Hong Kong Sixes, IND vs BAN: क्रुणाल पांड्या और शशांक सिंह का कमाल, भारत ने बांग्लादेश को आखिरी गेंद पर हराया

Hong Kong Sixes: हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस में लगातार तीन हार झेलने के बाद भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ रविवार को पहली जीत मिली। इस मुकाबले में भारत ने आखिरी गेंद पर 5 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की।
Hong Kong Sixes, India vs Bangladesh
हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस में भारत ने बांग्लादेश को हराया सोर्स- Hong Kong Sixes
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • भारतीय टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया

  • टीम इंडिया ने बांग्लादेश को मैच की आखिरी गेंद पर पांच विकेट से शिकस्त दी

  • इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी किया

Team India Win Hong Kong Sixes: हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस टूर्नामेंट में लगातार तीन हार झेलने के बाद भारतीय टीम को आखिरकार अपनी पहली जीत मिल गई है। मिशन रोड ग्राउंड में रविवार को खेले गए एक बेहद रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को मैच की आखिरी गेंद पर पांच विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम का टूर्नामेंट में हार का सिलसिला थम गया।

तूफानी बल्लेबाजी, बांग्लादेश ने बनाया विशाल स्कोर

इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत धमाकेदार रही। बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित छह ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 116 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

बांग्लादेश की ओर से कप्तान अबू हिदर रोनी ने सबसे विस्फोटक बल्लेबाजी की। रोनी ने मात्र 18 गेंदों पर 8 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 62 रनों की नाबाद पारी खेली। उनके अलावा हबीबुर रहमान सोहन ने 6 गेंदों पर 18 रन, सब्बीर रहमान ने 4 गेंदों पर 13 रन और चौधरी मोहम्मद रिजवान ने 5 गेंदों पर 12 रनों का योगदान दिया।

क्रुणाल की घातक गेंदबाजी और शशांक की फिफ्टी

भारत की तरफ से कप्तान क्रुणाल पांड्या सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने अपने दो ओवर के कोटे में 25 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाए, जबकि राहुल त्रिपाठी को एक विकेट मिला। 117 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को शशांक सिंह ने तूफानी शुरुआत दिलाई। शशांक ने महज 15 गेंदों पर 7 छक्कों और 1 चौके की मदद से 50 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और नियम के मुताबिक रिटायर्ड हर्ट हुए।

Hong Kong Sixes, India vs Bangladesh
विनेश फोगाट की याचिका पर दिल्ली होई कोर्ट का WFI को नोटिस, दो सप्ताह में फैसला लेने का निर्देश दिया

आखिरी गेंद पर रोमांचक जीत और भारत का सफर

शशांक सिंह के बाद राहुल त्रिपाठी ने 12 गेंदों पर 32 रन (3 चौके, 3 छक्के) बनाए। अंत में नीतीश राणा ने 4 गेंदों पर नाबाद 10 और राहुल तेवतिया ने 5 गेंदों पर नाबाद 16 रन बनाकर पारी की आखिरी गेंद पर भारत को 5 विकेट से जीत दिला दी।

कप्तान क्रुणाल पांड्या को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। बता दें कि ग्रुप-सी में शामिल भारत को पहले पाकिस्तान से 4 विकेट, यूएई से 6 विकेट और इंग्लैंड से 3 विकेट से हार मिली थी। इस 12 टीमों के टूर्नामेंट में बांग्लादेश पर जीत के बाद भारत 11वें स्थान पर रहा।