एक ओवर में ठोक दिए 5 लगातार छक्के, छठा लगाने के चक्कर में आउट हुआ कैरेबियाई बल्लेबाज; टला युवराज जैसा रिकॉर्ड

Rovman Powell: वेस्टइंडीज के रोवमैन पॉवेल ने एक ओवर में लगातार 5 छक्के जड़कर तूफानी बल्लेबाजी की। हालांकि, छठा छक्का लगाने की कोशिश में आखिरी गेंद पर वह विकेट गंवा बैठे।
Caribbean batter smashed 5 consecutive sixes in an over but got out while attempting the sixth; a record like Yuvraj's was narrowly missed.
रोवमैन पॉवेल (डिजाइन फोटो)
Updated on

Rovman Powell 5 Sixes: इस वक्त मेजर क्रिकेट लीग 2026 का आयोजन हो रहा है। जहां पर सिएटल ओर्कास और लांस एंजिल्स नाइट राइडर्स के बीच टूर्नामेंट का छठा हाई-वोल्टेड ड्रामा मैच खेला गया। इस दौरान लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के विस्फोटक बल्लेबाज रोवमैन पॉवेल ने फैंस को अपनी घातक बल्लेबाजी से भरपूर मजा दिया।

उन्होंने दर्शकों के होश उड़ाते हुए सिर्फ 11 गेंदों में 37 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान इस कैरेबियाई बल्लेबाज ने मैदान के चारों तरफ बड़े-बड़े शाट्स लगाए। इसके अलावा पॉवेल ने एक ओवर में लगातार 5 छक्के लगाए। अगर वो अंतिम गेंद पर छक्का जड़ देते तो युवराज सिंह के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर लेते, ,लेकिन ऐसा हो न सका।

पॉवेल ने दासुन शनाका की जमकर ली खबर

मुकाबले के दौरान 17वां ओवर काफी चर्चा में रहा। इस ओवर में सिएटल ओकार्स के लिए ओवर कराने आए श्रीलंकाई हरफनमौला खिलाड़ी दासुन शनाका की पॉवेल ने जमकर कुटाई की। इस ओवर में उन्होंने लगातार पांच छक्के लगाए। ओवर की पहली गेंद पर डीप मिड-विकेट के उपर से छक्का लगाया। इसके बाद दूसरी गेंद पर पॉवेल ने लॉन्ग-ऑन के ऊपर से एक और गगनचुंबी छक्का जड़ दिया।

लगातार जड़े पांच छक्के

दबाव बढ़ने पर शनाका ने तीसरी गेंद राउंड द विकेट से शॉर्ट डाली, जिसे रोवमैन पॉवेल ने मिड-विकेट के ऊपर से दर्शक दीर्घा में पहुंचाकर लगातार तीसरा छक्का जड़ दिया। चौथी गेंद पर भी पॉवेल का आक्रामक अंदाज जारी रहा और उन्होंने गुड लेंथ गेंद को लॉन्ग-ऑफ के ऊपर से छह रन के लिए भेज दिया। पांचवीं गेंद पर शनाका की यॉर्कर की कोशिश फुलटॉस में बदल गई, जिसका पॉवेल ने पूरा फायदा उठाते हुए लॉन्ग-ऑन के ऊपर एक और गगनचुंबी छक्का जमा दिया। लगातार पांच छक्के लगते ही स्टेडियम में मौजूद दर्शक संभावित इतिहास के गवाह बनने की उम्मीद में अपनी सीटों से खड़े हो गए।

आखिरी गेंद पर न लगा सके छक्का और हो गए कैच आउट

पॉवेल के द्वारा पांच गेंदों में पांच छ्क्के लगाए जाने के बाद हर किसी को उम्मीद थी कि अंतिम गेंद पर भी कुछ ऐसा की करेंगे, लेकिन इस गेंद पर वो छक्का न लगा सके। इस गेंद पर शनाका ने चालाकी दिखाते हुए गति में बदलाव किया। ऐसे में बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में पॉवेल थर्ड मैन पर खड़े ओटनील बार्टमैन को अपना कैच थमा बैठे। पॉवेल ने 37 रनों की इस पारी में कुल 5 छक्के और एक चौका लगाया।

Navbharat Live
navbharatlive.com