-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rohit Sharma Said There Is No New Planning For For Test Series Against Bangladesh
बांग्लादेश के खिलाफ कैसी होगी भारत की रणनीति? रोहित शर्मा ने बताया टीम इंडिया का प्लान
- Written By: मृणाल पाठक
बांग्लादेश ने टेस्ट श्रृंखला में 2-0 की जीत के दौरान पाकिस्तान को पहली बार हराया लेकिन रोहित ने इसे ज्यादा तवज्जो नहीं दी। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने साफ कह दिया है कि वह कोई नई रणनीति बनाने के मूड में नहीं हैं।

रोहित शर्मा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
चेन्नई: बांग्लादेश ने हाल ही में पाकिस्तान को टेस्ट में उसके ही घर में करारी शिकस्त देकर हर किसी को चौंका दिया था। जिसके बाद अब टीम की भिड़ंत टीम इंडिया के खिलाफ भारत में ही होनी है। भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 19 सितंबर से होने वाला है। ऐसे में अब तक ये सोचा जा रहा था कि भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ नई रणनीति का इस्तेमाल कर सकती है, लेकिन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने साफ कह दिया है कि वह कोई नई रणनीति बनाने के मूड में नहीं हैं।
बांग्लादेश ने टेस्ट श्रृंखला में 2-0 की जीत के दौरान पाकिस्तान को पहली बार हराया लेकिन रोहित ने इसे ज्यादा तवज्जो नहीं दी। रोहित ने यहां मैच से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘हर टीम भारत को हराना चाहती है। उन्हें इस पर गर्व होता है। उन्हें मजे करने दीजिए। हमारा काम यह सोचना है कि मैच कैसे जीते जाएं। हम इस बारे में नहीं सोचते कि विरोधी टीम हमारे बारे में क्या सोच रही है।”
उन्होंने कहा, ‘‘भारत ने दुनिया की लगभग हर शीर्ष टीम के खिलाफ क्रिकेट खेला है। इसलिए पूरी तरह से अलग रणनीति बनाने की जरूरत नहीं है।” रोहित तेज गेंदबाज राणा को लेकर भी चिंतित नहीं हैं जो आराम से 150 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं लेकिन किसी एक खिलाड़ी की जगह उनका ध्यान पूरी बांग्लादेश टीम पर है।
सम्बंधित ख़बरें
Jos Buttler Record: धोनी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने के करीब जोस बटलर, रोहित शर्मा को भी छोड़ सकते हैं पीछे
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
दोहरे शतक और सर्वाधिक छक्कों के रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा को मिला पद्मश्री, जानें 19 वाला कनेक्शन
आयरलैंड सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती हुए बाहर
भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘देखिए टीम में कुछ नए खिलाड़ी होंगे। लेकिन आप बस उनके बारे में सोच सकते हैं और आगे बढ़ सकते हैं। बांग्लादेश के खिलाफ भी यही योजना होगी, यानी अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करना होगा।”
यह भी पढ़ें- भारत ने किया एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम, चीन को दी करारी शिकस्त
रोहित ने कहा कि गेंदबाजों, विशेष रूप से तेज गेंदबाजों के कार्यभार का प्रबंधन करना उनके लिए सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी क्योंकि इस सत्र में कुल 10 टेस्ट होने हैं जिसमें नवंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बोर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भी शामिल है। रोहित ने कहा, ‘‘आप चाहते हैं कि आपके सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सभी मैच खेलें लेकिन यह संभव नहीं है क्योंकि बहुत ज्यादा क्रिकेट हो रहा है। यह सिर्फ टेस्ट क्रिकेट नहीं है, टेस्ट श्रृंखला के बीच में टी20 क्रिकेट भी हो रहा है। इसलिए आपको अपने गेंदबाजों का इसके हिसाब से प्रबंधन करना होगा।”
उन्होंने कहा,‘‘हमने कुछ योजनाएं बनाई हैं कि हम इन गेंदबाजों का प्रबंधन कैसे करेंगे। लेकिन हां, हमने यह बहुत अच्छी तरह से किया है। यहां तक कि जब हम इंग्लैंड के खिलाफ खेले तो हम (जसप्रीत) बुमराह को एक टेस्ट मैच में आराम देने में कामयाब रहे।”
रोहित यश दयाल और आकाश दीप जैसी कुछ नई प्रतिभाओं को देखकर भी उत्साहित थे, ये दोनों यहां भारतीय टीम का हिस्सा हैं। इन्होंने दलीप ट्रॉफी जैसी घरेलू प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास बहुत से गेंदबाज हैं जो हमारे लिए उपलब्ध हैं। आप जानते हैं कि हमने दलीप ट्रॉफी देखी, वहां भी कुछ रोमांचक संभावनाएं थीं। इसलिए मैं ज्यादा चिंतित नहीं हूं, आप जानते हैं (क्योंकि) जिस तरह के गेंदबाज हमारे लिए खेलने का इंतजार कर रहे हैं।”
रोहित और टीम प्रबंधन को शीर्ष स्तर की क्रिकेट में शुरुआती सफलता हासिल करने वाले यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान और ध्रुव जुरेल जैसी कुछ युवा प्रतिभाओं को भी संभाल कर रखना होगा। रोहित ने कहा कि ये युवा खिलाड़ी परिपक्व हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो हमें उन्हें काफी कुछ बताने की जरूरत नहीं है। जायसवाल, जुरेल, सरफराज, सभी…. हमने झलक देखी कि वे क्या कर सकते हैं। इसलिए उनके पास वह सब कुछ है जो भारत के लिए तीनों प्रारूपों में शीर्ष खिलाड़ी बनने के लिए जरूरी है।”
रोहित ने कहा कि इन खिलाड़ियों के निडर और जिम्मेदार रवैये ने टीम प्रबंधन का काम आसान कर दिया। भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन किया। जुरेल ने दिखाया कि वह बल्ले से क्या कर सकता है। मुश्किल परिस्थितियों में रन बनाना अच्छा था…आप जानते हैं, निडर होना और बाहर क्या हो रहा है इसकी ज्यादा चिंता नहीं करना।”
उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए आपको इन दिनों हर तरह के खिलाड़ियों की जरूरत है। यह सिर्फ एक तरह के खिलाड़ी होने के बारे में नहीं है। आपको हर तरह के खिलाड़ियों की जरूरत है जो निडर हों और साथ ही सतर्क भी हों। जिम्मेदार भी हों। मुझे लगता है कि हमारे पास हर चीज का मिश्रण है जो एक अच्छा संकेत है।”
यह भी पढ़ें- राहुल द्रविड़ से काफी अलग है गौतम गंभीर की कोचिंग…जानें रोहित शर्मा ने आखिर ऐसा क्यों कहा
इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर 4-1 की जीत के बाद बांग्लादेश के खिलाफ श्रृंखला भारत की लंबे प्रारूप में पहली श्रृंखला होगी।रोहित ने स्वीकार किया कि लंबे अंतराल के बाद लाल गेंद वाले क्रिकेट में वापसी करना आसान नहीं था लेकिन उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ श्रृंखला से पहले टीम द्वारा यहां आयोजित तैयारी शिविर पर भरोसा जताया।
भारतीय कप्तान ने कहा कि इस श्रृंखला से पहले दलीप ट्रॉफी का आयोजन ऋषभ पंत और सरफराज जैसे कुछ खिलाड़ियों के लिए फायदेमंद साबित होगा जिन्होंने पिछले कुछ महीनों में ज्यादा क्रिकेट नहीं खेला है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Rohit sharma said there is no new planning for for test series against bangladesh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














