Ind W vs Zim W T20: भारत और जिम्बाब्वे महिला टीम के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला आज, कहां देखें मैच का लाइव

India vs Zimbabwe Women T20: भारत और जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के बीच आज दूसरा टीम-20 मुकाबला खेला जाएगा। फिलहाल भारतीय टीम इस समय तीन मैचों की इस श्रृंखला में 1-0 से आगे है।
India vs Zimbabwe Women T20
भारत और जिम्बाब्वे महिला टीम के कप्तान सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • भारतीय महिला टीम आज रायपुर में जिम्बाब्वे को हराकर टी-20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने उतरेगी।

  • सीएम की पहल पर रायपुर के तीनों टी-20 मैचों में महिला दर्शकों को मुफ्त प्रवेश मिलेगा।

  • पहली द्विपक्षीय सीरीज के तहत रायपुर में टी-20 के बाद 23, 25 और 28 अक्टूबर को वडोदरा में वनडे मैच होंगे।

India vs Zimbabwe women 2nd T20I: भारत और जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा और निर्णायक मुकाबला अब से कुछ ही घंटो बाद यानी शाम 7 बजे रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कप्तान स्मृति मंधाना की अगुवाई में भारतीय टीम इस समय तीन मैचों की इस श्रृंखला में 1-0 से आगे है। भारत ने शुक्रवार को इसी मैदान पर जिम्बाब्वे को चार विकेट से शिकस्त दी थी। आज का मुकाबला जीतकर टीम इंडिया की नजरें घरेलू सरजमीं पर इस सीरीज को अपने नाम करने पर टिकी होंगी।

महिलाओं के लिए फ्री एंट्री की खास पहल

इस महिला टी-20 सीरीज को यादगार बनाने के लिए एक बेहद सराहनीय कदम उठाया गया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुझाव पर खेल विभाग ने एक विशेष पहल की है। इसके तहत श्रृंखला के सभी तीनों मुकाबलों में महिला दर्शकों को स्टेडियम में निःशुल्क प्रवेश दिया जा रहा है।

पहले मैच में भी बड़ी संख्या में महिला प्रशंसक टीम का हौसला बढ़ाने पहुंची थीं और आज के दूसरे मुकाबले में भी भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है।

India vs Zimbabwe Women T20
IPL 2027: माहेला जयवर्धने ने छोड़ा मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच का पद, 15 नवंबर से पहले होगी नए कोच की घोषणा

सिरीज का आगे का कार्यक्रम

भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही यह पहली द्विपक्षीय महिला क्रिकेट श्रृंखला है, जो दोनों देशों के क्रिकेट इतिहास के लिए बेहद खास है। इस टी-20 श्रृंखला का तीसरा और अंतिम मुकाबला इसी महीने की 20 तारीख मंगलवार को रायपुर में ही खेला जाएगा।

टी-20 मैचों के रोमांच के ठीक बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय ODI अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला भी खेली जाएगी। वनडे सीरीज के सभी मुकाबले गुजरात के वडोदरा में आयोजित होंगे। इसके मैच इस महीने की 23, 25 और 28 तारीख को खेले जाएंगे।

India vs Zimbabwe Women T20
Under-19 Asia Cup 2026: 5 नवंबर से अंडर-19 एशिया कप का आगाज, जानें कब होगा भारत-पाकिस्तान का महा-मुकाबला

कहां देखें दूसरे टी-20 का लाइव मैच

अगर आपको इंडिया वर्सेस जिम्बाब्वे वुमेंस 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच टीवी पर लाइव देखना है तो इसके लिए आपको स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क का रुख करना होगा, जहां आप हिंदी और अंग्रेजी में इस मैच की कमेंट्री भी सुन सकते हैं।

ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए आप हॉटस्टार की बेवसाइट पर लॉगइन करें। अगर इंडिया वर्सेस जिम्बाब्वे वुमेंस टी20 मैच को आपको फ्री में टीवी पर लाइव देखना है तो इसके लिए आपके पास डीडी फ्री डिश कनेक्शन होना चाहिए, जहां आप डीडी स्पोर्ट्स पर इस मैच का लुत्फ मुफ्त में उठा सकते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com