Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Nepal Violence |
  • Asia Cup 2025 |
  • PM Narendra Modi Birthday |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

RR vs PBKS Highlights: पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 10 रनों से हराया, प्लेऑफ में क्वालीफाई के नजदीक पहुंची अय्यर की टीम

पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर मुकाबले को जीत लिया है। पंजाब की टीम ने इस मुकाबले को 10 रनों से अपने नाम किया और प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के नजदीक पहुंच गई है।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: May 18, 2025 | 07:43 PM

राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Rajasthan Royals Vs Punjab Kings Highlights IPL 2025: पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 10 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ पंजाब प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के नजदीक पहुंच गई है। वो 17 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। अगर आज रात का मुकाबला गुजरात टाइटंस की टीम जीतती है तो तीन टीमें प्लेऑफ में प्रवेश कर जाएगी। गुजरात के जीतते ही गिल की टीम के साथ आरसीबी और पंजाब किंग्स भी प्लेऑफ में क्वालीफाई कर लेगी।

पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 219 रन बनाए हैं। पंजाब के लिए नेहाल वढेरा ने 70 रनों की पारी खेली। वहीं अंत में शशांक सिंह ने 30 गेंदों में 59 रनों की नाबाद पारी खेली। उसके अलावा श्रेयस अय्यर ने 30, अजमतउल्लाह उमरजई ने नाबाद 21 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स के लिए तुषार देशपांड ने 2, रियान पराग ने 1, क्वेना मफाका ने 1 और आकाश मधवाल ने 1 विकेट चटकाए।

पंजाब किंग्स ने 10 रनों से राजस्थान रॉयल्स को हराया। पंजाब अंक तालिका में 17 नंबर के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। राजस्थान की शुरुआत अच्छी रही लेकिन फिर 219 के लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 40, यशस्वी जायसवाल ने 50, संजू सैमसन ने 20, रियान पराग ने 13, ध्रुव जुरेल ने 53 और शिमरोन हेटमायर ने 11 रन बनाए। पंजाब के लिए हरप्रीत बरार ने 3, उमरजई ने 2 और मार्को यानसेन ने 2 विकेट लिए।

The liveblog has ended.
  • 18 May 2025 07:36 PM (IST)

    18 May 2025 07:36 PM (IST)

    RR vs PBKS Live Score Update: गुजरात के जीतते ही तीन टीम प्लेऑफ के लिए करेगी क्वालीफाई

    इस जीत के साथ पंजाब किंग्स प्लेऑफ़ की दहलीज़ पर आ गई है, अगर शाम का मुक़ाबला गुजरात जीत जाती है तो पंजाब, आरसीबी और गुजरात टाइटंस प्लेऑफ़ में प्रवेश कर जाएंगी।

  • 18 May 2025 07:16 PM (IST)

    18 May 2025 07:16 PM (IST)

    RR vs PBKS Live Score Update: पंजाब किंग्स ने जीता मुकाबला

    पंजाब किंग्स ने 10 रनों से राजस्थान रॉयल्स को हराया। पंजाब अंक तालिका में 17 नंबर के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। राजस्थान की शुरुआत अच्छी रही लेकिन फिर 219 के लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 40, यशस्वी जायसवाल ने 50, संजू सैमसन ने 20, रियान पराग ने 13, ध्रुव जुरेल ने 53 और शिमरोन हेटमायर ने 11 रन बनाए। पंजाब के लिए हरप्रीत बरार ने 3, उमरजई ने 2 और मार्को यानसेन ने 2 विकेट लिए।

  • 18 May 2025 06:59 PM (IST)

    18 May 2025 06:59 PM (IST)

    RR vs PBKS Live Score Update: शिमरोन हेटमायर हुए आउट

    राजस्थान रॉयल्स को शिमरोन हेटमायर के रूप में पांचवां झटका लगा है। शिमरोन हेटमायर 11 रन बनाकर आउट हो गए। अब राजस्थान को जीत के लिए 15 गेंद में 37 रन बनाने हैं।

  • 18 May 2025 06:39 PM (IST)

    18 May 2025 06:39 PM (IST)

    RR vs PBKS Live Score Update: राजस्थान को लगा चौथा झटका

    राजस्थान रॉयल्स को चौथा झटका 144 के स्कोर पर लग गया है। रियान पराग 13 रन बनाकर आउट हो गए। अब राजस्थान रॉयल्स की टीम मुश्किल में आ गई है।

  • 18 May 2025 06:22 PM (IST)

