-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rohit Sharma Said Gautam Gambhir Coaching Is Different Than Rahul Dravid Before Ind Vs Ban Test Series
राहुल द्रविड़ से काफी अलग है गौतम गंभीर की कोचिंग…जानें रोहित शर्मा ने आखिर ऐसा क्यों कहा
- Written By: मृणाल पाठक
भारत और बांग्लादेश के बीच 19 सितंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है। इस सीरीज से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने आज यानी मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में टीम इंडिया के मुख्य कोच बने गौतम गंभीर की कोचिंग से जुड़ी बात की और बताया कि उनकी कोचिंग पूर्व कोच राहुल द्रविड़ से काफी अलग है।

रोहित शर्मा (सौजन्यः एक्स)
चेन्नई: भारत और बांग्लादेश के बीच 19 सितंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है। इस सीरीज से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने आज यानी मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस की। जहां उन्होंने कई तरह की चीजें मीडिया के साथ शेयर की। जिसमें उन्होंने हाल ही में टीम इंडिया के मुख्य कोच बने गौतम गंभीर की कोचिंग से जुड़ी बात भी की और बताया कि उनकी कोचिंग पूर्व कोच राहुल द्रविड़ से काफी अलग है।
विश्व कप विजेता पूर्व सलामी बल्लेबाज गंभीर ने जुलाई में श्रीलंका के सीमित ओवर के दौरों से भारतीय टीम की कमान संभाली थी। बांग्लादेश के खिलाफ गुरुवार से शुरू हो रही दो मैचों श्रृंखला में वह पहली बार टेस्ट टीम का मार्गदर्शन करेंगे। गंभीर की देखरेख में भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में सूपड़ा साफ किया था जबकि एकदिवसीय श्रृंखला में टीम को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था।
रोहित ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच पूर्व संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘जाहिर तौर पर राहुल भाई, विक्रम राठौड़ और पारस महाम्ब्रे एक अलग टीम थे। हमें पता है कि नया सहयोगी स्टाफ अलग दृष्टिकोण लाएगा।” उन्होंने कहा, ‘‘श्रीलंका में हमने (नए स्टाफ के साथ) जो मैच खेले, वे चीजों को समझते हैं और उन्हें तालमेल बैठाने में कोई परेशानी नहीं है। वह टीम के माहौल में ढलने लगे हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
Team India Coaching: गौतम गंभीर की कोचिंग टीम में हो सकते हैं बड़े बदलाव, एक सीनियर कोच के जाने की चर्चा तेज
Jos Buttler Record: धोनी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने के करीब जोस बटलर, रोहित शर्मा को भी छोड़ सकते हैं पीछे
गौतम गंभीर की होगी छुट्टी? इंग्लैंड में शर्मनाक हार के बाद एक्शन में BCCI, इस दिग्गज खिलाड़ी पर भी गिरेगी गाज!
IND vs ENG: 125 रन की हार के बाद टीम इंडिया के बचाव में उतरे गौतम गंभीर, बोले- एक मैच से टीम…
यह भी पढ़ें- इंटरनेशनल क्रिकेट में महिलाओं को मिलेगा बराबरी का हक, ICC ने किया ये बड़ा ऐलान
द्रविड़ का कार्यकाल टी20 विश्व कप के बाद खत्म हुआ था। भारतीय टीम अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले गये इस विश्व कप की चैम्पियन बनीं थी। द्रविड़ अब आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स का मार्गदर्शन करेंगे। बल्लेबाजी कोच राठौड़ और गेंदबाजी को महाम्ब्रे की जगह क्रमश: अभिषेक नायर (सहायक कोच) और दक्षिण अफ्रीका के मोर्ने मोर्कल ने ले ली है। नीदरलैंड के पूर्व हरफमौला रियान टेन डोएशे भी टीम के साथ सहायक कोच के तौर पर जुड़े हैं।
रोहित भारतीय टीम में गंभीर के साथ खेल चुके हैं। वह और नायर घरेलू क्रिकेट में लंबे समय तक मुंबई के लिए एक साथ खेले हैं। रोहित ने कहा, ‘‘यह निश्चित रूप से एक नया (सहायक) स्टाफ है, लेकिन मैं गौतम गंभीर और अभिषेक नायर को काफी लंबे समय से जानता हूं। हर किसी की काम करने की अपनी शैली होती है और हम पहले से इस बात को समझते हैं।”
रोहित ने कहा, ‘‘मैंने अपने करियर के 17 वर्षों में विभिन्न कोच के साथ काम किया है, और यह समझना महत्वपूर्ण है कि उन सभी का (क्रिकेट के बारे में) एक अनूठा दृष्टिकोण है, और यह जरूरी है कि आप उनके साथ तालमेल बिठाएं।” रोहित ने हालांकि अतीत में मोर्कल या डोएशे के साथ कभी काम नहीं किया है लेकिन वह इन पूर्व खिलाड़ियों से तालमेल बिठाने के बारे में जानते हैं।
भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘मैंने मोर्ने मोर्कल और रियान टेन डोएशे के खिलाफ भी मैच खेले हैं। मोर्कल के साथ हमारे कुछ करीबी मुकाबले रहे हैं, लेकिन रयान खिलाफ या साथ ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।”
उन्होंने कहा, ‘‘फिलहाल टीम के नये सहयोगी सदस्यों के साथ ऐसी कोई समस्या या मसले नहीं है। हमारे बीच एक-दूसरे के प्रति बहुत अच्छी समझ है।” उन्होंने नए मुख्य कोच और उनकी टीम के साथ अपनी तालमेल के बारे में कहा, ‘‘अच्छी समझ महत्वपूर्ण है और मेरे पास वह है।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Rohit sharma said gautam gambhir coaching is different than rahul dravid before ind vs ban test series
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














