Asian Games 2026 में चोट के बाद लौटीं श्रेयंका पाटिल, जापान के खिलाफ प्लेइंग XI में मिली जगह

Shreyanka Patil Return: चोट से उबरकर श्रेयंका पाटिल ने एशियन गेम्स 2026 में वापसी की। जापान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में उन्हें भारतीय टीम की प्लेइंग XI में जगह मिली है।
Shreyanka Patil Comeback In Asian Games
श्रेयंका पाटिल (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Shreyanka Patil Comeback In Asian Games: भारतीय ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल ने एशियन गेम्स 2026 में चोट के बाद क्रिकेट मैदान पर वापसी की है। 24 साल की श्रेयंका को शुक्रवार को मेजबान जापान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग XI में शामिल किया गया। उनकी वापसी ऐसे समय हुई है, जब पिछले कुछ समय में वह लगातार चोटों से परेशान रही हैं।

श्रेयंका की ये वापसी महिला T20 विश्व कप में चोटिल होने के करीब तीन महीने बाद हुई है। 17 जून को नीदरलैंड्स के खिलाफ भारत के ग्रुप ए मुकाबले में फील्डिंग के दौरान उनके टखने में चोट लग गई थी। इसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा और वो टूर्नामेंट के बाकी मैच नहीं खेल सकीं। बीसीसीआई ने उनकी जगह प्रेमा रावत को टीम में शामिल किया था।

पहले भी चोटों से जूझ चुकी हैं श्रेयंका

टखने की चोट से पहले भी श्रेयंका का क्रिकेट करियर चोटों से प्रभावित रहा है। इस साल उन्होंने लंबे समय तक मैदान से बाहर रहने के बारे में बात की थी। इस दौरान वो उंगली में फ्रैक्चर और ग्रेड-3 शिन स्प्लिंट्स जैसी चोटों से भी जूझ चुकी हैं। उन्होंने माना था कि ये दौर उनके क्रिकेट करियर के सबसे मुश्किल समय में से एक रहा।

एशियन गेम्स की टीम में उनका चयन इसलिए भी खास था। 16 सितंबर को उनके कोच अर्जुन देव ने बताया था कि श्रेयंका टखने की चोट से पूरी तरह उबर चुकी हैं और जापान जाने वाली हैं। इसके दो दिन बाद उन्हें जापान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल की प्लेइंग XI में जगह मिल गई।

Shreyanka Patil Comeback In Asian Games
हार्दिक पांड्या अभी वनडे में 10 ओवर के लिए भी फिट नहीं, गौतम गंभीर बोले- जल्दबाजी नहीं करेंगे

भारतीय टीम को हुआ फाएदा

श्रेयंका की वापसी से भारतीय टीम को एक और गेंदबाजी विकल्प मिला है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम में स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा और ऋचा घोष जैसी अनुभवी खिलाड़ी भी शामिल हैं। हालांकि, श्रेयंका के लिए जापान के खिलाफ मुकाबला सिर्फ एक और मैच नहीं है। विश्व कप में स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर जाने के कुछ ही महीनों बाद उनकी भारतीय टीम में वापसी हुई है।

अब उनका ध्यान एशियन गेम्स में भारत के अभियान को आगे बढ़ाने पर है। क्रिकेट को 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में भी शामिल किया गया है, ऐसे में एशियन गेम्स में खिलाड़ियों का प्रदर्शन आगे के बड़े टूर्नामेंटों के लिए भी महत्वपूर्ण रहेगा।