    18 May 2025 06:22 PM (IST)

    RR vs PBKS Live Score Update: संजू सैमसन के रूप में राजस्थान को लगा बड़ा झटका

    राजस्थान रॉयल्स का तीसरा विकेट संजू सैमसन के रूप में गिरा। सैमसन 20 रन बनाकर आउट हो गए। राजस्थान को 114 रनों पर तीसरा झटका लगा।

  • 18 May 2025 06:17 PM (IST)

    18 May 2025 06:17 PM (IST)

    RR vs PBKS Live Score Update: पंजाब को मिली दूसरी सफलता

    पंजाब किंग्स को स्पिन गेंदबाज हरप्रीत बरार ने दूसरी सफलता दिलाई है। उन्होंने टीम व खुद के दूसरे विकेट के रूप में यशस्वी जायसवाल को अपना शिकार बनाया। यशस्वी जायसवाल ने 25 गेंदों का सामना करते हुए 50 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर रियान पराग आए हैं।

    Match 59. WICKET! 8.4: Yashasvi Jaiswal 50(25) ct Mitch Owen b Harpreet Brar, Rajasthan Royals 109/2 https://t.co/HTpvGewE3N #RRvPBKS #TATAIPL #IPL2025

    — IndianPremierLeague (@IPL) May 18, 2025

  • 18 May 2025 06:14 PM (IST)

    18 May 2025 06:14 PM (IST)

    RR vs PBKS Live Score Update: यशस्वी जायसवाल का अर्धशतक

    यशस्वी जायसवाल ने तूफानी अंदाज में फिफ्टी पूरी कर ली है। उन्होंने 24 गेंदों का सामना  करते हुए 50 रन पूरे किए। इस वक्त राजस्थान का स्कोर 8.1 ओवर के बाद 105-1 विकेट है।

  • 18 May 2025 05:58 PM (IST)

    18 May 2025 05:58 PM (IST)

    RR vs PBKS Live Score Update: पंजाब को मिली पहली सफलता

    राजस्थान रॉयल्स को वैभव सूर्यवंशी के रूप में पहला झटका लग चुका है। उन्हें पंजाब के स्पिन गेंदबाज हरप्रीत बरार ने अपना शिकार बनाया। वैभव सूर्यवंशी ने पंजाब के खिलाफ 15 गेंदों का सामना करते हुए तूफानी अंदाज में 40 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए संजू सैमसन मैदान पर आए हैं। राजस्थान का स्कोर 5.1 ओवर के बाद 80-1 विकेट है।

    Match 59. WICKET! 4.5: Vaibhav Suryavanshi 40(15) ct Xavier Bartlett b Harpreet Brar, Rajasthan Royals 76/1 https://t.co/HTpvGewE3N #RRvPBKS #TATAIPL #IPL2025

    — IndianPremierLeague (@IPL) May 18, 2025

  • 18 May 2025 05:48 PM (IST)

    18 May 2025 05:48 PM (IST)

    RR vs PBKS Live Score Update: राजस्थान की शानदार शुरुआत

    220 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स के लिए यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस वक्त टीम का स्कोर 3.1 ओवर में 55 रन पहुंच गया है और क्रीज पर जायसवाल 34, तो वैभव 20 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 18 May 2025 05:23 PM (IST)

    18 May 2025 05:23 PM (IST)

    RR vs PBKS Live Score Update: 35 रन से कम पर 3 विकेट गिरने के बाद सबसे बड़ा स्कोर

    • 219/5 - PBKS बनाम RR, जयपुर, 2025
    • 213/9 - LSG बनाम RCB, बेंगलुरु, 2023
    • 211/9 - DC बनाम LSG, विशाखापत्तनम, 2025
    • 208/7 - KKR बनाम SRH, कोलकाता, 2024
    • 205/7 - KKR बनाम SRH, कोलकाता, 2023
  • 18 May 2025 05:22 PM (IST)

    18 May 2025 05:22 PM (IST)

    RR vs PBKS Live Score Update: जयपुर में आईपीएल मैचों में पहली पारी में 200 से ज़्यादा रन

    • 219/5 - PBKS बनाम RR, 2025
    • 217/2 - MI बनाम RR, 2025
    • 214/2 - RR बनाम SRH, 2023 (पीछा किया)
    • 209/4 - GT बनाम RR, 2025 (पीछा किया)
    • 202/5 - RR बनाम CSK, 2023
  • 18 May 2025 05:17 PM (IST)

