शुभमन गिल (सौजन्य-एक्स @soul_inherited)
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल ने हाल ही में अपना 25वां जन्मदिन मनाया है। शुभमन गिल ने बहुत ही कम उम्र से ही क्रिकेट में अपना नाम कर लिया है। आज उन्हें हर क्रिकेट प्रेमी भली भांती जानता है। भारतीय युवा खिलाड़ियों में से शुभमन गिल ने अपने अभ तक के करियर में काफी उपलब्धियां हासिल की है।
उनके फैंस की संख्या भी अब लाखों में हो चुकी है। भारत के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने हाल ही में रविवार 8 सितंबर को अपना 25वां जन्मदिन मनाया। उनके दोस्तों के साथ मनाएं इस बर्थडे का पार्टी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां वे अपने दोस्तों के साथ पार्टी में नाचते गाते हुए नज़र आ रहे है।
शुभमन गिल ने अपना बर्थडे अपने खास दोस्तों के साथ मनाया। उनके दोस्तों में खास ईशान किशन, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर भी शामिल थे, जहां उनके साथ वे मस्ती मजा करते हुए दिखे। शुभमन गिल पंजाबी गाने बेहद पसंद करते है।
शुभमन गिल के बर्थडे पार्टी में शामिल गिल की दोस्तों के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई।
KL Rahul, Shreyas Iyer and Ishan Kishan at the birthday party of Shubman Gill. pic.twitter.com/cA0OvauuCt — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 9, 2024
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियों में शुभमन गिल की बर्थडे पार्टी में उनके दोस्तों के साथ रैपर डिवाइन लोकप्रिय पंजाबी गायक करण औजला का गाना 100 मिलियन गाते नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियों में शुभमन गिल की बर्थडे पार्टी में उनके दोस्तों के साथ पार्टी करते नज़र आए।
All of them had so much fun✨😭🥂 pic.twitter.com/UGJQATQsUd — Isha28💙 (@Psych_Vamp) September 9, 2024
इक बार दलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट 2024 में शुभमन गिल खेलते नज़र आए। दलीप ट्रॉफी में शुभमन गिल ने इंडिया A टीम की कप्तानी की, लेकिन इंडिया टीम B के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले के दौरान शुभमन गिल ने पहली पारी में 25 रन बनाए थे तो दूसरी पारी में सिर्फ 21 रन बनाकर आउट हो गए थे। लेकिन ताज्जूब की बात ये है कि निराशाजनक हार के बाद भी शुभमन गिल ने फैंस के दिलों को जीता।
यह भी पढ़ें- बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में यश दयाल को आया बुलावा, लोगों के तानों से घर से छोड़ दिया था निकलना
हुआ यूं कि, शुभमन गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वह मैच के बाद अपने सुपर फैन को अपनी साइन की हुई खास जर्सी गिफ्ट देते हुए नज़र आए थे। साथ ही शुभमन गिल ने अपने फैन के साथ फोटो भी खिंचवाई जिसकी तस्वीर सोशल मिडिया पर खूब चल रही है।
शुभमन गिल ने दलीप ट्रॉफी मैच के बाद अपने सुपरफैन हरि किरण को अपनी साइन की हुई जर्सी गिफ्ट की। ❤️ pic.twitter.com/4pD7Nvacie — Ankit chaprana 💙 (@Ankitchaprana6) September 8, 2024
इस तरह शुभमन गिल अपने फैंस के बीच खूब छाए रहें। दलीप ट्रॉफी में उनके प्रदर्शन का कोई असर उनके फैंस पर नहीं पड़ा, और उन्होंने सबकी विशेस के बीच अपना जन्मदिन मनाया।