21वीं सदी में दूसरी बार हुआ ऐसा! गिल ने कोहली के इस अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी की
Gill Equals Kohli's Unwanted Record: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पांच मैचों की सीरीज में शुभमन गिल ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। एक सीरीज में पांच टॉस हारने वाले कप्तान बन गए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
शुभमन गिल और विराट कोहली (फोटो-सोशल मीडिया)
Shubman Gill Equals Virat Kohli’s Unwanted Record: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान शुभमन गिल ने अपने नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड भी कर लिया है। गिल इस टेस्ट सीरीज में पांच मैचों में पांच टॉस हारने के वाले कप्तान भी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में विराट कोहली की बराबरी भी कर ली है। लंदन के केनिंग्टन ओवल में पांचवें टेस्ट में टॉस हारते ही यह अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया।
पिछले 25 सालों में ऐसा केवल दो बार ही हुआ है कि कोई टीम एक सीरीज में सारा टॉस हार गई है। दोनों बार ऐसा भारत के साथ ही हुआ है। यह 14वीं बार था जब किसी टीम ने एक सीरीज में सभी पांचों टॉस गंवाए। पिछले 25 सालों में इससे पहले ऐसा केवल 2018 में भारत के इंग्लैंड दौरे के दौरान हुआ था, जब कोहली टीम के कप्तान थे।
2018 में विराट ने भी गंवाए हैं सभी टॉस
2018 में भारत और इंग्लैंड ने बर्मिंघम, लॉर्ड्स, नॉटिंघम, साउथेम्प्टन और ओवल में पांच टेस्ट मैच खेले और जो रूट ने इस दौरान सभी टॉस जीते थे। विराट कोहली एक भी टॉस नहीं जीत पाएं। वहीं इंग्लैंड ने 2018 के दौरे पर भारतीय टीम को 4-1 से हराया था। वहीं इस सीरीज में भारतीय टीम पीछे हैं। भारत अब इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार 15 बार टॉस हार चुका है।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
वैभव सूर्यवंशी का फिर टूटा दिल, नहीं मिला डेब्यू का मौका, इंग्लैंड के खिलाप टॉस जीतकर इंडिया ने चुनी बल्लेबाजी
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
टॉस गंवाने वाली टीमें नहीं जीत सकी है सीरीज
पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में अब तक 14 बार ऐसा हुआ है जब किसी टीम ने सभी पांचों टॉस हारे हों। लेकिन सिर्फ एक बार ही ऐसी टीम सीरीज जीत पाई है। साल 1953 में इंग्लैंड की टीम ने ऐसा किया था। उस समय इंग्लैंड की कप्तानी लियोनार्ड हटन कर रहे थे और यह मुकाबला इंग्लैंड में ही खेला जा रहा था।
यह भी पढ़ें: शुभमन गिल ने रचा इतिहास, एक सीरीज में ऐसा करने वाले पहले भारतीय कप्तान बने
पिछली 13 बार में से तीन बार सीरीज ड्रॉ रही, जबकि बाकी 9 बार टॉस हारने वाली टीम को हार मिली। अगर भारत लंदन में यह मैच जीतता है, तो वह चौथी ऐसी टीम बन जाएगा जो पांचों टॉस हारने के बावजूद सीरीज को हारने से बचा पाएगी। ओवल मैदान पर एक खास ट्रेंड चला आ रहा है। यहां पिछले सात टेस्ट मैचों में जो भी टीम टॉस जीतती है, वह पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला करती है। पिछले दो सालों में यहां खेले गए 22 प्रथम श्रेणी मैचों में भी यही देखा गया है।
