Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

MI vs RR Match Highlight: राजस्थान रॉयल्स की दमदार जीत, 11 ओवर के मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 27 रन से हराया

MI vs RR Highlight Score Updates: गुवाहाटी में बारिश के कारण इस मुकाबले को 11-11 ओवर का कर दिया गया था। वैभव और यशस्वी की विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत राजस्थान ने इस मैच में मुंबई को 27 रन से हराया।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Apr 08, 2026 | 12:44 AM

MI vs RR 13th Match Live Update

Follow Us
Close
Follow Us:

Indian Premier League 2026 12th Match MI vs RR Highlight Updates: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 13वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने दमदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में बारिश से प्रभावित इस मैच को 11-11 ओवर का कर दिया गया। टॉस जीतकर मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन राजस्थान ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मैच पर मजबूत पकड़ बना ली।

पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 11 ओवर में 3 विकेट पर 150 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इस पारी के हीरो यशस्वी जायसवाल रहे, जिन्होंने 32 गेंदों में नाबाद 77 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 10 चौके और 4 छक्के शामिल रहे, जिसने मुंबई के गेंदबाजों को पूरी तरह बैकफुट पर ला दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने 46 रन तक अपने 5 विकेट गंवा दिए। इसके बाद शेरफेन रदरफोर्ड और नमन धीर ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन राजस्थान के गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाए रखा।

मुंबई की टीम 11 ओवर में 9 विकेट पर सिर्फ 123 रन ही बना सकी और मुकाबला गंवा बैठी। इससे पहले राजस्थान ने अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया था, जबकि मुंबई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। अब मुंबई इंडियंस की नजरें वापसी पर होंगी, क्योंकि टीम अपना अगला मुकाबला 12 अप्रैल को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर खेलेगी।

सम्बंधित ख़बरें

IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त

‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

IPL 2026 के आखिरी लीग में DC और KKR आमने-सामने, दिल्ली ने कोलकाता को जीत के लिए दिया 204 रनों विशाल का टारगेट

IPL 2026: मुंबई इंडियंस को हराकर राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में, पंजाब और KKR का टूटा सपना, देखें पूरा शेड्यूल

The liveblog has ended.
  • 08 Apr 2026 12:26 AM (IST)

    08 Apr 2026 12:26 AM (IST)

    MI vs RR Live Score Update: मुंबई के 9 बल्लेबाज आउट

    राजस्थान रॉयल्स जीत के करीब है। 11वें ओवर में मुंबई के 9 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। अब उसे जीत के लिए 3 गेंद में 35 रन की जरूरत है।

  • 08 Apr 2026 12:11 AM (IST)

    08 Apr 2026 12:11 AM (IST)

    MI vs RR Live Score Update: आरआर को मिली छठी सफलता

    आरआर को शरफेन रदरफोर्ड के रूप में छठा विकेट मिल गया है। अब मुंबई को जीत के लिए 19 गेंद में 58 रन की जरूरत है।

  • 07 Apr 2026 11:57 PM (IST)

    07 Apr 2026 11:57 PM (IST)

    MI vs RR Live Score Update: मुंबई के पांच बल्लेबाज लौटे पवेलियन

    रवि बिश्नोई ने एक ओवर में मुंबई के दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया है। इसके साथ ही मुंबई के पांच बल्लेबाज आउट हो चुके हैं। अब उसे जीत के लिए 33 गेंद में 97 रन की जरूरत है।

  • 07 Apr 2026 11:45 PM (IST)

    07 Apr 2026 11:45 PM (IST)

    MI vs RR Live Score Update: रोहित शर्मा 5 रन बनाकर आउट

    रोहित शर्मा को संदीप शर्मा ने पवेलियन भेज दिया है। इसके साथ ही मुंबई इंडियंस को तीन बड़े बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। इस वक्त क्रीज पर तिलक वर्मा और कप्तान हार्दिक पांड्या मौजूद हैं। 3.2 ओवर में मुंबई का स्कोर 30 रन है। अब उसे जीत के लिए 46 बॉल में 121 रन की जरूरत है।

  • 07 Apr 2026 11:37 PM (IST)

    07 Apr 2026 11:37 PM (IST)

    MI vs RR Live Score Update: नांद्रे बर्गर ने सूर्यकुमार यादव को भेजा पवेलियन

    दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर राजस्थान रॉयल्स को सूर्यकुमार यादव के रूप में दूसरी सफलता मिल चुकी है। सूर्या RR के गेंदबाज नांद्रे बगर्र ओवर में पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में बाउंड्री पर जोफ्रा आर्चर को कैच थमा बैठे। उन्होंने 3 गेंद में 6 रन बनाए। अब मुंबई को जीत के लिए 54 गेंद में 130 रन की जरूरत है।

  • 07 Apr 2026 11:31 PM (IST)

