- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Shubman Gill Breaks Virat Kohli Record Of Scoring Most Runs As India Captain Against England
शुभमन गिल ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड, इंग्लैंड के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले भारतीय
Shubman Gill Breaks Virat Kohli's Record: शुभमन गिल इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

शुभमन गिल (फोटो-सोशल मीडिया)
Shubman Gill Breaks Virat Kohli’s Record: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चौथे मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। कप्तान के तौर पर इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। शुभमन गिल ने कप्तान के तौर पर इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। गिल ने विराट कोहली को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है।
शनिवार 26 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड खेले जा रहे मुकाबले की दूसरी पारी में शुभमन गिल ने 37 रन बनाते ही यह मुकाम हासिल किया। गिल ने दूसरी पारी के 17वें ओवर में जोफ्रा आर्चर को चौका लगाकर यह कारनामा किया। 2016 में भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ के दौरान कोहली ने कुल पांच मैच खेले और दो शतकों और दो अर्द्धशतकों की मदद से 655 रन बनाए। अब गिल विराट कोहली से आगे निकल गए हैं।गिल ने नाम इस सीरीज के 4 मुकाबले में 3 शतकों के साथ 658 रन हो गए हैं। अभी गिल को एक और मुकाबला खेलना है।
यशस्वी जायसवाल ने एक सीरीज में बनाए सबसे ज्यादा रन
इंग्लैंड के खिलाफ किसी भारतीय बल्लेबाज़ द्वारा टेस्ट सीरीज़ में सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम है। 2024 में भारत-इंग्लैंड के बीच होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में जायसवाल ने पांच मैचों में कुल 712 रन बनाए थे। जायसवाल का रिकॉर्ड तोड़ने और नंबर 1 का स्थान हासिल करने के लिए गिल को मौजूदा मैच में 55 रन और बनाने होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
ICC Rankings: बिना मैदान पर उतरे ही चमक गई शुभमन गिल की किस्मत, तो पाकिस्तानी बल्लेबाज को हुआ जबरदस्त नुकसान
GT vs SRH: गुजरात टाइटंस ने बदली जर्सी का रंग, लैवेंडर पहनने के पीछे छिपा है ये बड़ा संदेश
जो किसी ने नहीं सोचा था वो हो गया…, शुभमन गिल ने आखिर तोड़ ही दिया MS Dhoni का रिकॉर्ड
सवाई मानसिंह स्टेडियम में शुभमन गिल का तूफान, राजस्थान को हराकर IPL में दर्ज की सबसे बड़ी जीत, राशिद भी चमके
भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन (भारत के लिए)
- यशस्वी जायसवाल – 712 (2024) भारत में
- शुभमन गिल – 658* (2025) इंग्लैंड में
- विराट कोहली – 655 (2016) भारत में
- राहुल द्रविड़ – 602 (2002) इंग्लैंड में
- विराट कोहली – 593 (2018) इंग्लैंड में
यह भी पढ़ें: एशिया कप का शेड्यूल हुआ आउट, जानें कब होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला
किसी भारतीय कप्तान द्वारा किसी टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड सुनील गावस्कर के नाम है। 1978-79 में भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के दौरान गावस्कर ने छह मैच खेले और 732 रन बनाए। गिल को यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए मौजूदा टेस्ट की दूसरी पारी में कम से कम 114 रन बनाने होंगे। भारत के लिए एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज़्यादा रन बनाने का ओवरऑल रिकॉर्ड भी गावस्कर के नाम है। 1971 में भारत के वेस्टइंडीज दौरे पर गावस्कर ने अजीत वाडेकर की कप्तानी वाली टीम के लिए चार मैचों में 774 रन बनाए थे।
Shubman gill breaks virat kohli record of scoring most runs as india captain against england
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MP News: सिवनी में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, चाय की टपरी पर 20 हजार की रिश्वत लेते धराया ASI
May 13, 2026 | 11:09 PMUP में आंधी-तूफान और बारिश ने मचाई भारी तबाही, 60 से अधिक लोगों की मौत, वंदे भारत समेत कई ट्रेनें थमीं
May 13, 2026 | 10:58 PMबदलापुर जिमखाना में शुरू हुआ राज्य स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट, बनाया जाएगा इनडोर स्टेडियम
May 13, 2026 | 10:54 PMछात्रों के लिए राहत या नया सियासी दांव? CM विजय की NEET खत्म करने की मांग से गरमाई राजनीति, जानें पूरा मामला
May 13, 2026 | 10:41 PMBalaghat News: ‘जीने की आरजू नहीं’, अपने दोनों बच्चों के साथ कुए में कूदा श्याम; मरने से पहले किया भावुक पोस्ट
May 13, 2026 | 10:41 PMखरात प्रकरण में रुपाली चाकणकर को गिरफ्तार किया जाए, कांग्रेस की महिला प्रदेशाध्यक्ष सव्वालाखे की मांग
May 13, 2026 | 10:40 PMKKR vs RCB: बेंगलुरु के सामने केकेआर ने जीत के लिए रखा 193 रन का टारगेट, रघुवंशी-रिंकू की विस्फोटक बल्लेबाजी
May 13, 2026 | 10:25 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM














