संजू सैमसन के पिता ने धोनी-कोहली-रोहित पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- खराब कर दिए बेटे के 10 साल
संजू सैमसन फिलहाल शानदार फार्म में है, लेकिन उन्हें टीम में जगह ना मिलने की वजह से उनके पिता नाराज हैं। इसके लिए पूर्व कप्तान धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा को जिम्मेदार ठहराया है।
- Written By: मृणाल पाठक
संजू, रोहित, कोहली और धोनी (सौजन्यः सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टी20 सीरीज में शानदार शुरुआत की। संजू ने पहले ही मैच में धमाकेदार शतक जड़ा। इस तरह संजू ने टी20 क्रिकेट में बैक टू बैक शतक लगाने का कमाल कर दिखाया। ऐसा करने वाले वह दुनिया के चौथे और भारत के पहले बल्लेबाज बन गए।
इससे पहले संजू ने पिछले महीने बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज के तीसरे मैच में शानदार शतक लगाया था। इसके बाद अब उन्होंने सीरीज की शुरुआत शतक से कर नया रिकॉर्ड बना दिया। हालांकि सीरीज के दूसरे मैच में संजू पहले मैच का कमाल नहीं दोहरा पाए और बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।
दिग्गजों पर लगाए आरोप
पिछले 3 मैचों में 2 दोहरे शतक लगाने के बाद संजू सैमसन की हर तरफ चर्चा हो रही है। वह सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। इसी बीच संजू सैमसन के पिता सैमसन विश्वनाथ का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर फैल रहा है। जिसमें वह भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ियों पर जमकर हमला बोल रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
CWG 2026 Medal Tally: भारत के खिलाड़ियों ने मचाया धमाल, पदक तालिका में अब कौन-से नंबर पर है टीम इंडिया?
भारतीय स्टार ओपनर प्रतिका रावल इंग्लैंड में खेलेंगी काउंटी क्रिकेट, Warwickshire Women से किया करार
FIH Youth Hockey5s Asia Championship: पाकिस्तान को 3-1 से हराकर भारत बना चैंपियन, महिला टीम ने जीता रजत पदक
FIH: पाकिस्तान पर भारत का दबदबा, हॉकी5s एशिया चैंपियनशिप में 7-3 से दर्ज की बड़ी जीत
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान को ICC नहीं बनाएगी चैंपियंस ट्रॉफी का मेजबान? एक झटके में हो जाएगा इतने करोड़ का नुकसान
इन्होंने बरबाद किया करियर!
दरअसल, संजू सैमसन ने साल 2015 में भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था। तब से लेकर अब तक करीब 9 साल बीत चुके हैं और इस दौरान उन्हें सिर्फ 35 मैच खेलने का मौका मिला है। इस बात से संजू के पिता नाराज हैं और उन्होंने इसके लिए भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ पर भी आरोप लगाया है।
बेटे के किए 10 साल खराब!
संजू सैमसन के पिता ने मीडिया वन से बात करते हुए दिग्गज क्रिकेटरों पर आरोप लगाते हुए कहा कि 3-4 लोग हैं जिन्होंने उनके बेटे के 10 साल खराब कर दिए। 3 कप्तान हैं- धोनी, विराट, रोहित और द्रविड़। इन 4 लोगों ने मिलकर मेरे बेटे के 10 साल बर्बाद कर दिए। हालांकि यह साफ नहीं है कि यह वीडियो कब का है, लेकिन साउथ अफ्रीका दौरे की शुरुआत के साथ ही संजू के पिता का बयान वायरल हो रहा है। बता दें, संजू ने भारत के लिए अब तक 35 मैचों की 31 पारियों में 151.07 की स्ट्राइक रेट से 701 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 2 अर्धशतक निकले हैं।
