Sarfaraz Ahmed बने पाकिस्तान के हेड कोच, बांग्लादेश दौरे से पहले PCB ने लिया बड़ा फैसला
Sarfaraz Ahmed: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। वहीं पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी सरफराज अहमद को नया कोच नियुक्त किया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
सरफराज अहमद (फोटो-सोशल मीडिया)
Sarfaraz Ahmed Appointed Pakistan’s Test Head Coach: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक बार फिर बड़ा बदलाव किया है। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद को टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही बांग्लादेश के खिलाफ 16 सदस्यों वाली टीम की भी घोषणा कर दी गई है।
बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए पीसीबी ने खिलाड़ियों के साथ नई कोचिंग टीम की घोषण भी की है। हेड कोच के रूप में सरफराज अहमद के अलावा, असद शफीक को बल्लेबाजी कोच और उमर गुल को गेंदबाजी कोच बनाया गया है। शान मसूद की कप्तानी बरकरार है। वह मौजूदा आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल में एक नई टीम की अगुवाई करेंगे।
अब्दुल्ला फजल, अमद बट, अजान अवैस और गाजी गोरी को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। फजल और अवैस, दोनों बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। दोनो ने घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई है। विकेटकीपर-बल्लेबाज गाजी गोरी ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था।
सम्बंधित ख़बरें
अल-नीनो की दस्तक से बढ़ी टेंशन, कैसे भारत में घट सकता है बिजली उत्पादन? समझिए बड़ा खतरा
पिता की राह पर चला बेटा, U-19 टीम में राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय का चयन; श्रीलंका दौरे के लिए टीम का एलान
Explainer: पाकिस्तान की नाक में दम करने वाला JAAC क्या है, PoK में मचे कोहराम को कैसे दे रहा खाद-पानी?
खून से लथपथ सड़कें…PoK में मुनीर की सेना का कत्लेआम, आज 16 प्रदर्शनकारियों की गोली मारकर हत्या! देखें VIDEO
अनुभवी खिलाड़ियों को भी मिली टीम में जगह
टीम में बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शाहीन अफरीदी, नोमान अली, साजिद खान और सलमान अली आगा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों का एक मजबूत कोर शामिल है। टूर से पहले, जो खिलाड़ी मौजूदा पाकिस्तान सुपर लीग में हिस्सा नहीं ले रहे हैं, वे अपनी तैयारियों को मजबूत करने के लिए 27 अप्रैल से 1 मई तक कराची में रेड-बॉल ट्रेनिंग कैंप में शामिल होंगे।
8 मई से 20 तक खेला जाएगा टेस्ट सीरीज
दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 8 से 12 मई के बीच शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 16 से 20 मई तक सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा। फिलहाल पाकिस्तान टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में 50 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। ऐसे में उसका लक्ष्य आठवें स्थान पर मौजूद बांग्लादेश के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन कर अपनी स्थिति को मजबूत करना होगा।
यह भी पढ़ें: AUS vs BAN: जून में ऑस्ट्रेलियाई टीम करेगी बांग्लादेश का दौरा, खेली जाएगी 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज
बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम
शान मसूद (कप्तान), अब्दुल्ला फजल, अमद बट, अजान अवैस, बाबर आजम, हसन अली, इमाम-उल-हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद रिजवान, गाजी गोरी, नोमान अली, साजिद खान, सलमान अली आगा, सऊद शकील, शाहीन शाह अफरीदी।
