कौन है सब्बीनेनी मेघना? अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट

Indian Women Cricketer Retirement: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज सब्बीनेनी मेघना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। पढ़ें उनका भावुक विदाई संदेश।
Sabbineni Meghana Retirement
सब्बीनेनी मेघना सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • भारतीय महिला क्रिकेटर सब्बीनेनी मेघना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

  • संन्यास की घोषणा करते हुए सब्बीनेनी मेघना ने सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट

  • 30 वर्षीय मेघना ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में भी अपनी धाक जमाई थी

Sabbineni Meghana Retirement: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज सब्बीनेनी मेघना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। 30 वर्षीय मेघना ने आज यानी शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए खेल के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया।

मेघना साल 2022 में बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली भारतीय टीम की सदस्य थीं और उन्होंने घरेलू क्रिकेट के साथ-साथ विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में भी अपनी धाक जमाई थी।

मेघना का भावुक विदाई संदेश

संन्यास की घोषणा करते हुए सब्बीनेनी मेघना ने सोशल मीडिया पर लिखा- वर्ल्ड स्टेज पर भारतीय जर्सी पहनने के लिए हाथ में बल्ला लेकर पहली बार मैदान पर उतरना किसी सपने के सच होने से कम नहीं है।

मैं एक खिलाड़ी के तौर पर क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा करती हूं। मेरा दिल शुक्रगुजार है। मैदान मेरा दूसरा घर रहा है, जिसने मुझे हिम्मत दी, विनम्रता सिखाई और ऐसी यादें और दोस्ती दी, जिन्हें मैं जिंदगी भर संभालकर रखूंगी।

Sabbineni Meghana Retirement
Under-19 Asia Cup 2026: 5 नवंबर से अंडर-19 एशिया कप का आगाज, जानें कब होगा भारत-पाकिस्तान का महा-मुकाबला

जानें मेघना ने किसका जताया आभार

इसके साथ ही सब्बीनेनी मेघना ने अपने परिवार, कोच और सपोर्ट स्टाफ का आभार जताते हुए कहा कि भले ही मेरे खेलने के दिन खत्म हो जाएं, लेकिन क्रिकेट के साथ मेरा रिश्ता कभी नहीं टूटेगा। मैं हमेशा खेल से गहराई से जुड़ी रहूंगी और अपनी जिंदगी खेल को कुछ वापस देने और अगली पीढ़ी को गाइड करने के लिए समर्पित करना चाहती हूं। धन्यवाद, क्रिकेट।

BCCI और RCB को कहा शुक्रिया

दरअसल, आंध्र प्रदेश की रहने वाली इस बल्लेबाज ने अपने पूरे करियर में सहयोग के लिए बीसीसीआई आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात जायंट्स और आरएसपीबी का दिल से शुक्रिया अदा किया। उन्होंने प्रशंसकों को भी उनके अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

WPL में आरसीबी के साथ जीता था खिताब

सब्बीनेनी मेघना विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का भी एक जाना-माना चेहरा रही हैं। वह डब्ल्यूपीएल के शुरुआती सीजन में गुजरात जायंट्स के लिए खेली थीं, जिसके बाद वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का हिस्सा बनीं। साल 2024 में डब्ल्यूपीएल का खिताब जीतने वाली स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली आरसीबी टीम में मेघना ने अहम भूमिका निभाई थी।

Sabbineni Meghana Retirement
ICC विमेंस अंडर-19 T20 वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी, जानें टीम इंडिया का पहला मुकाबला कब होगा

कैसा रहा सब्बीनेनी मेघना का इंटरनेशनल करियर?

टीम इंडिया की बल्लेबाज मेघना ने साल 2016 से 2022 के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेला।

वनडे करियर- भारत के लिए खेले 3 वनडे मैचों में उन्होंने 1 अर्धशतक की मदद से 114 रन बनाए।

टी20 करियर- भारत के लिए खेले 17 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 1 अर्धशतक के साथ उन्होंने 258 रन अपने नाम किए।

Navbharat Live
navbharatlive.com