रणजी ट्रॉफी 2025-26 के लिए मुंबई की टीम घोषित, श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव को नहीं मिली जगह
Mumbai Squad for Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी के आगामी सीजन के लिए मुंबई की टीम का ऐलान कर दिया गया है। शार्दुल ठाकुर की कप्तानी में 16 सदस्यीय टीम का चयन किया गया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Mumbai Squad for Ranji Trophy 2025-26: बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाली रणजी ट्रॉफी 2025-26 के लिए मुंबई की टीम का ऐलान हो गया है। भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे अनुभवी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर की कप्तानी में मुंबई क्रिकेट एसोसिशन ने आगामी रणजी सीजन के लिए मुंबई की 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की है।
मुंबई की टीम में अनुभवी खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे और घरेलू क्रिकेट में रन मशीन के रूप में पहचान बनाने वाले सरफराज खान शामिल हैं। रहाणे के कप्तानी से इस्तीफा देने के बाद शार्दुल को मुंबई की टीम का नया कप्तान बनाया गया है। मुंबई की टीम में युवा मुशीर खान, आयुष म्हात्रे के साथ ही ऑलराउंडर शिवम दुबे को भी जगह दी गई है।
श्रेयस अय्यर ने लंबे फॉर्मेट से लिया ब्रेक
वहीं इस टीम में श्रेयस अय्यर को शामिल नहीं किया गया है। श्रेयस अय्यर ने कुछ समय के लिए लंबे फॉर्मेट से ब्रेक लिया है। वहीं भारतीय टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव भी इस टीम का हिस्सा नहीं हैं। पृथ्वी शॉ को पिछले सीजन मुंबई की रणजी टीम में जगह नहीं मिली थी। जिसके बाद उन्होंने इस सीजन से पहले मुंबई का साथ छोड़ दिया और वो अब महाराष्ट्र के लिए खेलते दिखेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Arjun Tendulkar का ऑलराउंड धमाका, बल्ले और गेंद दोनों से ढाया कहर, 5 छक्के और 4 चौके, विरोधी टीम के उड़ाए होश
इधर BCCI का कप्तानी को लेकर बड़ा ऐलान, उधर श्रेयस अय्यर का दिखा रौद्र रूप, मैदान पर जीत लिया यह बड़ा अवॉर्ड
BCCI का मेगा प्लान तैयार, दलीप ट्रॉफी से होगी घरेलू सीजन की शुरुआत, खेले जाएंगे 1700 से ज्यादा मुकाबले
IPL 2027 में नजर नहीं आएंगे 5 ये खिलाड़ी, किसी की उम्र तो किसी की फ्लॉप फॉर्म बनी वजह, एक तो टीम का कप्तान भी
यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले रोहित शर्मा ने शुरू की तैयारी, नेट्स में जमकर बहाया पसीना, देखें VIDEO
कई बड़े खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी के बावजूद मुंबई की टीम में युवा, अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है। शार्दुल ठाकुर के पास बतौर कप्तान अपनी क्षमता साबित करने का बेहतरीन अवसर है। शार्दुल गेंदबाज के साथ-साथ बल्लेबाज के रूप में भी लंबे फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। अगर रणजी ट्रॉफी में शार्दुल एक खिलाड़ी के तौर पर भी उम्दा प्रदर्शन करते हैं, तो भारतीय टीम में उनकी वापसी की संभावना बन सकती है।
जम्मू-कश्मीर से होगा पहला मुकाबला
42 बार की रणजी चैंपियन मुंबई अपने अभियान की शुरुआत 15 अक्टूबर से श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में जम्मू और कश्मीर के खिलाफ करेगी। एलीट ग्रुप डी में शामिल मुंबई लीग चरण में हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, हैदराबाद, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और पुडुचेरी से भिड़ेगी।
रणजी ट्रॉफी के लिए मुंबई की टीम
शार्दुल ठाकुर (कप्तान), आयुष म्हात्रे, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), सिद्धेश लाड, अजिंक्य रहाणे, सरफराज खान, शिवम दुबे, शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, तुषार देशपांडे, सिल्वेस्टर डिसूजा, इरफान उमैर, मुशीर खान, अखिल हेरवाडकर, रॉयस्टन डायस।