    07 Apr 2026 11:31 PM (IST)

    MI vs RR Live Score Update: पहले ही ओवर में MI को लगा पहला झटका

    11 ओवर में 151 रनों का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को पहले ही ओवर में रियान रिकल्टन के रूप में झटका लग चुका है। उन्हें जोफ्रा आर्चर ने अंतिम गेंद पर विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर सूर्यकुमार यादव आए हैं। एक ओवर के बाद एमआई का स्कोर 10/1 है।

  • 07 Apr 2026 11:14 PM (IST)

    07 Apr 2026 11:14 PM (IST)

    MI vs RR Live Score Update: मुंबई इंडियंस को जीत के लिए बनाने होंगे 151 रन

    शार्दुल ठाकुर के अंतिम ओवर में आरआर के बल्लेबाजों ने 18 रन बनाए। इसके साथ ही मुंबई इंडियंस को जीत के लिए इस मुकाबले में 151 रन बनाने होंगे। यशस्वी जायसवाल 32 गेंद में 77 रन बनाकर नाबाद रहे। दूसरी तरफ शिमरोन हेटमायर 7 गेंद में 6 रन बनाकर नाबाद रहे।

  • 07 Apr 2026 11:01 PM (IST)

    07 Apr 2026 11:01 PM (IST)

    MI vs RR Live Score Update: कप्तान रियान पराग आउट

    कप्तान रियान पराग को एम. गजनफर ने पवेलियन भेज दिया है। इसके साथ ही गजनफर को आईपीएल की पहली विकेट भी मिली। पराग ने 20 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर शिमरोन हेटमायर आए हैं। 9.3 ओवर के बाद आरआर का स्कोर 130/3 है।

  • 07 Apr 2026 10:51 PM (IST)

    07 Apr 2026 10:51 PM (IST)

    MI vs RR Live Score Update: यशस्वी जायसवाल की विस्फोटक फिफ्टी

    यशस्वी जायसवाल ने 23 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। दूसरी तरफ 8 रन के स्कोर पर कप्तान रियान पराग क्रीज में मौजूद हैं। 7.4 ओवर के बाद आरआर का स्कोर 104/2 है।

  • 07 Apr 2026 10:47 PM (IST)

    07 Apr 2026 10:47 PM (IST)

    MI vs RR Live Score Update: अच्छी शुरुआत के बाद RR ने खोए दो विकेट

    6 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस ने 2 विकेट खोकर 89 रन बना लिए हैं। अच्छी शुरुआत के बावजूद राजस्थान रॉयल्स ने जल्दी दो विकेट गंवा दिए। जायसवाल क्रीज पर टिके हैं और उनका साथ रियान पराग दे रहे हैं।

  • 07 Apr 2026 10:38 PM (IST)

    07 Apr 2026 10:38 PM (IST)

    MI vs RR Live Score Update: मुंबई को सूर्यवंशी के रूप में मिली पहली सफलता

    वैभव सूर्यवंशी 14 गेंदों में 39 रन की विस्फोटक पारी खेलकर शार्दुल ठाकुर का शिकाब बन गए हैं। उनका कैच तिलक वर्मा ने पकड़ा। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर ध्रुव जुरेल मैदान पर आए हैं। 5.1 ओवर के बाद आरआर का स्कोर 82/1 है।

  • 07 Apr 2026 10:31 PM (IST)

    07 Apr 2026 10:31 PM (IST)

    MI vs RR Live Score Update: 3 ओवर के बाद 58 रन

    तीन ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर बिना विकेट गंवाए 58 रन हो गया है। दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट की जमकर धुनाई हुई है। अब हार्दिक पांड्या गेंदबाजी के लिए आए हैं।

  • 07 Apr 2026 10:26 PM (IST)

    07 Apr 2026 10:26 PM (IST)

    MI vs RR Live Score Update: दो ओवर बाद RR का स्कोर 36 रन

    पारी का दूसरा ओवर लेकर आए बुमराह का स्वागत सूर्यवंशी ने धमाकेदार अंदाज में किया। पहली ही गेंद पर उन्होंने छक्का जड़ दिया और ओवर में कुल दो छक्के लगाए। दो ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर बिना किसी नुकसान के 36 रन हो गया है।

  • 07 Apr 2026 10:07 PM (IST)

    07 Apr 2026 10:07 PM (IST)

    MI vs RR Live Score Update: राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन

    वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा।

  • 07 Apr 2026 10:07 PM (IST)

    07 Apr 2026 10:07 PM (IST)

    MI vs RR Live Score Update: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

    रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, एएम ग़ज़नफ़र, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमराह।

  • 07 Apr 2026 10:06 PM (IST)

    07 Apr 2026 10:06 PM (IST)

    MI vs RR Live Score Update: मुंबई पहले गेंदबाजी करेगी

    आईपीएल 2026 के 13वें मैच में गुवाहाटी में बारिश से प्रभावित मुकाबले में लंबे इंतजार के बाद टॉस हुआ। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। वैभव और यशस्वी बल्लेबाजी करते नजर आएंगे। मैच की पहली गेंद रात 10 बजकर 10 मिनट पर डाली जाएगी।

