अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान ने रचाया निकाह, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने निकाह कर लिया है और वे निकाह के इस बंधन में बंध गए है। राशिद खान ने 3 अक्टूबर को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में निकाह कर लिया है। अफगानी स्पिनर ने पख्तून रीति-रिवाजों के साथ गुरुवार को निकाह कर लिया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
राशिद खान का निकाह
राशिद खान (सौजन्य-एक्स)
Updated on
Rashid khan
अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने निकाह कर लिया है और वे निकाह के इस बंधन में बंध गए है। राशिद खान ने 3 अक्टूबर को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में निकाह कर लिया है।
Rashid khan marriage photos
अफगानी स्पिनर ने पख्तून रीति-रिवाजों के साथ गुरुवार को निकाह कर लिया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। उनके निकाह पर अफगानिस्तान के तमाम क्रिकेटर उनके इस निकाह में शामिल हुए और राशिद खान को बधाई दी।
राशिद खान का निकाह
रिपोर्ट्स की माने तो राशिद खान के साथ उनके तीन भाइयों की भी शादी हुई है। इसके साथ ही ये भी दावा किया जा रहा है कि राशिद ने अपने ही रिश्तेदारी में निकाह किया है, जो गुरुवार को संपन्न हुआ है।
Rashid khan married
राशिद ने इस निकाह के साथ एक पुराना वादा भी तोड़ दिया है। कुछ समय पहले राशिद खान ने वादा किया था कि वे वर्ल्ड कप जीतने के बाद ही शादी करेंगे। हालांकि, वे 2024 में अफगानिस्तान पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचे थे लेकिन जीत नहीं पाए थे।
Rashid khan got married in kabul
बता दें कि, राशिद खान ने अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अफगानिस्तान की कमान संभाली थी। साथ ही ये पहली बार था जब अफगानिस्तान टीम ने किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई थी।
Rashid khan got married
राशिद खान के निकाह में अफगानिस्तान के कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल हुए थे। तस्वीरों में टीम के दिग्गज ऑलराउंडर मोहम्मद नबी, ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई, जीबुल्लाह जादरान, रहमत शाह और मुजीब उर रहमान समेत कई और स्टार राशिद के निकाह में नज़र आए। इसके अलावा अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ नसीब खान भी निकाह में हाजिर थे।
Rashid khan got married (1)
राशिद खान के निकाह पर देश-विदेश से करोड़ों फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई देते नज़र आ रहे है। साथ ही सोशल मीडिया पर उन्हें पोस्ट के द्वारा मुबारकबाद देते दिखाई दे रहे है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com