन पर कप्तान गिल को छोड़ना पड़ा मैदान, संकट में फंसी टीम इंडिया
IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में आया बुमराह-प्रसिद्ध का तूफान, इंग्लैंड 258 पर ढेर, RO-KO पर सबकी नजर
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करेगा इंग्लैंड, RO-KO की वापसी, इस धुंरधर को नहीं मिली टीम में जगह
IND W Vs ENG W: लॉर्ड्स में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, ऐतिहासिक टेस्ट में इंग्लैंड को 270 रनों से दी मात
मैं चौथे नंबर पर खेलूंगा- शुभमन गिल
गिल ने आगे कहा “पिछले पांच से दस साल में हमारे सीनियर्स से हमें जो ब्लूप्रिंट मिला है , वह यही है कि हम कहीं भी जीत सकते हैं । हम उसी आत्मविश्वास के साथ खेलने की कोशिश करेंगे । विराट भाई के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद मैने और गौतम गंभीर भाई ने इस पर बात की और हम दोनों ही इस पर एकमत थे कि मुझे चौथे नंबर पर उतरना चाहिये।”
हेडिंग्ले टेस्ट में इंग्लैंड की प्लेइंग XI
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्राइडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर।
टीम इंडिया का स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर/उपकप्तान), यश्सवी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और हर्षित राणा।
Shubman gill said test series is more important than ipl
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Jagannath Rath Yatra: हर साल नए बनाए जाते हैं प्रभु जगन्नाथ के रथ, जानिए 58 दिनों तक चलने वाली अद्भभुत परंपरा
Jul 15, 2026 | 01:16 PMवित्त मंत्री पद का ऑफर? देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात पर क्या बोले जयंत पाटिल, बताया क्या है आगे का प्लान
Jul 15, 2026 | 01:09 PMSeoni News: आईटीआई छात्र की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Jul 15, 2026 | 01:07 PMUS Strikes Iran: हॉर्मुज स्ट्रेट के पास अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, सात घंटे चली सैन्य कार्रवाई
Jul 15, 2026 | 01:07 PMकल्याण रेलवे स्टेशन सेक्स रैकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, ठाणे पुलिस ने बंगाल में 4 दिन चलाया अंडरकवर ऑपरेशन
Jul 15, 2026 | 12:50 PMमुंबई के 3 मशहूर होटलों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, खाद्य लाइसेंस निलंबित, रसोई में मिली गंभीर गंदगी
Jul 15, 2026 | 12:42 PMएक मौका तो देकर देखिए! व्यावसायिक शिक्षा में छात्राओं का दबदबा, कई प्रोफेशनल कोर्सेज में लड़कों को पछाड़ा
Jul 15, 2026 | 12:37 PMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














