महिला क्रिकेट क्वार्टर फाइनल में जापान से भिड़ेगा भारत, सुबह 10:30 बजे मैच; जीत पर बांग्लादेश से सेमीफाइनल

Asian Games 2026: एशियाई खेल 2026 में आज भारत का सामना जापान से महिला क्रिकेट क्वार्टर फाइनल में होगा। सुबह 10:30 बजे शुरू होने वाले इस मैच की विजेता टीम बांग्लादेश से भिड़ेगी।
India vs Japan Women Cricket Quarter Final Match
भारत बनाम जापान )(सोर्स - सोशल मीडिया
Published on
Updated on

India vs Japan Women Cricket Quarter Final Match: डिफेंडिंग चैंपियन भारत आज एशियाई खेलों में अपने गोल्ड मेडल को बचाने के लिए निशिन के कोरोजी स्पोर्ट्स पार्क में मेजबान जापान के खिलाफ चौथे क्वार्टर-फाइनल मैच में उतरेगा।

इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे होगी। ये मुकाबला बेहद अहम है क्योंकि इस नॉकआउट मैच को जीतने वाली टीम सेमी-फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी और रविवार को बांग्लादेश का सामना करेगी।

कैसे है पिच के हाल?

कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क की पिच पर बल्ले और गेंद के बीच कड़ा और संतुलित मुकाबला होने की उम्मीद है। सुबह की नमी शुरुआती ओवरों में मुख्य स्विंग गेंदबाजों की मदद कर सकती है जबकि मैच आगे बढ़ने के साथ पिच काफी धीमी हो सकती है जिससे स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलेगी।

इन स्थानीय हालात को देखते हुए टॉस जीतना एक अहम फैक्टर होगा। कप्तान शायद पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेंगे ताकि बड़ा स्कोर बनाया जा सके और दोपहर बाद खराब होती पिच पर लक्ष्य का पीछा करने से बचा जा सके।

दोनों टीमों की तुलना

दोनों टीमों की तकनीकी तुलना करने पर इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत का जबरदस्त दबदबा साफ दिखता है। अनुभवी कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम हाल ही में आठवीं बार महिला एशिया कप जीतकर आई है और उसके पास ऐसे वर्ल्ड-क्लास मैच-विनर हैं जिन्हें ग्लोबल टूर्नामेंट खेलने का सालों का अनुभव है।

इसके ठीक उलट माई यानागिडा की कप्तानी वाली जापान की टीम अभी ICC T20I रैंकिंग में 39वें नंबर पर है। भले ही मेजबान टीम की फील्डिंग बहुत अच्छी है और उन्हें अपने घरेलू माहौल में खेलने का फायदा भी मिलेगा, लेकिन भारत की मजबूत बैटिंग और अनुभवी बॉलिंग अटैक के सामने उनके लिए ये एक बहुत बड़ी चुनौती होगी।

India vs Japan Women Cricket Quarter Final Match
IND vs AFG T20I Series: भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराया, 3-0 से जीती T20 सीरीज; अभिषेक ने जड़ा तेज शतक

कब और कहां देखें लाइव एक्शन?

भारत और जापान के बीच होने वाले एशियन गेम्स 2026 महिला क्रिकेट क्वार्टर-फाइनल का लाइव एक्शन भारतीय फैन्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। टीवी पर ये मैच सोनी स्पोर्ट्स 1 और सोनी स्पोर्ट्स 5 पर इंग्लिश कमेंट्री के साथ लाइव दिखाया जाएगा जबकि हिंदी पसंद करने वाले दर्शक सोनी स्पोर्ट्स 3 पर इसे देख सकते हैं। डीडी फ्री डिश प्लेटफर्म के जरिए डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री-टू-एयर विकल्प भी मौजूद है।

डिजिटल दर्शकों के लिए ये मैच सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के साथ लाइव स्ट्रीम किया जाएगा, और साथ ही योग्य बंडल्ड प्लान वाले यूजर्स के लिए एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले ऐप पर भी उपलब्ध होगा। ये मैच आज, 18 सितंबर 2026 को सुबह 10:30 बजे शुरू होने वाला है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com