    18 May 2025 05:17 PM (IST)

    RR vs PBKS Live Score Update: पंजाब किंग्स ने बनाए 219 रन

    पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 219 रन बनाए हैं। पंजाब के लिए नेहाल वढेरा ने 70 रनों की पारी खेली। वहीं अंत में शशांक सिंह ने 30 गेंदों में 59 रनों की नाबाद पारी खेली। उसके अलावा श्रेयस अय्यर ने 30, अजमतउल्लाह ओमरजई ने नाबाद 21 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स के लिए तुषार देशपांड ने 2, रियान पराग ने 1, क्वेना मफाका ने 1 और आकाश मधवाल ने 1 विकेट चटकाए।

  • 18 May 2025 04:53 PM (IST)

    18 May 2025 04:53 PM (IST)

    RR vs PBKS Live Score Update: नेहाल वढेरा हुए आउट

    नेहाल वढेरा 70 रन बनाकर आउट हो गए हैं। नेहाल वढेरा ने पांच चौका और पांच छक्का लगाए। पंजाब की टीम 5 विकेट के नुकसान पर 159 रन बना चुके हैं।

  • 18 May 2025 04:33 PM (IST)

    18 May 2025 04:33 PM (IST)

    RR vs PBKS Live Score Update: नेहाल वढेरा का अर्धशतक

    नेहाल वढेरा ने 25 गेंद पर 53 रन बनाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के लगाए। पंजाब किंग्स ने 13 ओवर में 134 रन बनाए हैं।

  • 18 May 2025 04:24 PM (IST)

    18 May 2025 04:24 PM (IST)

    RR vs PBKS Live Score Update: श्रेयस अय्यर हुए आउट

    पंजाब किंग्स को चौथा झटका लगा है। श्रेयस अय्यर 30 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 101 पर चौथा झटका लगा था। राजस्थान के लिए ये विकेट रियान पराग ने चटकाए हैं।

  • 18 May 2025 04:15 PM (IST)

    18 May 2025 04:15 PM (IST)

    RR vs PBKS Live Score Update: श्रेयस अय्यर और नेहाल ने संभाली पारी

    पंजाब किंग्स ने 9 ओवर के बाद 88 रन बना लिए हैं। पहले पावरप्ले के दौरान पंजाब ने तीन विकेट गंवा दिए थे। उसके बाद दोनों ने मिलकर शानदार बल्लेबाजी और रन रेट को गिरने नहीं दिया।

  • 18 May 2025 03:51 PM (IST)

    18 May 2025 03:51 PM (IST)

    RR vs PBKS Live Score Update: प्रभसिमरन के रूप में लगा तीसरा झटका

    पंजाब किंग्स को तीसरा झटका लग गया है। प्रभसिमरन सिंह 21 रन बनाकर आउट हो गए। 34 के स्कोर पर तीसरा विकेट गिरा है। राजस्थान के लिए तुषार देशपांडे ने दूसरा विकेट लिया।

  • 18 May 2025 03:48 PM (IST)

    18 May 2025 03:48 PM (IST)

    RR vs PBKS Live Score Update: मिचेल ओवन भी हुए आउट

    राजस्थान रॉयल्स को दूसरी सफलता मिल गई है। पंजाब किंग्स को मिचेल ओवेन के रूप में दूसरा झटका लगा। मिचेल ओवन बिना खाता खोले ही चलते बने।

  • 18 May 2025 03:40 PM (IST)

    18 May 2025 03:40 PM (IST)

    RR vs PBKS Live Score Update: प्रियांश आर्य हुए आउट

    प्रियांश आर्य 7 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हो गए। पंजाब को 19 के स्कोर पर पहला झटका लगा। राजस्थान के लिए यह विकेट तुषार देशपांड ने लिया। प्रियांश के आउट होने के बाद मिचेल ओवेन बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

  • 18 May 2025 03:34 PM (IST)

    18 May 2025 03:34 PM (IST)

    RR vs PBKS Live Score Update: पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी शुरू

    पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। दोनों बल्लेबाजों ने चौके के साथ अपना खाता खोल दिया है। एक ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 11 रन है।

  • 18 May 2025 03:27 PM (IST)

    18 May 2025 03:27 PM (IST)

    RR vs PBKS Live Score Update: कुछ ही देर में होगा मुकाबला शुरू

    पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। अब कुछ ही देर में दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर दिखेंगे। पहले राष्ट्रगान होगा और उसके बाद मुकाबले की शुरुआत होगी।

  • 18 May 2025 03:09 PM (IST)

