रियान पराग और रजत पाटीदार
10 Apr 2026 08:11 PM (IST)
विराट कोहली, फिलिप सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड
10 Apr 2026 08:10 PM (IST)
10 Apr 2026 08:02 PM (IST)
राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। रियान पराग ने इस टीम में एक बदलाव किया है। तुषार देशपांडे की जगह बृजेश को शामिल किया गया है।
10 Apr 2026 07:36 PM (IST)
गुवाहाटी में बारिश रूक गई है। अब कुछ देर में टॉस होगा। 8 बजे टॉस होगा। वहीं पहली गेंद 8.15 में फेंका जाएगा।
10 Apr 2026 07:03 PM (IST)
गुवाहाटी में बारिश के कारण टॉस में देरी होगी। वहां अभी भी बारिश हो रही है। ऐसे में देखना होगा कि मुकाबले कितने ओवर का संभव हो पाएगा।
10 Apr 2026 06:52 PM (IST)
मौसम विभाग के अनुसार, RR vs RCB मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है, हालांकि आसमान में बादल छाए रह सकते हैं।
10 Apr 2026 06:50 PM (IST)
IPL 2026 के 16वें मुकाबले के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। यह मुकाबला बारसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेला जाएगा। मैच साढ़े सात बजे शुरू होगा। यह मुकाबला बेहद खास है क्योंकि दोनों टीमें अब तक टूर्नामेंट में अपराजेय रही हैं और अंक तालिका में शीर्ष स्थान के लिए आपस में भिड़ रही है।
IPL 2026, Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru Live Score: आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स (RR vs RCB) बेंगलुरु में खेला जाएगा। यह मुकाबला शुक्रवार को शाम 7.30 बजे से बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें एक दूसरे का विजयी रथ रोकने उतरेगी। दोनों टीमों ने अभी तक एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है। ऐसे में यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। आज जीतने वाली टीम पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुंच जाएगी।
राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के विरुद्ध 8 विकेट से जीत के साथ इस सीजन अपने अभियान की शुरुआत की थी। इसके बाद गुजरात टाइटंस (जीटी) को 6 रन से हराया और फिर मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 27 रन से मुकाबला जीता। यह टीम जीत की हैट्रिक लगाकर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर है। वहीं, आरसीबी शुरुआती दोनों मैच अपने नाम करते हुए प्वाइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर है। इस टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज करने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 43 रन से हराया था।