मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुजरात की शिकस्त पर शुभमन गिल का चौंकाने वाला खुलासा, इस गलती को माना हार की वजह
GT vs MI: शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस को मुंबई इंडियंस के खिलाफ करारी हार मिली। यह टीम की सीजन की तीसरी हार रही, जिसके बाद गिल ने हार की वजह भी बताई।
- Written By: संजय बिष्ट
शुभमन गिल (फोटो- सोशल मीडिया)
Shubman Gill Statement: आईपीएल 2026 के 30वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ंत हुई। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने शानदार खेल दिखाते हुए 99 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। घरेलू मैदान पर गुजरात टाइटंस को करारी हार का सामना करना पड़ा, जहां टीम का कोई भी बल्लेबाज प्रभाव नहीं छोड़ सका। इस हार के बाद कप्तान शुभमन गिल ने खुलकर अपनी बात रखी।
गिल ने बताई हार की वजह
मैच के बाद शुभमन गिल ने कहा कि टीम ने बीच के ओवरों में जरूरत से ज्यादा रन खर्च किए, जो हार की सबसे बड़ी वजह बनी। उन्होंने माना कि इस पिच पर 160-170 का स्कोर सामान्य माना जा सकता था, लेकिन गेंदबाज सही लेंथ पर लगातार गेंदबाजी नहीं कर सके। गिल के अनुसार, पिच थोड़ी धीमी थी और गेंद कभी रुककर आ रही थी तो कभी नीची रह रही थी, जिसका फायदा मुंबई के बल्लेबाजों ने उठाया।
मुंबई इंडियंस की दमदार बल्लेबाजी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। टीम की शुरुआत साधारण रही, जहां क्विंटन डी कॉक 13 रन बनाकर आउट हुए और डेब्यू कर रहे दानिश मालेवर भी सिर्फ 2 रन ही बना सके। इसके बाद नमन धीर ने 32 गेंदों में 45 रन की अहम पारी खेली, लेकिन असली चमक तिलक वर्मा ने बिखेरी। उन्होंने 45 गेंदों में 101 रन बनाते हुए शानदार शतक जड़ा, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल थे।
सम्बंधित ख़बरें
आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज से पहले BCCI ने किया कुछ ऐसा, जिससे IPL 2026 चैंपियन RCB के साथ हो गया बहुत बड़ा खेला!
IND vs AFG: गिल-पंत की जोड़ी ने रचा इतिहास, अफगानिस्तान के खिलाफ की सबसे बड़ी साझेदारी
T20 में टीम इंडिया का कप्तान बनने के बाद श्रेयस अय्यर का पहला बयान, कहा- ये सम्मान की बात, देखें वीडियो
BCCI का बड़ा फैसला, Vaibhav Sooryavanshi के साथ आयरलैंड-इंग्लैंड जाएगा परिवार, बोर्ड उठाएगा पूरा खर्च
गुजरात की बल्लेबाजी रही फ्लॉप
200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम पूरी तरह लड़खड़ा गई और 15.5 ओवर में 100 रन पर ऑलआउट हो गई। साई सुदर्शन बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि शुभमन गिल 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे। टीम के लिए वाशिंगटन सुंदर ने 17 गेंदों में 26 रन बनाकर सबसे ज्यादा योगदान दिया, लेकिन बाकी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।
ये भी पढ़ें: ‘तिलक वर्मा को स्पिन के खिलाफ…’, शतकीय पारी के बाद Cheteshwar Pujara ने दी अहम सलाह
इस हार के बाद गुजरात टाइटंस के लिए यह जरूरी हो गया है कि वह अपनी गलतियों से सीख लेकर अगले मैचों में वापसी करे। कप्तान गिल ने भी संकेत दिया कि टीम को गेंदबाजी में सुधार करने की जरूरत है। वहीं मुंबई इंडियंस के लिए यह जीत आत्मविश्वास बढ़ाने वाली साबित हुई है और टीम अब बेहतर लय में नजर आ रही है।
