Women World Cup: फाइनल में शतक से चूकी शैफाली वर्मा, 87 रन पर हुई कैच आउट, फैंस का टूटा दिल

Shafali Verma Shafali Verma 87 Runs: वनडे विश्वकप 2025 के फाइनल मुकाबले में शैफाली वर्मा ने 87 रन बनाए। एक वक्त लग रहा था कि वो आराम से अपना शतक पूरा कर लेंगी, लेकिन ऐसा न हो पाया।
Women World Cup: फाइनल में शतक से चूकीं शैफाली वर्मा, 87 रन पर हुई कैच आउट, फैंस का टूटा दिल
शैफाली वर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

IND W vs SA W: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी महिला वनडे विश्वकप 2025 का फाइनल मुकाबला नवी मुंबई में खेला जा रहा है। इस दौरान भारतीय टीम की शानदार शुरुआत हुई। पहले विकेट के लिए स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा के बीच 106 गेंदों में 104 रन की बेहतरीन पार्टनरशिप हुई। इस वक्त 45 के स्कोर पर मंधाना आउट हुई और पवेलियन चली गई।

शतक से चूकीं शैफाली-टूटा फैंस का दिल

मंधाना के आउट होने के बाद शैफाली वर्मा ने महिला विश्वकप 2025 के अपने दूसरे ही मैच में बेहतरीन अंदाज में फिफ्टी पूरी की। इसके बाद भी उन्होंने अच्छे शॉट लगाए। 80 रन पार होने के बाद ऐसा लग रहा था कि वो इस अहम मुकाबले में अपना शतक पूरा कर लेंगी। लेकिन चौका लगाने के चक्कर में वो 87 के पर अयाबोंगा खाका की गेंद पर कैच आउट हो गई। इसके बाद मैदान पर मौजूद कई फैंस का दिल टूट गया।

शैफाली की इस पारी की बदौलत टीम इंडिया इस मुकाबले में मजबूत स्थिति में बना हुआ है। खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया का स्कोर 29.4 ओवर के बाद 171/3 है। इससे पहले स्मृति मंधाना ने 45 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने वनडे विश्वकप के इतिहास में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

स्मृति मंधाना ने बनाया ये रिकॉर्ड

स्मृति मंधाना का इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म जारी है। वह आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में अब तक 400 से अधिक रन बना चुकी हैं और भारतीय महिला खिलाड़ी के तौर पर एक ही वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

तोड़ा मिताली राज का रिकॉर्ड

इससे पहले यह रिकॉर्ड मिताली राज के नाम था, जिन्होंने 2017 महिला वनडे वर्ल्ड कप में 409 रन बनाए थे। वहीं, मंधाना इस बार अब तक 416 से ज्यादा रन बना चुकी हैं। उनकी इस लाजवाब उपलब्धि ने न केवल उन्हें भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक खास स्थान दिलाया है, बल्कि टीम इंडिया की सफल अभियान में उनकी अहम भूमिका को भी उजागर किया है।

स्मृति ने पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया को कई मौकों पर मजबूत शुरुआत दी। उनकी ओपनिंग पार्टनरशिप शेफाली वर्मा के साथ टीम के लिए बड़ी पूंजी साबित हुई। खासकर नॉकआउट मुकाबलों में उनकी स्थिरता और आक्रामकता का संतुलन भारत की जीत में अहम रहा।

भारतीय महिला टीम के लिए एक वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी

  • स्मृति मंधाना – 416 रन (2025)
  • मिताली राज – 409 रन (2017)
  • पूनम राउत – 381 रन (2017)
  • हरमनप्रीत कौर – 359 रन (2017)
  • स्मृति मंधाना – 327 रन (2022)
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com