  • 07 Apr 2026 10:05 PM (IST)

    07 Apr 2026 10:05 PM (IST)

    MI vs RR Live Score Update: 11-11 ओवर का होना है मुकाबला

    मैच अब रात 10 बजकर 10 मिनट पर शुरू होगा। इसे 11-11 ओवर का किया गया है, जिसमें पावरप्ले 3.2 ओवर का निर्धारित किया गया है।

  • 07 Apr 2026 08:12 PM (IST)

    07 Apr 2026 08:12 PM (IST)

    MI vs RR Live Score Update: बूंदा-बांदी जारी, क्यूरेटर का बढ़ा काम

    स्थानीय समय के अनुसार रात 8 बजे के अपडेट में आशीष भौमिक (बीसीसीआई के मुख्य क्यूरेटर) और अभिजीत भट्टाचार्य (एसीए क्यूरेटर) पिच पर मौजूद हैं और हल्की बूंदाबांदी के बीच आपस में चर्चा कर रहे हैं। इसी दौरान एक और क्यूरेटर मुकुल कलिता भी उनके साथ जुड़ गए हैं। हल्की बारिश के बावजूद तीनों अनुभवी क्यूरेटर मैदान की स्थिति को बेहतर बनाने में जुटे हुए हैं और लगातार निरीक्षण कर रहे हैं।

  • 07 Apr 2026 07:25 PM (IST)

    07 Apr 2026 07:25 PM (IST)

    MI vs RR Live Score Update: गुवाहाटी में बारिश रूकी

    गुवाहाटी में बारिश रूक गई है। अंपायर्स मैदान पर पहुंच चुके हैं। इससे पहले गुवाहाटी के इस स्टेडियम से कवर्स हटा लिए गए हैं। ऐसे में जल्द ही टॉस होने की संभावना जताई जा रही है।

  • 07 Apr 2026 07:08 PM (IST)

    07 Apr 2026 07:08 PM (IST)

    MI vs RR Live Score Update: राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

    यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई।

  • 07 Apr 2026 07:07 PM (IST)

    07 Apr 2026 07:07 PM (IST)

    MI vs RR Live Score Update: मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

    रोहित शर्मा, रयान रिकलटन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मारकंडे।

  • 07 Apr 2026 07:06 PM (IST)

    07 Apr 2026 07:06 PM (IST)

    MI vs RR Live Score Update: बारिश के कारण टॉस में देरी

    गुवाहाटी में इस वक्त में बारिश हो रही है। जिस कारण टॉस में देरी हुई है। ऐसे में खबर है कि ये इस मुकाबले के लिए साढे सात बजे के आसपास टॉस हो सकता है।

  • 07 Apr 2026 07:05 PM (IST)

    07 Apr 2026 07:05 PM (IST)

    MI vs RR Live Score Update: गुवाहाटी में कैसा है पिच का मिजाज?

    गुवाहाटी की पिच की बात करें तो यहां औसत स्कोर लगभग 167 रन रहा है। शुरुआती ओवरों में गेंदबाजों को हल्की मदद मिल सकती है, लेकिन उसके बाद बल्लेबाज हावी हो सकते हैं और हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। मौसम को देखते हुए बारिश की भी हल्की आशंका है, ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम का फैसला काफी अहम साबित हो सकता है।

  • 07 Apr 2026 07:03 PM (IST)

    07 Apr 2026 07:03 PM (IST)

    MI vs RR Live Score Update: मुंबई इंडियंस के लिए हार्दिक करेंगे वापसी?

    चोट के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है कि वो राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस मुकाबले में मुंबई के लिए कप्तानी करते हुए मैदान पर दिखाई देंगे। ऐसे में पिछले मैच के कप्तान सूर्यकुमार यादव का MI एक बार फिर से इंपैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल कर सकती है।

  • 07 Apr 2026 06:59 PM (IST)

    07 Apr 2026 06:59 PM (IST)

    MI vs RR Live Score Update: मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड

    रयान रिकलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, कोरबिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, मयंक मारकंडे, ट्रेंट बोल्ट, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्वनी कुमार, हार्दिक पांड्या, क्विंटन डी कॉक, विल जैक्स, मयंक रावत, रघु शर्मा, अथर्व अंकोलेकर, एएम गजनफर, दानिश मलेवार और मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार।

     

  • 07 Apr 2026 06:58 PM (IST)

    07 Apr 2026 06:58 PM (IST)

    MI vs RR Live Score Update: राजस्थान रॉयल्स का स्क्वॉड

    यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, ब्रिजेश शर्मा, रवि सिंह, शुभम दुबे, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर और अमन राव पेराला।

Rr vs mi ipl 2026 match 13th mumbai indians vs rajasthan roylas hindi live update and scorecard

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 07, 2026 | 06:56 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • IPL 2026
  • Live
  • Mumbai Indians
  • Rajasthan Royals

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.