Rising Stars Asia Cup: सेमीफाइनल में जगह पक्की करने उतरेगी टीम इंडिया, आज यूएई से होगी 'करो या मरो' की भिड़ंत

Asia Cup Rising Stars 2026: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 में आज भारत-A और यूएई के बीच अहम मुकाबला है। सुबह 11:30 बजे दोहा में शुरू होने वाले इस मैच को जीतकर भारत सेमीफाइनल में पहुंचना चाहेगा।
Asia Cup Rising Stars 2026
भारत बनाम यूएईसोर्स- AI
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • आज सुबह 11:30 बजे दोहा में इंडिया-ए और यूएई आमने-सामने होंगे।

  • पाकिस्तान से हार के बाद भारत के लिए यह 'करो या मरो' का मैच है।

  • सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए भारत को यह मैच जीतना जरूरी है।

Rising Stars Asia Cup 2026, IND-A vs UAE: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 में आज यानी मंगलवार, 24 नवंबर को इंडिया- A और यूएई के बीच 'करो या मरो' का मुकाबला कतर की राजधानी दोहा के यूनिवर्सिटी ऑफ दोहा फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी' मैदान पर भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे से खेला जाएगा।

पिछले मैच में पाकिस्तान से मिली हार के बाद भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर नॉकआउट दौर का टिकट हासिल करना चाहेगी। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए भारत को यह मैच जीतन बेहद अहम है।

पाकिस्तान से हार के बाद बदला समीकरण

दरअसल, भारतीय टीम ने टूर्नामेंट की शुरुआत बेहद धमाकेदार अंदाज में की थी। पहले मुकाबले में इंडिया-A ने नेपाल को 306 रनों के विशाल अंतर से हराया था। हालांकि, रविवार को खेले गए दूसरे मैच में टीम इंडिया को पाकिस्तान-A के हाथों 48 रनों से हार झेलनी पड़ी।

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 314 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा था, जिसका पीछा करते हुए भारतीय टीम चूक गई। फिलहाल ग्रुप-B की पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान की टीम अपने दोनों मैच जीतकर पहले स्थान पर है और सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है। वहीं, भारत दो मैचों में एक जीत के साथ दूसरे नंबर पर है।

Asia Cup Rising Stars 2026
IND vs NZ Test: 8 गेंदबाज आजमाने के बाद भी जीत नहीं दिला सके गिल, मेडन ओवर और साझेदारी के बने कई अनोखे रिकॉर्ड

क्या है सेमीफाइनल का पूरा गणित?

आपको बता दें कि ग्रुप-B से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम कौन होगी, इसका फैसला आज के मुकाबले से तय हो जाएगा। भारत को अंतिम चार में पहुंचने के लिए आज हर हाल में यूएई को हराना होगा। दूसरी ओर, ग्रुप-A से श्रीलंका-A और बांग्लादेश-A पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं।

नियम के मुताबिक, ग्रुप-A की टॉप टीम का सामना ग्रुप-B की दूसरे नंबर की टीम से होगा, जबकि ग्रुप-B की टॉपर टीम ग्रुप-A की दूसरे नंबर की टीम से भिड़ेगी। ऐसे में फैंस को एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला देखने को मिल सकता है, बशर्ते दोनों टीमें अपने-अपने सेमीफाइनल जीत जाएं। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल 26 नवंबर और दूसरा सेमीफाइनल 27 नवंबर को खेला जाएगा, जबकि खिताबी मुकाबला रविवार 29 नवंबर को होगा।

जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का मिजाज

आज का मुकाबला दोहा के 'यूनिवर्सिटी ऑफ दोहा फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी' मैदान पर खेला जाएगा। भारत ने अपने पिछले दोनों मैच वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले थे, इसलिए टीम के लिए यह नया मैदान होगा। इस मैदान पर अब तक खेले गए 5 मुकाबलों में एक बार भी कोई टीम 300 रनों का आंकड़ा नहीं छू पाई है।

ऐसे में यहां गेंदबाजों को अच्छी मदद मिलने की उम्मीद है। वहीं मौसम की बात करें तो आज दोहा में आसमान बिल्कुल साफ रहेगा। मैच के दौरान तापमान 21 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है और बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Asia Cup Rising Stars 2026
Most T20 Runs: कीरोन पोलार्ड पहुंचे दूसरे नंबर पर, किस पायदान पर हैं विराट कोहली? टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत-A: तिलक वर्मा (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, आयुष बडोनी, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्षित राणा और प्रिंस यादव।

यूएई: आर्यांश शर्मा, अंश टंडन, हरप्रीत सिंह भाटिया, मुहम्मद शहदाद, एम आफताब आलम (विकेटकीपर), बासिल हमीद (कप्तान), एथन डिसूजा, उद्दिश सूरी, नूरुल्लाह अयोबी, मुहम्मद मोहसिन और इबरार अहमद।