- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Shaheen Afridi And Saud Shakeel And Kamran Ghulam Fined For Breaching Icc Code Of Conduct
Champions Trophy 2025 से पहले ICC ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों को लताड़ा, नियम का उल्लघंन करना पड़ा भारी
चैंपियंस ट्रॉफी से पहले आईसीसी ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर सख्त कदम उठाए हैं। ट्राई सीरीज के मैचों के दौरान पाकिस्तान के खिलाड़ी के व्यवहार के कारण जुर्माना लगाया गया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

पाकिस्तान टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले आईसीसी ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर सख्त कदम उठाए हैं। ट्राई सीरीज के मैचों के दौरान पाकिस्तान के खिलाड़ी के व्यवहार के कारण जुर्माना लगाया गया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच के दौरान उग्र व्यवहार के कारण पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी, सऊद शकील और कामरान गुलाम पर जुर्माना लगाया गया।
पाकिस्तान के तीनों खिलाड़ियों को एक-एक डिमेरिट अंक दिया गया है। आचार संहिता के नियम 2.12 का उल्लंघन करने के लिए अफरीदी पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। यह नियम ‘किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान खिलाड़ी, खिलाड़ियों के सहयोगी स्टाफ, अंपायर, मैच रेफरी या किसी अन्य व्यक्ति (दर्शक सहित) के साथ अनुचित शारीरिक संपर्क से जुड़ा है।
शाहीन अफरीदी के बाद सऊद शकील और कामरान गुलाम पर भी लगा जुर्माना
एक अन्य घटना में सऊद शकील और स्थानापन्न क्षेत्ररक्षक कामरान गुलाम पर 29वें ओवर में तेम्बा बावुमा के रन आउट होने के बाद उनके बहुत करीब पहुंचकर जश्न मनाने के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। दोनों खिलाड़ियों को संहिता के नियम 2.5 के उल्लंघन का दोषी पाया गया जो ‘अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान किसी बल्लेबाज के आउट होने पर अपमानजनक भाषा, काम या हाव-भाव का उपयोग करने या आक्रामक प्रतिक्रिया को भड़काने से संबंधित है।’
सम्बंधित ख़बरें
IND vs PAK: भारत से मिली हार के बाद गुस्से में हैं आसिम मुनीर, क्या मोहसिन नकवी की PCB से होने वाली है छुट्टी
IND vs PAK: पाकिस्तान क्रिकेट में मची खलबली, भारत से मिली शर्मनाक हार के बाद इन स्टार खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज
पाकिस्तान में जमकर फूट रहा अपने ही खिलाड़ियों पर गुस्सा, शादाब-शाहीन से लेकर बाबर की PAK में हो रही फजीहत
T20 WC: भारत से एकतरफा अंदाज में हारने के बाद मुश्किल में पाकिस्तान, सुपर-8 से हो सकता है बाहर, जानें समीकरण
आईसीसी ने सुनाया फैसला
आईसीसी ने फैसला सुनाया कि अफरीदी ने जानबूझकर ब्रीट्जके का रास्ता रोका था और सऊद तथा गुलाम ने बावुमा के आउट होने पर उनके बेहद करीब पहुंचकर जश्न मनाया। जिसके बाद उनपर जुर्माना लगाया गया है और एक-एक डिमेरिट अंक भी दिए गए हैं।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच के दौरान हुई घटना
यह घटना बुधवार को दक्षिण अफ्रीका की पारी के 28वें ओवर में हुई जब अफरीदी की गेंद एक रन लेने का प्रयास कर रहे मैथ्यू ब्रीट्जके का जानबूझकर रास्ता रोका जिससे शारीरिक संपर्क हुआ और दोनों खिलाड़ियों के बीच बहस हुई। तेज गेंदबाज अफरीदी ने मैच के बाद स्वीकार किया कि वह मैच के दौरान कुछ समय के लिए ब्रीट्जके को परेशान करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन मैच खत्म होने के बाद दोनों ने सब कुछ भुलाकर हाथ मिलाया।
पाकिस्तान की टीम फाइनल में पहुंची
पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 6 विकेट से जीत दर्ज करके फाइनल में जगह बना ली। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 353 रन बनाए। वहीं पाकिस्तान ने 4 विकेट खोकर 355 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया। पाकिस्तान की टीम ने इतिहास में पहली बार 350 प्लस का आंकड़ा पार किया।
Shaheen afridi and saud shakeel and kamran ghulam fined for breaching icc code of conduct
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
देसी Sarvam Edge देगा ChatGPT और Google Gemini को टक्कर! बिना इंटरनेट मिलेगा एआई का मजा
Feb 17, 2026 | 08:40 AMजे जे अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टरों की भूख हड़ताल, 200 डॉक्टर अनिश्चितकालीन आंदोलन पर
Feb 17, 2026 | 08:35 AM12वीं बोर्ड घोटाला: छत्रपति संभाजीनगर में सीसीटीवी ने खोली पोल, 18 शिक्षक-कर्मचारी निलंबित
Feb 17, 2026 | 08:32 AMकरण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन पहुंची बॉम्बे हाई कोर्ट, पंजाबी फिल्म अनुबंध विवाद पर याचिका
Feb 17, 2026 | 08:20 AMइस वैलेंटाइन डे 3 गुना बढ़ी कंडोम की डिमांड, 2025 का रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली-मुंबई को पीछे छोड़ ये शहर निकला आगे
Feb 17, 2026 | 08:15 AMकिराना दुकानों की आड़ में ड्रग्स कारोबार, पिंपरी-चिंचवड़ में 64 वर्षीय महिला भी पकड़ी गई
Feb 17, 2026 | 08:11 AMहाॅकी मैच के दौरान गोलीबारी से दहला अमेरिका, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, सामने आया खौफनाक VIDEO
Feb 17, 2026 | 08:04 AMवीडियो गैलरी

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM














