सेनुरन मुथुसामी ने रचा इतिहास, पाकिस्तान में 70 सालों में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के…
Senuran Muthusamy: साउथ अफ्रीका के स्पिनर सेनुरन मुथुसामी ने पाकिस्तान के खिलाफ इतिहास रच दिया है। वो पाकिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान में दोनों पारियों में पांच विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
सेनुरन मुथुसामी (फोटो-सोशल मीडिया)
Senuran Muthusamy Create History: पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले में साउथ अफ्रीका के स्पिनर सेनुरन मुथुसामी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। सेनुरन मुथुसामी ने दोनों पारियों में पांच विकेट लेकर इतिहास रच दिया। वो पाकिस्तान में पाकिस्तान टीम के खिलाफ दोनों पारियों में पांच विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं।
लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में सेनुरन मुथुसामी ने पहली पारी में 117 रन देकर 6 और दूसरी पारी में 57 रन देकर 5 विकेट चटकाए। सेनुरन से पहले यह कारनामा इंग्लैंड के गेंदबाज ने किया था।
पाकिस्तान में पहला टेस्ट मैच बहावलपुर के बहावल स्टेडियम में 15 से 18 जनवरी 1955 तक खेला गया था और पिछले 70 सालों में मुथुसामी से पहले केवल एक ही गेंदबाज पाकिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान में खेले गए किसी टेस्ट मैच की दोनों पारियों में कम से कम पांच विकेट लेने में कामयाब रहे थे। यह उपलब्धि निक कुक ने हासिल की थी।
सम्बंधित ख़बरें
गायब हो रहे बलूच छात्र: क्वेटा से ग्वादर तक पाकिस्तानी सुरक्षा बलों का खौफ, युवाओं की सुरक्षा पर मंडराया खतरा
Tim David ने रचा इतिहास, ट्रेविस हेड का तोड़ा रिकॉर्ड; IPL में ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने
Sarfaraz Ahmed बने पाकिस्तान के हेड कोच, बांग्लादेश दौरे से पहले PCB ने लिया बड़ा फैसला
शहबाज के काम आई ट्रंप की चापलूसी, पाकिस्तान को 1.2 अरब डॉलर का बेलआउट फंड देगा IMF, सऊदी ने भी की थी मदद
पाकिस्तान के खिलाफ दोनों पारियों में 5 विकेट लेने वाले गेंदबाज (पाकिस्तान में)
| खिलाड़ी | टीम | पहला पारी (विकेट/रन) | दूसरी पारी (विकेट/रन) | स्थान | वर्ष |
|---|---|---|---|---|---|
| निक कुक | इंग्लैंड | 6/65 | 5/18 | कराची | 1984 |
| सेनुरन मुथुसामी | दक्षिण अफ्रीका | 6/117 | 5/57 | लाहौर | 2025 |
मार्च 1984 में कराची में इंग्लैंड की ओर से खेलते हुए कुक ने पहली पारी में 65 रन देकर 6 विकेट और दूसरी पारी में 18 रन देकर 5 विकेट लिए। कुल चार और गैर-पाकिस्तानी गेंदबाज पाकिस्तान में टेस्ट मैच में 10 विकेट लेने में सफल रहे हैं, लेकिन उनमें से कोई भी दोनों पारियों में कम से कम पांच विकेट नहीं ले पाया।
पाकिस्तान में 10 विकेट लेने वाले गैर-पाकिस्तानी गेंदबाज़ (टेस्ट में)
| खिलाड़ी | टीम | प्रदर्शन (विकेट/रन) | स्थान | वर्ष |
|---|---|---|---|---|
| रे ब्राइट | ऑस्ट्रेलिया | 10/111 | कराची | 1980 |
| निक कुक | इंग्लैंड | 11/83 | लाहौर | 1984 |
| क्रिस प्रिंगल | न्यूज़ीलैंड | 11/152 | फैसलाबाद | 1990 |
| मुथैया मुरलीधरन | श्रीलंका | 10/148 | पेशावर | 2000 |
| जोमेल वॉरिकन | वेस्ट इंडीज़ | 10/101 | मुल्तान | 2025 |
| सेनुरन मुथुसामी | दक्षिण अफ्रीका | 11/174 | लाहौर | 2025 |
मौजूदा टेस्ट मैच में सेनुरन मुथुसामी ने शानदार गेंदबाज़ी प्रदर्शन करते हुए 174 रन देकर 11 विकेट हासिल किए हैं। यह किसी भी गेंदबाज द्वारा पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच पाकिस्तान की धरती पर खेले गए टेस्ट मैचों में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली के नाम था, जिन्होंने फरवरी 2021 में रावलपिंडी टेस्ट में 114 रन देकर 10 विकेट लिए थे।
यह भी पढ़ें: 39 साल के पाकिस्तानी खिलाड़ी ने WTC में बनाया रिकॉर्ड, अश्विन को पीछे छोड़ किया ये बड़ा कारनामा
पाकिस्तान में खेले गए पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट मैचों में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी प्रदर्शन
| गेंदबाज़ | टीम | प्रदर्शन (विकेट/रन) | स्थान | वर्ष |
|---|---|---|---|---|
| सेनुरन मुथुसामी | दक्षिण अफ्रीका | 11/174 | लाहौर | 2025 |
| हसन अली | पाकिस्तान | 10/114 | रावलपिंडी | 2021 |
| नोमान अली | पाकिस्तान | 8/121* | लाहौर | 2025 |
| पॉल एडम्स | दक्षिण अफ्रीका | 8/185 | लाहौर | 2003 |
| अब्दुर रहमान | पाकिस्तान | 8/210 | कराची | 2007 |
मुथुस्वामी दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच खेले गए किसी टेस्ट मैच में कम से कम 11 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज़ हैं। दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच खेले गए किसी टेस्ट मैच में किसी गेंदबाज़ द्वारा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड डेल स्टेन के नाम है। स्टेन ने 2013 में जोहान्सबर्ग में 36.5 ओवर में 60 रन देकर 11 विकेट लिए थे।
पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट मैचों में कम से कम 11 विकेट लेने वाले गेंदबाज
| गेंदबाज़ | टीम | प्रदर्शन (विकेट/रन) | स्थान | वर्ष |
|---|---|---|---|---|
| डेल स्टेन | दक्षिण अफ्रीका | 11/60 | जोहान्सबर्ग | 2013 |
| डुआन ओलिवियर | दक्षिण अफ्रीका | 11/96 | सेंचुरियन | 2018 |
| सेनुरन मुथुसामी | दक्षिण अफ्रीका | 11/174 | लाहौर | 2025 |
| फानी डी विलियर्स | दक्षिण अफ्रीका | 10/108 | जोहान्सबर्ग | 1995 |
| हसन अली | पाकिस्तान | 10/114 | रावलपिंडी | 2021 |
