मैदान पर अय्यर की अजीब मांग! LSG के खिलाफ जीत के बाद श्रेयस को अचानक चाहिए था जूता, देखें वीडियो

Shreyas Iyer: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स शानदार फॉर्म में है और अब तक एक भी मैच नहीं हारी। लखनऊ के खिलाफ जीत के बाद कप्तान अय्यर का अलग ही अंदाज देखने को मिला।
Punjab Kings Captian Shreyas Iyer
श्रेयस अय्यर (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Shreyas Iyer IPL 2026: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में टीम ने गेंद और बल्ले दोनों से दमदार खेल दिखाते हुए बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर का एक मजेदार अंदाज देखने को मिला, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर तेजी से हो रही है।

अय्यर का अनोखा अंदाज वायरल

मैच खत्म होने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन से पहले श्रेयस अय्यर का अलग ही रूप नजर आया। दरअसल, मैच के बाद वह जूते उतारकर चप्पल में घूम रहे थे। इसी दौरान उन्हें सेरेमनी के लिए बुलाया गया, लेकिन जल्दबाजी में वह अपने जूते ड्रेसिंग रूम में ही भूल गए। इसके बाद उन्हें कैमरामैन से जूते मांगने पड़े और उन्हीं जूतों को पहनकर उन्होंने प्रेजेंटेशन में हिस्सा लिया।

फैंस ने रोहित से की तुलना

श्रेयस अय्यर की इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। फैंस इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और कुछ यूजर्स उन्हें टीम इंडिया के खिलाड़ी रोहित शर्मा से भी बड़ा ‘भुलक्कड़’ बता रहे हैं। हालांकि अय्यर के साथ ऐसा पहली बार हुआ है, लेकिन इस घटना ने फैंस को खूब हंसाया और चर्चा का विषय बना दिया।

पंजाब किंग्स की शानदार जीत

इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए प्रियांश आर्या ने 37 गेंदों में 93 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि कूपर कोनोली ने 87 रन का अहम योगदान दिया। दोनों बल्लेबाजों की शानदार साझेदारी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

लखनऊ की कोशिश रही नाकाम

लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 200 रन ही बना सकी और 54 रन से मुकाबला हार गई। टीम के लिए कप्तान ऋषभ पंत ने 23 गेंदों में 43 रन बनाए, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। पंजाब की यह जीत सीजन में उनकी लगातार अच्छी फॉर्म को दर्शाती है और टीम को खिताब का मजबूत दावेदार बना रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com