Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

10 दिन में दो फाइनल, लेकिन नहीं जीत सके एक भी ट्रॉफी; IPL के बाद इस लीग में भी हारी श्रेयस अय्यर की टीम

मुंबई टी20 लीग 2025 का खिताब मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स ने जीता। उन्होंने फाइनल में श्रेयस अय्यर की सोबो मुंबई फाल्कंस को 5 विकेट से हराया। अय्यर की लगातार फाइनल में दूसरी हार है।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Jun 13, 2025 | 08:12 AM

टी20 मुंबई लीग (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित टी20 मुंबई लीग का खिताब मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स ने अपने नाम कर लिया है। मुंबई साउथ सेंट्रल ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम सोबो मुंबई फाल्कंस को 5 विकेट से हराकर ट्रॉफी जीत ली। श्रेयस अय्यर ने 10 दिनों के अंदर यह दूसरा फाइनल गंवा दिया है। इससे पहले श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स को आईपीएल 2025 के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में मुंबई साउथ सेंट्रल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सोबो मुंबई फाल्कंस 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए। जिसमें अंगकृष रघुवंशी ने 7, ईशान मुलचंदानी ने 20, श्रेयस अय्यर ने 12 और अमोघ ने 16 रन बनाए। 72 रनों पर चार विकेट गंवाने के बाद मुंबई फाल्कंस की टीम के लिए मायुरेश और हर्ष ने 85 रनों की साझेदारी की।

इस दौरान मायुरेश ने 32 गेंदों पर नाबाद 50 रनों की पारी खेली। वहीं हर्ष ने 28 गेंदों पर नाबाद 45 रन बनाए। मुंबई साउथ सेंट्रल के लिए गेंदबाजी करते हुए वैभव माली ने 2, आदित्य ने 1 और मैक्सवेल स्वामीनाथन ने 1 विकेट चटकाए।

मुंबई साउथ सेंट्रल ने जीता मुकाबला

फाइनल का खिताब जीतने के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा ने 19.2 ओवर 5 विकेट खोकर मुकाबले को जीत लिया। साउथ सेंट्रल के लिए सिद्धेश लाड ने 15, साहिल जाधव ने 22, सचिन ने 19 रन बनाए। साउथ सेंट्रल के लिए चिन्मय राजेश सुतार ने एक छोर को संभाले रखे। वहीं आवैस खान ने उनका साथ दिया। दोनों में जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चिन्मय ने 53 और आवैस खान ने 38 रनों की पारी खेली। अंत में रोहन राजे ने 3 गेंदों पर 8 रन बनाकर टीम को ट्रॉफी दिलावा दी। मुंबई फाल्कंस के लिए कार्तिक मिश्रा ने 2 और यश ने 2 विकेट चटकाए।

Ahmedabad Plane Crash पर भावुक हुए रोहित शर्मा, Instagram पर शेयर की इमोशनल स्टोरी

10 दिनों में अंदर अय्यर ने खेला दो फाइनल

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर 10 दिनों के अंदर दो फाइनल खेलें। लेकिन दोनों फाइनल मुकाबले में हार मिली। पहले आईपीएल 2025 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हार का सामना करना पड़ा। अब टी20 मुंबई लीग में मुंबई सेंट्रल मराठा रॉयल्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। लगातार दो फाइनल में कप्तानी करते हुए श्रेयस अय्यर की टीम को हार मिली है।

Shreyas iyer lost two finals in 10 days ipl 2025 and t20 mumbai league 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 13, 2025 | 08:04 AM

Topics:  

  • Cricket
  • Mumbai
  • Mumbai Cricket Association
  • Shreyas Iyer

सम्बंधित ख़बरें

1

BJP-शिवसेना-RPI में मैत्रीपूर्ण लड़ाई या कलह? रामदास आठवले के बयान से मिले ये संकेत

2

‘चुनाव आते ही याद आती है मुंबई’, ठाणे से उद्धव ठाकरे पर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का वार

3

BCCI से MS Dhoni को मिलती है कितनी पेंशन, गावस्कर-तेंदुलकर को भी मिलते हैं इतने रुपये

4

IPL 2026 से पहले गुजरात टाइटंस को लगा बड़ा झटका, स्टार बल्लेबाज 2 महीनों के लिए क्रिकेट से हुआ दूर

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.