Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शिखर धवन ने गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर की रोमांटिक तस्वीर

Shikhar Dhawan and Sophie Shine: पूर्व भारतीय खिलाड़ी शिखर धवन ने गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ सगाई कर ली है। यह जानकारी धवन ने सोमवार को सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Jan 12, 2026 | 07:25 PM

शिखर धवन और सोफी शाइन (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Shikhar Dhawan Announces Engagement to Sophie Shine: भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 12 जनवरी को गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ सगाई कर ली है। यह जानकारी धवन ने सोमवार को सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है। शिखर और सोफी पिछले साल 1 मई को अपने रिश्ते की पुष्टि करने के बाद से कुछ समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

शिखर धवन ने इंस्टाग्राम पोस्ट में एक तस्वीर शेयर की, जिसमें धवन के साथ सोफी के हाथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में शाइन की उंगली पर इंगेजमेंट रिंग भी नजर आ रही है। धवन ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “मुस्कुराहटें शेयर करने से लेकर सपनों को शेयर करने तक। हमारे इंगेजमेंट के लिए मिले प्यार, आशीर्वाद और हर अच्छी शुभकामना के लिए आभारी हैं, क्योंकि हम हमेशा के लिए एक साथ रहने का फैसला करते हैं।” सगाई की तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है।

चैंपियंस ट्रॉफी के समय एक दूसरे के साथ आए थे नजर

शिखर धवन पहली बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान सोफी शाइन के साथ नजर आए थे, जिसके बाद से यह जोड़ी चर्चा का विषय बन चुकी थी। कुछ समय बाद धवन ने इस रिश्ते की पुष्टि कर दी, जिसके बाद सोफी और धवन सोशल मीडिया पोस्ट पर अक्सर साथ नजर आने लगे।

यह भी पढ़ें: केएल राहुल ने रचा इतिहास, विराट कोहली को छोड़ा पीछे; अब एमएस धोनी के इस रिकॉर्ड पर है नजरें

आयरिश प्रोडक्ट कंसल्टेंट सोफी ने लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग और मैनेजमेंट डिग्री हासिल की है। इस समय वह आबू धाबी में नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन की सेकंड वाइस प्रेसिडेंट हैं।

धवन का ढाई साल पहले हुआ था तलाक

शिखर धवन ने करीब ढाई साल पहले आयशा मुखर्जी से तलाक लिया था। इस दौरान धवन ने आरोप लगाया कि उन्हें आयशा की वजह से ‘मानसिक यातना’ से गुजरना पड़ा। धवन से 10 साल बड़ी आयशा एक किक बॉक्सर हैं, जिन्होंने साल 2012 में भारतीय क्रिकेटर से शादी रचाई थी। साल 2021 में आयशा ने धवन से अलग होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी।

शिखर धवन का करियर

शिखर धवन ने भारत की ओर से 34 टेस्ट मुकाबलों में 7 शतकों के साथ 2,315 रन बनाए, जबकि 167 वनडे मुकाबलों में 17 शतक और 39 अर्धशतकों की मदद से 6,793 रन जुटाए। वहीं, 68 टी20 मुकाबलों में उन्होंने भारत के लिए 27.92 की औसत के साथ 1,759 रन जोड़े हैं।

Shikhar dhawan announces engagement to girlfriend sophie shine through insta post

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 12, 2026 | 07:17 PM

Topics:  

  • Cricket
  • Indian Cricket Players
  • Indian Cricket Team
  • Shikhar Dhawan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.