फैंस के प्यार ने बताया क्या है ट्राफी के मायने, विक्ट्री परेड में अभूतपूर्व स्वागत के बाद बोले रोहित शर्मा
मुंबई में हुए टीम इंडिया के विक्ट्री परेड के बारे में हर कोई बात कर रहा है। मुंबई की सड़कों पर फैंस की भीड़ देखकर हर कोई हैरान तरह गया था। जिसके बाद अब रोहित शर्मा ने भी माना है कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी न केवल उनके लिए बल्कि पूरे भारत के लिए क्या मायने रखती है।
- Written By: मृणाल पाठक
रोहित शर्मा (सौजन्यः एक्स)
मुंबई: रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम में 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम किया है। जिसके बाद टीम इंडिया का भारत में भव्य स्वागत हुआ। मुंबई में हुए विक्ट्री परेड की चर्चा को विदेशों में भी की जा रही है। मुंबई की सड़कों पर भारतीय फैंस का सैलाब आ गया था। जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया था। अब कप्तान रोहित ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया है।
टीम इंडिया के साथ-साथ भारतीय फैंस के लिए इस आईसीसी ट्रॉफी की कितनी एहमियत है, यह सब 4 जुलाई को हुए विक्ट्री परेड में देखने मिला। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मुंबई में अभूतपूर्व स्वागत से अभिभूत होकर कहा कि विजय परेड के दौरान प्रशंसकों के असीम प्यार ने साबित कर दिया कि यह टी20 विश्व कप सिर्फ उनकी टीम के लिये नहीं बल्कि पूरे देश के लिये क्या मायने रखता है।
📍 BCCI HQ#TeamIndia Captain Rohit Sharma with the latest addition to the prestigious collection 🏆#T20WorldCup | #Champions | @ImRo45 pic.twitter.com/QKQjMAygf2 — BCCI (@BCCI) July 5, 2024
सम्बंधित ख़बरें
दोहरे शतक और सर्वाधिक छक्कों के रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा को मिला पद्मश्री, जानें 19 वाला कनेक्शन
रोहित शर्मा के क्लब में शामिल हुए शुभमन गिल, वनडे में छठी बार जीता ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड
कप्तान गिल पर फूटा हिटमैन का गुस्सा! शुभमन की गलती से रोहित शर्मा हुए ऑउट, देखें VIDEO
India vs Afghanistan: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, हर्ष दुबे और गुरनूर बरार का डेब्यू
रोहित ने बीसीसीआई टीवी से कहा, ‘‘आप इस रोमांच से अनुमान लगा सकते हैं। इससे साबित होता है कि यह ट्रॉफी सिर्फ हमारे लिये नहीं बल्कि पूरे देश के लिये क्या मायने रखती है। मुझे खुशी है कि हम इस तरह का कुछ हासिल कर सके।” रोहित ने दूसरी बार टी20 विश्व कप जीता है लेकिन उनके लिये यह खास है। उन्होंने कहा, ‘‘2007 अलग था। मैं उसे भूल नहीं सकता क्योंकि वह मेरा पहला विश्व कप था। यह खास है क्योंकि मैं इस बार कप्तान था। मेरे लिये यह बहुत गर्व का पल है।”
यह भी पढ़ेंः क्रिकेट आइसलैंड ने शेयर की विक्ट्री परेड में शामिल भारतीय फैंस की तस्वीर, गजब का क्रेज देख हुए हैरान
जानकारी के लिए बता दें कि बीसीसीआई ने एयर इंडिया की स्पेशल फ्लाइट AIC24WC ‘एयर इंडिया चैंपियंस 24 विश्व कप’ से टीम इंडिया की वतन वापसी हुई है। टीम इंडिया गुरुवार सुबह छह बजे दिल्ली पहुंची है। भारतीय टीम बारबडोस में तूफान ‘बेरिल’ की वजह से फाइनल जीतने के बाद फंसी हुई थी।
