- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Shane Warne Birthday On 13 September Know About His Career
वो खिलाड़ी जिसने फेंकी बॉल ऑफ द सेंचुरी, राजस्थान को जिताया IPL का खिताब; जानें उनकी कहानी
Shane Warne Birthday: शेन वॉर्न ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर थे। उन्होंने 'बॉल ऑफ द सेंचुरी' फेंकी, टेस्ट में 708 विकेट लिए और स्पिन गेंदबाजी को नई पहचान दिलाई।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

शेन वॉर्न (फोटो-सोशल मीडिया)
Shane Warne Birthday: दुनिया के महान लेग स्पिनर और ऑस्ट्रेलिया के दिवंगत गेंदबाज शेन वॉर्न ने टेस्ट क्रिकेट में 708 विकेट चटकाए। जो अपने आप में एक रिकॉर्ड था। आज 13 सितंबर के दिन शेन वॉर्न को जन्मदिन के मौके पर याद किया जा रहा है। शेन वॉर्न का जन्म 13 सितंबर 1969 में ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में हुआ था।
उन्होंने अपनी गेंदबाजी से कई दिग्गजों की नींद हराम कर दी थी। उन्हें स्पिन का जादूगर भी कहा जाता है। उन्होंने अपनी कला से लेग स्पिन गेंदबाजी में जान फूंक दी थी। साल 1992 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू करने वाले वॉर्न ने अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को खूब छकाया। वॉर्न की ‘बॉल ऑफ द सेंचुरी’ ने पूरी दुनिया को हैरान किया। आईपीएल में बतौर कप्तान राजस्थान रॉयल्स को पहली ट्रॉफी दिलाने वाले वॉर्न मैदान के बाहर भी अपने व्यक्तित्व के चलते सुर्खियों में रहे।
डेब्यू में मिला सिर्फ एक विकेट
वॉर्न का अंतरराष्ट्रीय करियर जनवरी 1992 में भारत के खिलाफ टेस्ट मैच से शुरू हुआ था। अपने डेब्यू मुकाबले में वह सिर्फ एक विकेट ही ले सके थे, लेकिन इसी साल दिसंबर में वेस्टइंडीज जैसी मजबूत टीम के खिलाफ खेले अपने पांचवें टेस्ट में उन्होंने 8 विकेट झटककर दुनिया को अपने हुनर का अहसास कराया।
सम्बंधित ख़बरें
Nushrratt Bharuccha Struggle: पहली पसंद नहीं थीं नुसरत भरूचा, फिर भी ‘प्यार का पंचनामा’ से छा गईं एक्ट्रेस
नीदरलैंड्स में बजा भारतीय क्रिकेटर्स का डंका! पीएम मोदी बोले- डच क्रिकेट को ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं इंडियंस
IPL 2026 फाइनल के बीच अहमदाबाद में मचेगी खलबली! भारत आ रहे हैं PCB चीफ मोहसिन नकवी?
इंजीनियरिंग छोड़ अभिनय की दुनिया में रखा कदम, मसान ने दिलाई पहचान, जानें Vicky Kaushal की पूरी कहानी
‘बॉल ऑफ द सेंचुरी’ से रचा इतिहास
शेन वॉर्न का करियर जून 1993 में उस समय बदल गया, जब उन्होंने इंग्लैंड के बल्लेबाज माइक गेटिंग को एशेज सीरीज में ऐसी गेंद फेंकी, जिसे ‘बॉल ऑफ द सेंचुरी’ कहा गया। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर यह गेंद लेग स्टंप के बाहर पिच होकर इतनी जबरदस्त टर्न हुई कि सीधे ऑफ स्टंप से जा टकराई। इस गेंद से वॉर्न रातों-रात क्रिकेट जगत में सुपरस्टार बन गए। माइक गेटिंग और अंपायर तक समझ नहीं पाए कि गेंद ने इतना टर्न कैसे ले लिया। यह दृश्य आज भी क्रिकेट फैंस के जेहन में ताजा है।
यह भी पढ़ें: जब तूफान में फंसे सचिन तेंदुलकर, जंगल में उतारना पड़ा विमान; देखें हैरान करने वाला VIDEO
वॉर्न का क्रिकेट करियर
शेन वॉर्न ने अपने टेस्ट करियर में 145 मुकाबलों में 708 विकेट चटकाए। वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उनसे आगे सिर्फ श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन (800 विकेट) हैं। वॉर्न ने अपने करियर में 37 बार एक पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट लिए। वनडे में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने 194 मैचों में 293 विकेट लिए। घरेलू क्रिकेट में वॉर्न ने 301 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 1319 विकेट, जबकि 311 लिस्ट-ए मैचों में 473 विकेट अपने नाम किए।
आईपीएल में राजस्थान को दिलाई खिताबी जीत
साल 2008 में जब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत हुई, तो वॉर्न को राजस्थान रॉयल्स का कप्तान बनाया गया। अनुभवी खिलाड़ियों की कमी से जूझ रही टीम को वॉर्न ने न सिर्फ नेतृत्व दिया, बल्कि पहला ही सीजन जीतकर चैंपियन बना दिया। उनकी कप्तानी को क्रिकेट इतिहास की सबसे प्रेरणादायक कहानियों में गिना जाता है।
2022 में दुनिया ने खोया स्पिन का जादूगर
4 मार्च 2022 को शेन वॉर्न का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। महज 52 साल की उम्र में उनका इस तरह जाना पूरे खेल जगत के लिए एक बड़ा झटका था। उनकी मृत्यु के बाद क्रिकेट के दिग्गजों से लेकर युवा खिलाड़ियों तक, सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
Shane warne birthday on 13 september know about his career
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














