Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नहीं सुधरेगा पाकिस्तान! मैथ्यू ब्रीट्जके को चोटिल करना चाहते थे शाहीन अफरीदी, लाइव मैच में जमकर हुआ बवाल- देखें वीडियो

पाकिस्तान की क्रिकेट टीम की तरफ से कुछ ऐसा हुआ है जो काफी शर्मनाक है। ये शर्मनाक हरकत पाक टीम के स्टार गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्जके के साथ की है।

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Feb 12, 2025 | 07:16 PM

शाहीन अफरीदी और मैथ्यू ब्रीट्ज़के के बीच लड़ाई (सोर्स- वीडियो)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: पाकिस्तान अपनी हरकतों से कभी बाज़ नहीं आ सकता। हमेशा कुछ न कुछ ऐसी हरकत कर देता है कि उसका ट्रोल होना लाजमी है। इसी कड़ी में अब पाकिस्तान की क्रिकेट टीम की तरफ से कुछ ऐसा हुआ है जो काफी शर्मनाक है। ये शर्मनाक हरकत पाक टीम के स्टार गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने की है, जिसकी वजह उनकी साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्जके के साथ जमकर बहस भी हुई है।

दरअसल, पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की तैयारियों के लिए साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्राई सीरीज खेल रहा है। जहां आज फाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान का मुकाबला साउथ अफ्रीका से हो रहा है। इस मुकाबले में पाकिस्तान के गेंदबाज शाहीन अफरीदी अफ्रीकी खिलाड़ी मैथ्यू ब्रीट्जके को अपना रौब दिखाते नजर आए। इतना ही नहीं उन्होंने मैथ्यू ब्रीट्जके के साथ धक्का-मुक्की भी की। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

It’s getting all heated out there! 🥵 Shaheen Afridi did not take kindly to Matthew Breetzke’s reaction, leading to an altercation in the middle! 🔥#TriNationSeriesOnFanCode pic.twitter.com/J2SutoEZQs — FanCode (@FanCode) February 12, 2025

सम्बंधित ख़बरें

IND vs PAK: भारत से मिली हार के बाद गुस्से में हैं आसिम मुनीर, क्या मोहसिन नकवी की PCB से होने वाली है छुट्टी

IND vs PAK: पाकिस्तान क्रिकेट में मची खलबली, भारत से मिली शर्मनाक हार के बाद इन स्टार खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज

पाकिस्तान में जमकर फूट रहा अपने ही खिलाड़ियों पर गुस्सा, शादाब-शाहीन से लेकर बाबर की PAK में हो रही फजीहत

T20 WC: भारत से एकतरफा अंदाज में हारने के बाद मुश्किल में पाकिस्तान, सुपर-8 से हो सकता है बाहर, जानें समीकरण

वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहीन अफरीदी और मैथ्यू ब्रीट्जके के बीच पहले तो बहस होती है। उसके बाद अफरीजी ने गेंद फेंका जिसपर मैथ्यू ब्रीट्जके रन लेने दौड़े, लेकिन अफरीदी बीच में आकर उन्हें गिराने की कोशिश करते हैं। हालांकि ये साफ नहीं है कि अफरीदी गिराने की ही कोशिश करते हैं या केवल उन्हें रन लेने से रोकना चाहते थे। लेकिन वीडियो देखकर कई फैंस का मानना है कि वह मैथ्यू ब्रीट्जके को चोटिल करना चाहते थे।

वायरल वीडियो में आगे देखने मिलता है कि जैसे ही मैथ्यू ब्रीट्जके अपनी रन पूरा करते हैं वैसे ही अफरीदी और मैथ्यू ब्रीट्जके आपस में भिड़ जाते हैं। लाइव मैच में ये बवाल देखकर अंपायर बीच-बचाव के लिए आते हैं। हालांकि अफरीदी फिर भी बहस किए जा रहे थे। अपनी इस हरकत की वजह से अफरीदी काफी ट्रोल भी हो रहे हैं।

खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जानकारी के लिए बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से ठीक पहले पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच त्रिकोणीय वनडे सीरीज खेली जा रही है, जिसकी मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है। तीनों टीमों की तैयारियों को परखने के लिहाज से इस सीरीज को अहम माना जा रहा था और इसे सफल बनाने की जिम्मेदारी पाकिस्तान की थी। लेकिन इस दौरान सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों की बदमाशी वायरल हो गई, जिसकी वजह से टीम की जमकर आलोचना हो रही है।

Shaheen afridi fight with matthew breetzke in pakistan vs south africa live match video viral

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 12, 2025 | 07:16 PM

Topics:  

  • Pakistan Cricket Team
  • Shaheen Afridi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.