- Hindi News »
- Sports »
- India Won Their 5th Men Asian Champions Trophy 2024 After Beat China
भारत ने किया एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम, चीन को दी करारी शिकस्त
भारतीय हॉकी टीम ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में एक भी मुकाबला हारे खिताब अपने नाम कर लिया है। भारतीय टीम ने मेजबान टीम चीन को फाइनल में 1-0 से हराकर एक बार फिर खिताब अपने नाम कर लिया है।
- Written By: मृणाल पाठक

हॉकी टीम (सौजन्य-एक्स)
स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारतीय हॉकी टीम ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में एक भी मुकाबला हारे खिताब अपने नाम कर लिया है। भारतीय टीम ने मेजबान टीम चीन को फाइनल में 1-0 से हराकर एक बार फिर खिताब अपने नाम कर लिया है। भारत का यह अपना पांचवां पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब है।
पेरिस ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम पहले तीन क्वार्टर में कोई गोल नहीं कर सकी। डिफेंडर जुगराज सिंह ने 51वें मिनट में फील्ड गोल करके टीम को जीत दिलाई। यह फाइनल मुकाबला चीन के हुलुनबुइर में हुआ। इससे पहले भारतीय टीम ने दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
Congratulations to the Indian Men’s Hockey Team on clinching their record-breaking 5th Asian Champions Trophy title! 🏆🏑 With a hard-fought 1-0 victory over China, India have not only retained their crown from 2023 but also solidified their position as the most successful team… pic.twitter.com/akCC5N6kGv — Hockey India (@TheHockeyIndia) September 17, 2024
बता दें कि भारत के खिलाफ खेल रही चीनी हॉकी टीम पहली बार एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची थी, हालांकि वह खिताब जीतने से चूक गई। वहीं पाकिस्तान ने कोरिया को 5-2 से हराकर टूर्नामेंट में तीसरे स्थान हासिल किया। इसमें पाकिस्तानी टीम ने शानदार अंदाज में 5-2 से जीत हासिल की। यह मैच फाइनल से ठीक पहले इसी मैदान पर हुआ था।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
सिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
RCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
RBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
यह भी पढ़ें- बांग्लादेश के खिलाफ कैसी होगी भारत की रणनीति? रोहित शर्मा ने बताया टीम इंडिया का प्लान
जानकारी के लिए बता दें कि एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में भारतीय टीम सबसे सफल टीम है। भारतीय हॉकी टीम ने अब तक 5 बार (मौजूदा सीजन समेत) एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 2011 में हुआ था, तब भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था। इसके बाद भारतीय टीम ने 2013, 2018 और 2023 सीजन भी अपने नाम किए हैं। हालांकि 2018 में भारतीय टीम पाकिस्तान के साथ संयुक्त विजेता रही थी। एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के अब तक 8 सीजन (मौजूदा समेत) हो चुके हैं, जिनमें से भारत ने 4 बार, पाकिस्तान ने 3 बार और दक्षिण कोरिया ने एक बार खिताब अपने नाम किया है।
India won their 5th men asian champions trophy 2024 after beat china
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMश्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
May 25, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM










