गौतम गंभीर को इन चीजों से रहना होगा सख्त दूर, संजय मांजरेकर ने मुख्य कोच को लेकर ऐसा क्यों बोला…
संजय मांजरेकर ने कहा कि भारतीय मुख्य कोच के पास प्रेस से बातचीत करते समय सही आचरण और शब्दों का अभाव है और उन्हें मीडिया से दूर ही रहना चाहिए। मांजरेकर ने यह बात गंभीर के प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद कही।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
गौतम गंभीर (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टीम आगामी 22 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया में होने वाले पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए रवाना हो चुकी है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतकर ही भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर सकती है। भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर पर जमकर बरसे हैं। उन्होंने कहा कि गंभीर के पास शब्दों का अभाव है। मांजरेकर ने उन्हें यहां तक सलाह दे दी है कि वो मीडिया से बात करने से दूर ही रहे।
संजय मांजरेकर ने कहा कि भारतीय मुख्य कोच के पास प्रेस से बातचीत करते समय सही आचरण और शब्दों का अभाव है और उन्हें मीडिया से दूर ही रहना चाहिए। मांजरेकर ने यह बात गंभीर के प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद कही। अपनी बेबाकी के लिए पहचाने जाने वाले गंभीर ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा के रन बनाने के लिए संघर्ष करने की रिकी पोंटिंग की टिप्पणी पर एवं अन्य मुद्दों पर जवाब दिया।
यह भी पढ़ें : IND vs SA: स्टब्स की पारी से साउथ अफ्रीका ने भारत को हराया, सीरीज में 1-1 से की बराबरी
सम्बंधित ख़बरें
सुपरस्टार कल्चर पर गौतम गंभीर से अलग सोच रखते हैं राहुल द्रविड़, कहा- हर खेल को उसके हीरो की जरूरत होती है
मां पीतांबरा के दर्शन करने दतिया पहुंचे हेड कोच गौतम गंभीर, धूमावती आरती में हुए शामिल
Salangpur Hanuman Mandir पहुंचे सूर्या और गंभीर, टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ टेका माथा
‘शहीद हमेशा अमर रहते हैं’, गंभीर और हरभजन ने Jallianwala Bagh के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
मांजरेकर ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मैंने अभी-अभी गंभीर को प्रेस कॉन्फ्रेंस में देखा। बीसीसीआई के लिए उन्हें इस तरह की जिम्मेदारियों से दूर रखना समझदारी होगी, उन्हें पर्दे के पीछे से काम करने देना चाहिए।” मांजरेकर ने सुझाव दिया कि कप्तान रोहित शर्मा और चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर मीडिया को संभालने के लिए बेहतर होंगे। उन्होंने कहा, ‘‘उनके (गंभीर) पास बातचीत करते समय ना तो सही व्यवहार है और न ही सही शब्द। रोहित और अगरकर मीडिया के सामने आने के लिए बेहतर लोग हैं।”
Just watched Gambhir in the press conference.
May be wise for @BCCI to keep him away from such duties, let him work behind the scenes. He does not have the right demeanour nor the words when interacting with them. Rohit & Agarkar, much better guys to front up for the media. — Sanjay Manjrekar (@sanjaymanjrekar) November 11, 2024
भारत के पूर्व क्रिकेटर मांजरेकर ने अपने ट्वीट में यह नहीं बताया कि उन्हें कौन सा पार्ट अच्छा नहीं लगा या जिसका जवाब मुख्य कोच गौतम गंभीर नहीं दे पाए। विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गंभीर से भारत की 12 साल में घरेलू मैदान पर पहली टेस्ट श्रृंखला हार के मद्देनजर कई तीखे सवाल पूछे गए जिसके परिणामस्वरूप टीम की डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह बनाने की राह मुश्किल हो गई है।
यह भी पढ़ें : बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए उड़ान भरने से पहले गौतम देंगे प्रत्रकारों के ‘गंभीर’ सवाल का जवाब, रोहित नहीं रहेंगे मौजूद
