Ishan Kishan ने जोफ्रा आर्चर के खिलाफ दिखाई अपनी क्लास, पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने की जमकर तारीफ

Ishan Kishan: संजय बांगड़ ने ईशान किशन की 91 रनों की धमाकेदार पारी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने शुरुआत से ही क्लास और आत्मविश्वास दिखाया, जिससे SRH को बड़ा स्कोर बनाने में मदद मिली।
Sanjay Banger on Ishan Kishan
ईशान किशन (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Sanjay Banger on Ishan Kishan: आईपीएल 2026 का 21वां मुकाबला सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच हैदराबाद में खेला गया था। एसआरएच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 216 रन बनाए थे। कप्तान ईशान किशन ने 44 गेंदों पर 8 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 91 रन की पारी खेली थी। जिसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने 57 रनों से जीत दर्ज की। मैच के बाद भारत के पूर्व खिलाड़ी संजय बांगड़ ने ईशान किशन की जमकर तारीफ की।

Ishan Kishan के बल्लेबाजी की बांगड़ ने की तारीफ

जियोस्टार एक्सपर्ट संजय बांगड़ ने ईशान किशन की विस्फोटक पारी की जमकर तारीफ की। ईशान किशन की तारीफ करते हुए बांगड़ ने कहा कि किशन ने जिस तरह से पहली छह गेंदों पर जोफ्रा आर्चर के खिलाफ बल्लेबाजी की, वह पूरी तरह से क्लास का नमूना था। वह गेंद की लाइन के पीछे गए, आत्मविश्वास के साथ क्रीज पर आगे बढ़े, और अपने फुटवर्क में बहुत सटीक रहे। एक बल्लेबाज के तौर पर, आप जानते हैं कि कब आपके लिए कोई खास रात होने वाली है और यह पहली छह से आठ गेंदों में साफ था। किशन गेंद के मुताबिक शॉट पूरी शांति के साथ खेल रहे थे। ईशान किशन की आक्रामक बल्लेबाजी की वजह से ही सनराइजर्स हैदराबाद ऐसा स्कोर बना सकी, जो राजस्थान रॉयल्स की पहुंच से दूर था।

Ishan Kishan शतक से चूके

ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली। ईशान ने इस दौरान 8 चौके और 6 छक्के लगाए। हालांकि, वो अपने शतक से महज 9 रन ही दूर रह गए। ईशान किशन ने पिछले साल आईपीएल में अपना पहला शतक लगाया था। यह शतक भी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आया था। हालांकि, इस मैच में वो शतक बनाने में 9 रनों से चूक गए।

ऐसा रहा मुकाबले का हाल

मैच की बात करें तो टॉस गंवाकर एसआरएच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन के 91 रनों की मदद से 216 रन बनाए थे। आरआर की पारी 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। एसआरएच की जीत में अपना डेब्यू कर रहे तेज गेंदबाजों प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन की अहम भूमिका रही। प्रफुल्ल ने 4 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि साकिब हुसैन ने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए।

एसआरएच की सीजन के पांचवें मैच में दूसरी जीत थी। इस जीत के साथ टीम अंकतालिका में चौथे स्थान पर चली गई है। आरआर की सीजन के पांचवें मैच में यह पहली हार थी। इस हार के बावजूद आरआर अंकतालिका में पहले स्थान पर है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com