WPL 2025: RCB को लगा बड़ा झटका, टीम को चैंपियन बनाने वाली खिलाड़ी हुई बाहर; इस भारतीय खिलाड़ी को किया जा सकता है शामिल
महिला प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन की शुरुआत 14 फरवरी से हो गई है। शुरुआत होने के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बड़ा झटका लग गया है। आरसीबी की स्टार स्पिनर श्रेयंका पाटिल चोट के कारण डब्ल्यूपीएल 2025 से बाहर हो गई है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
स्पोर्ट्स डेस्क: महिला प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन की शुरुआत 14 फरवरी से हो गई है। शुरुआत होने के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बड़ा झटका लग गया है। आरसीबी की स्टार स्पिनर श्रेयंका पाटिल चोट के कारण डब्ल्यूपीएल 2025 से बाहर हो गई है। श्रेयंका के पोस्ट से यह साफ पता लग गया है कि श्रेयंका अब इस सीजन में नहीं दिखाई देंगी।
श्रेयंका की जगह अब आरसीबी में स्नेह राणा को शामिल किया जा सकता है। राणा पिछले साल डब्ल्यूपीएल नीलामी में गुजरात जायंट्स द्वारा रिलीज किए जाने के बाद अनसोल्ड रह गई थीं। शुक्रवार को खेले गए पहले मैच के दौरान स्नेह राणा को आरसीबी के साथ देखा गया है। हालांकि आरसीबी ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट
टूर्नामेंट से पहले आरसीबी की कई सोशल मीडिया पोस्ट में पाटिल को शामिल किया गया था। लेकिन आज सुबह ऑफ स्पिनर ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर संकेत दिया कि शायद उनके साथ सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। श्रेयंका ने एक्स पर लिखा कि दिल टूट गया है, लेकिन मैं फिर से उड़ान भरूंगी। बस इतना समझने के लिए काफी है कि श्रेयंका ठीक नहीं हो पाई है।
सम्बंधित ख़बरें
‘क्योंकि यह जगह घर है…,’ Virat Kohli ने RCB के लगातार 2 बार चैंपियन बनने पर लिखा भावुक संदेश
Rajat Patidar ने सेलेक्टर्स को दिखाई ‘आईना’, Team India में जगह नहीं मिलने के तुरंत बाद खेल दी विस्फोटक पारी
आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज से पहले BCCI ने किया कुछ ऐसा, जिससे IPL 2026 चैंपियन RCB के साथ हो गया बहुत बड़ा खेला!
IPL चैंपियन बनते ही प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे विराट कोहली, साथ में अनुष्का शर्मा भी रही मौजूद- VIDEO
Heartbroken, but I will fly again. pic.twitter.com/et8VBYPO7q — Shreyanka Patil (@shreyanka_patil) February 14, 2025
आरसीबी के कई खिलाड़ी चोट के कारण सीजन से हुई बाहर
पाटिल डब्ल्यूपीएल सीजन से पहले भी इसी तरह की चोट से जूझ रही थीं। पाटिल के बाहर होने से पहले आशा शोभना, सोफी डिवाइन, सोफी मोलिनेक्स, केट क्रॉस जैसी खिलाड़ी बाहर हो चुकी थी। श्रेयंका की कमी आरसीबी को खली। जब गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201 रनों के विशाल स्कोर को खड़ा किया। हालांकि आरसीबी के बैटरों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इस टोटल को सफलतापूर्वक पीछा किया।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
श्रेयंका पाटिल जीत चुकी हैं पर्पल कैप
श्रेयंका पाटिल के लिए पिछला सीजन शानदार रहा था। उन्होंने कुल 13 विकेट चटकाए थे और पर्पल कैप भी अपने नाम की थी। उनके इस प्रदर्शन के चलते रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम खिताब जीतने में भी कामयाब रही थी। फाइनल मैच में भी श्रेयंका पाटिल एक बड़ी मैच विनर साबित हुई थीं, उन्होंने कुल 4 विकेट हासिल किए थे। ऐसे में श्रेयंका पाटिल का बाहर होना कप्तान स्मृति मंधाना और उनकी टीम के लिए एक बड़ा झटका है।
