ईरानी कप में सरफराज खान ने जड़ा दोहरा शतक, एक्सीडेंट में जख्मी छोटे भाई से किया वादा निभाया
ईरानी कप में टीम के लिए दोहरा शतक जड़ने वाले सरफराज खान ने ये शतक सिर्फ और सिर्फ अपने छोटे भाई मुशीर खान के लिए लगाया और अपने परिवार से किया वादा पूरा किया। सरफराज ने अपने परिवार से वादा किया था कि ईरानी कप वे अब अपने भाई के लिए खेलेंगे।
- Written By: प्रिया जैस
सरफराज खान(सौजन्य-एक्स)
लखनऊ: ईरानी कप में टीम के लिए दोहरा शतक जड़ने वाले सरफराज खान ने ये शतक सिर्फ और सिर्फ अपने छोटे भाई मुशीर खान के लिए लगाया और अपने परिवार से किया वादा पूरा किया। ईरानी कप में शेष भारत की टीम के खिलाफ दोहरा शतक बनाने के बाद, मुंबई के मध्यक्रम के बल्लेबाज सरफराज खान ने कहा कि उन्होंने अपने परिवार से कहा था कि अगर वह 200 रन का आंकड़ा छूते हैं, तो इनमें से 100 रन उनके छोटे भाई मुशीर खान के लिए होंगे।
सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर खान हाल ही में एक सड़क दुर्घटना का शिकार हुए थे। इस दुर्घटना में जख्मी होने के चलते वे इस मुकाबले में हिस्सा नहीं ले पाए और अभी वे अपना उपचार करा रहे है। सरफराज मैच के तीसरे दिन 286 गेंदों में 25 चौकों और चार छक्कों की मदद से 222 रन बनाकर नाबाद रहे।
भाई के लिए शतक
सरफराज ने तीसरे दिन के बाद एक इंटरव्यू में कहा, “यह हफ्ता मेरे लिए बेहद भावनात्मक रहा। मैंने अपने परिवार और साथियों से वादा किया था कि ‘अगर मैं सेट हो गया, अगर मैं पचास पार कर गया, तो मैं दोहरा शतक बनाऊंगा – एक शतक मेरे लिए और एक शतक मेरे भाई (मुशीर) के लिए।”
सम्बंधित ख़बरें
विदर्भ ने जीता ईरानी कप का खिताब, यहां देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट; 62 सीजन में किसका रहा दबदबा
ईरानी कप 2025 में ‘यश-यश’ के बीच तीखी झड़प, गर्माये माहौल को अंपायरों व खिलाड़ियों ने संभाला
ईरानी कप में विदर्भ का 100% रिकॉर्ड, तीन बार जीता रणजी का खिताब; तीनों बार ईरानी कप पर जमाया कब्जा
Irani Cup: विदर्भ ने फिर रचा इतिहास, रेस्ट ऑफ इंडिया को हराकर जीता ईरानी कप का खिताब
दाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा, “अगर वह (मुशीर) खेलता, तो अब्बू (पिता नौशाद) को गर्व होता। दुर्भाग्य से, वह दुर्घटना का शिकार हो गया। इसलिए, मैंने सोचा कि मुझे किसी तरह इस मैच में दोहरा शतक बनाना है।”
सड़क हादसे का शिकार हुए थे मुशीर
ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, मुशीर खान को सड़क दुर्घटना के बाद “गर्दन में फ्रैक्चर” हुआ है। तीसरे दिन के संघर्ष को याद करते हुए, सरफराज खान के शानदार दोहरे शतक का अभिमन्यु ईश्वरन ने भी उतना ही शानदार जवाब दिया, जिससे शेष भारत ने गुरुवार को लखनऊ में रणजी ट्रॉफी चैंपियन मुंबई के खिलाफ ईरानी कप मैच के तीसरे दिन का शानदार तरीके से अंत किया।
यह भी पढ़ें- Women’s T20 World Cup: भारत को टीम पर तो न्यूजीलैंड को गेंदबाजों पर हैं भरोसा, आज आएंगे आमने-सामने
ईरानी कप 2024
ईश्वरन ने 212 गेंदों में 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 151 रन बनाए। पिछली सात प्रथम श्रेणी पारियों में यह उनका तीसरा ऐसा स्कोर था। 29 वर्षीय बंगाल के घरेलू स्टार खिलाड़ी के पास इस साल नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए बैकअप ओपनर के रूप में जगह पक्की करने का मजबूत दावा है। दिन का खेल खत्म होने तक, शेष भारत 248 रन से पीछे था, जिसमें ईश्वरन 151 रन बनाकर नाबाद थे और कीपर ध्रुव जुरेल 30 रन बनाकर नाबाद थे।
यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान ने रचाया निकाह, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