    18 May 2025 03:09 PM (IST)

    RR vs PBKS Live Score Update: राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11

    यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, वानिंदु हसरंगा, क्वेना मफाका, तुषार देशपांडे, आकाश मधवाल, फजलहक फारूकी

  • 18 May 2025 03:08 PM (IST)

    18 May 2025 03:08 PM (IST)

    RR vs PBKS Live Score Update: पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11

    प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मिशेल ओवेन, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

  • 18 May 2025 03:07 PM (IST)

    18 May 2025 03:07 PM (IST)

    RR vs PBKS Live Score Update: सैमसन पहले करना चाहते थे गेंदबाजी

    सैमसन ने कहा कि वह भी पहले गेंदबाज़ी ही करना चाहते थे। सैमसन ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ़ करते हुए कहा कि उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है इसलिए सैमसन ही बल्लेबाज़ी के लिए नीचे आएंगे। सैमसन ने कहा कि वह नितीश राणा की जगह आए हैं और जोफ़्रा आर्चर की जगह पर क्वेना मफ़ाका आए हैं।

  • 18 May 2025 03:01 PM (IST)

    18 May 2025 03:01 PM (IST)

    RR vs PBKS Live Score Update: पंजाब ने जीता टॉस

    पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। श्रेयस ने कहा कि पिच बल्लेबाज़ी के लिए अच्छी है और उन्हें पता है कि यहां विकेट कैसा खेलती है।

  • 18 May 2025 03:00 PM (IST)

    18 May 2025 03:00 PM (IST)

    RR vs PBKS Live Score Update: संजू सैमसन की हुई वापसी

    संजू सैमसन की वापसी हो गई है। वो चोट से ठीक हो गए हैं। अब संजू सैमसन के कंधे पर आगे के मैच की जिम्मेदारी होगी।

  • 18 May 2025 02:59 PM (IST)

    18 May 2025 02:59 PM (IST)

    RR vs PBKS Live Score Update: राजस्थान और पंजाब की संभावित प्लेइंग 11

    राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), कुणाल सिंह राठौड़, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, युद्धवीर सिंह चरक, आकाश मधवाल

    पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11: प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, अजमतुल्लाह उमरजई, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह

  • 18 May 2025 02:58 PM (IST)

    18 May 2025 02:58 PM (IST)

    RR vs PBKS Live Score Update: दोनों टीम का हेड टू हेड रिकॉर्ड

    राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच कुल 29 मुकाबले हो चुके हैं। इसमें राजस्थान ने 17 में जीत दर्ज की है। जबकि पंजाब को 12 में ही जीत मिली है। हालांकि पंजाब अब इस आंकडे को जल्द ही कम कर देगी। पंजाब की टीम इस सीजन में शानदार प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में यह जरूर कम सकता है।

  • 18 May 2025 02:51 PM (IST)

    18 May 2025 02:51 PM (IST)

    RR vs PBKS Live Score Update: पंजाब की नजरें प्लेऑफ में पहुंचने पर

    सभी को नमस्कार! आईपीएल 2025 से हमारे लाइव कवरेज में आपका स्वागत है। आज सुपर संडे के पहले मैच में, राजस्थान रॉयल्स जयपुर में पंजाब किंग्स की मेजबानी करेगी। राजस्थान की टीम प्लेऑफ से बाहर हो गई है। जबकि पंजाब किंग्स इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकते हैं। भारत और पाकिस्तान के तनाव के कारण ये लीग एक सप्ताह बाद शुरू की जा रही है।

Rr vs pbks ipl 2025 live score today match 59 rajasthan royals vs punjab kings live score update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 18, 2025 | 02:45 PM

Topics:  

  • IPL
  • Punjab Kings
  • Rajasthan Royals

सम्बंधित ख़बरें

1

ICC और ACC टूर्नामेंटों में भारत को पाकिस्तान के साथ खेलना होगा, IPL चेयरमैन ने कहा- सरकार ने…

2

बाढ़ से हाहाकार के बाद टूटा श्रेयस अय्यर का दिल, पंजाब के कप्तान ने वीडियो जारी कर की भावुक अपील

3

MS Dhoni से लगातार संपर्क में हैं CSK के चेयरमैन एन श्रीनिवासन, IPL के भविष्य पर चल रही चर्चा

4

नए जीएसटी स्लैब से क्रिकेट फैंस की जेब पर पड़ेगा सीधा असर, IPL 2026 में अब इतने का मिलेगा टिकट

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.