T20 World Cup Final में संजू सैमसन ने रचा इतिहास, कई रिकॉर्ड्स किए अपने नाम; विराट कोहली को भी छोड़ा पीछे
Sanju Samson: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में संजू सैमसन ने 46 गेंदों पर 89 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी के साथ संजू सैमसन ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
संजू सैमसन (फोटो-सोशल मीडिया)
Sanju Samson Create History: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत न्यूजीलैंड के साथ हो रही है। नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में संजू सैमसन का बल्ला एक बार फिर चला है। संजू ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 89 रनों की दमदार पारी खेली। विकेटकीपर-बल्लेबाज ने लगातार तीसरा अर्धशतक लगाते हुए कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए।
संजू सैमसन ने 193 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए अपनी तूफानी पारी में 5 चौके और 8 छक्के लगाए। उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 98 रनों की शानदार साझेदारी निभाई। वहीं, दूसरे विकेट के लिए संजू ने ईशान किशन संग मिलकर 105 रन जोड़े।
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बने संजू
संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 89 रनों की दमदार पारी खेलने के साथ ही मार्लोन सैमुअल्स के रिकॉर्ड को तोड़ा। सैमुअल्स ने टी20 विश्व कप 2016 के फाइनल में 85 रनों की नाबाद पारी खेली थी। उन्होंने इस मामले में विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है। संजू टी20 विश्व कप के खिताबी मुकाबले में भारत की ओर से भी सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
वानखेड़े में चेन्नई ने रचा इतिहास, संजू का नाबाद शतक और अकील के 4 विकेट से पस्त हुई MI, 103 रन से जीता मैच
MI vs CSK: अब संजू ही हैं असली हिटमैन? शतक लगाकर रोहित के क्लब में हुए शामिल, T20 में हासिल की ये बड़ी उपलब्धि
MI vs CSK: आईपीएल 2026 संजू सैमसन ने ठोका दूसरा शतक, चेन्नई ने मुंबई के सामने खड़ा किया 207 रन का स्कोर
World Cup दहलीज पर, फिर भी बुमराह को ODI सीरीज से रेस्ट? समझिए BCCI के इस सीक्रेट प्लान की इनसाइड स्टोरी
सैमसन ने हासिल की एक और बड़ी उपलब्धि
संजू सैमसन टी20 विश्व कप के एक संस्करण के सेमीफाइनल और फाइनल दोनों में अर्धशतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज भी बने हैं। सैमसन से पहले यह कारनामा सिर्फ विराट कोहली और शाहिद अफरीदी ही कर सके हैं। इसके साथ ही संजू ने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 3 बार अर्धशतकीय पारी खेलने के साथ ही विराट कोहली, बाबर आजम, केएल राहुल की बराबरी भी कर ली है।
टी20 वर्ल्ड में लगातार 50 से ज़्यादा स्कोर
- 3 – महेला जयवर्धने (2010)
- 3 – विराट कोहली (2016-2021)
- 3 – बाबर आज़म (2021)
- 3 – केएल राहुल (2021)
- 3 – कुसल मेंडिस (2026)
- 3 – साहिबज़ादा फरहान (2026)
- 3 – संजू सैमसन (2026)
संजू टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज फिन एलन को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है। टी20 विश्व कप 2026 में संजू सैमसन ने कुल 24 छक्के लगाए।
यह भी पढ़ें: T20 World Cup में भारतीय टीम ने रचा इतिहास, पावरप्ले में ऐसा कारनामा करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी
टी20 वर्ल्ड कप के पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन
संजू सैमसन ने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर फाइनल मुकाबले में अर्धशतकीय साझेदारी भी निभाई। संजू-अभिषेक टी20 वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में अर्धशतकीय साझेदारी करने वाली पहली जोड़ी भी बन गई है। सैमसन और अभिषेक ने मिलकर 6 ओवर के पावरप्ले में 92 रन जोड़े। टी20 विश्व कप इतिहास के पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन लगाने का रिकॉर्ड टीम इंडिया के नाम हो गया है।
