रोहित शर्मा और शार्दुल ठाकुर (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस अपना अगला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलने उतरेगी। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 27 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले रोहित शर्मा ने शार्दुल ठाकुर की टांग खिचाई कर दी। शार्दुल ठाकुर लखनऊ सुपर जायंट्स से खेल रहे हैं।
प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने की रेस में शामिल दोनों टीमों के बीच हाई-वोल्टेज मैच से पहले मुंबई इंडियंस के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने वानखेड़े स्टेडियम में एक अभ्यास सत्र में भाग लिया और इस दौरान उन्होंने अभ्यास के लिए देर से आने के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर का मजाक उड़ाया।
एमआई के आधिकारिक एक्स हैंडल द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में, रोहित को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “क्या रे हीरो, अभी आ रहा है, घर का टीम है क्या?” जिसके बाद यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।
When बोरीवली meets पालघर 😂💙#MumbaiIndians #PlayLikeMumbai #TATAIPL #MIvLSG pic.twitter.com/pQQMFplNHl — Mumbai Indians (@mipaltan) April 25, 2025
पिछली बार जब मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें भिड़ी थी, तब इकाना स्टेडियम में लखनऊ ने 12 रनों से जीत दर्ज किया था। हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस टीम घरेलू प्रशंसकों के सामने एलएसजी के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करना चाहेगी और ऋषभ पंत एंड कंपनी के खिलाफ पुराना हिसाब चुकता करना चाहेगी।
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
आईपीएल 2025 में रोहित शर्मा की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। वो पहले ही मैच में जीरो पर आउट हो गए थे। लगातार पांच मैचों में फ्लॉप रहने के बाद रोहित अब अपने पुराने रंग में लौट आए हैं। मुंबई के 37 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज 20 अप्रैल को सीएसके के खिलाफ 45 गेंदों पर 76 रन बनाकर नाबाद रहे और 23 अप्रैल को हैदराबाद में एमआई और एसआरएच के बीच खेले गए आखिरी आईपीएल 2025 मैच में उन्होंने 46 गेंदों पर 70 रन बनाकर हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली टीम को 7 विकेट से जीत दिलाई।
मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला 27 अप्रैल को खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें तैयारी में जुटी है। मुंबई इंडियंस इस मुकाबले को जीतकर टॉप-4 में दावेदार मजबूत कर सकती है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स भी यह चाहेगी कि वो इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ की रेस में बनी रही।