Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘यह तो बस शुरुआत है, अब पीछे मुड़कर नहीं देखना’; भारतीय टीम को पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने दिया खास मैसेज

Rohit Sharma: पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि भारतीय पुरुष और महिला टीमों ने हाल के वर्षों में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने लय बनाए रखने और और खिताब जीतने की उम्मीद जताई।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Mar 15, 2026 | 09:19 AM

रोहित शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Rohit Sharma’s Message To Team India: भारतीय टीम ने 2023 के बाद से आईसीसी टूर्नामेंट्स में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वनडे वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम ने सभी आईसीसी टूर्नामेंट्स का खिताब अपने नाम किया है। इसको लेकर पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने उम्मीद जताई कि भारत की पुरुष और महिला क्रिकेट टीमें हाल के वर्षों में हासिल की गई बड़ी उपलब्धियों की लय को आगे भी बनाए रखेंगी और देश के लिए और खिताब जीतेंगी।

भारत ने पिछले कुछ वर्षों में ICC टूर्नामेंटों में लगातार सफलता हासिल की है। 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने ICC पुरुष टी20 विश्व कप जीता। वहीं चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी रोहित शर्मा की कप्तानी में अपने नाम किया है। इसके बाद 2025 में हरमनप्रीत कौर की नेतृत्व में महिला टीम ने पहली बार ICC महिला क्रिकेट विश्व कप का खिताब अपने नाम किया।

इसी साल महिला अंडर-19 टीम ने भी ICC अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप जीता। भारत की 2026 की शुरुआत भी शानदार रही। देश ने रिकॉर्ड छठी बार ICC अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप जीता, जबकि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में सीनियर पुरुष टीम ने रिकॉर्ड तीसरी बार ICC पुरुष टी20 विश्व कप अपने नाम किया।

सम्बंधित ख़बरें

संजू सैमसन को केरल सरकार द्वारा मिलेगा खास सम्मान, 16 मार्च को सेंट्रल स्टेडियम में किया जाएगा सम्मानित

‘ICC से बड़ा कोई भी देश नहीं…’, जय शाह ने पाकिस्तान-बांग्लादेश ड्रामे पर तोड़ी चुप्पी

T20 Women’s Mumbai League के पहले सीजन का आगाज जल्द, रोहित शर्मा ने किया ट्रॉफी का अनावरण

‘भारत के लिए फायदेमंद साबित हुआ…’, रिकी पोंटिंग ने गंभीर और सूर्या के इस फैसले की तारीफ की

पुरुष-महिला टीम का वर्ल्ड कप जीतना शानदार पल रहा

रोहित शर्मा ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारतीय टीमों की उपलब्धियां देखकर उन्हें गर्व होता है। उन्होंने कहा, “पुरुष टीम के साथ-साथ महिला टीम का विश्व कप जीतना एक शानदार पल था। यह केवल खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम नहीं है, बल्कि उन सभी का भी योगदान है जो पर्दे के पीछे काम करते हैं।”

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी का टैलेंट या सिर्फ लक? पूर्व क्रिकेटर ने का हैरानी भरा बयान- कहा- किस्मत से चल रही बल्लेबाजी

उन्होंने आगे कहा, “शानदार प्रदर्शन करना और जो हमने हासिल किया है उसे पाना वाकई गर्व की बात है। पुरुष और महिला टीमों के पास अब वह लय मौजूद है। हमें इसे आगे भी बनाए रखना है।”

सपोर्ट स्टाफ की सराहना की

रोहित ने उन लोगों की भी जमकर सराहना की जो पर्दे के पीछे रहकर सफलता के लिए काम करते हैं। उन्होंने कहा, “सफलता का कोई राज नहीं होता, यह कड़ी मेहनत और थोड़ी किस्मत का नतीजा है। पुरुष और महिला दोनों टीमों ने जो कुछ भी हासिल किया है, उसके लिए बहुत मेहनत की है। इसके लिए स्टाफ और सहयोगियों का धन्यवाद।”

उन्होंने टी20 मुंबई लीग का भी जिक्र किया। इस साल पुरुष टूर्नामेंट के साथ ही तीन टीमों की महिला प्रतियोगिता भी होगी, जिससे लीग और बड़ा और रोमांचक बन जाएगा। रोहित शर्मा के अनुसार, भारतीय क्रिकेट में प्रतियोगिता बहुत है, इसलिए खिलाड़ियों को प्रतिभा के साथ सही समय पर सही मौके मिलने चाहिए। उनका मानना है कि जब एक बार टीम को सफलता और लय मिलती है, तो यह जारी रहती है।

Rohit sharma message to indian team its just the beginning no looking back

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 15, 2026 | 09:18 AM

Topics:  

  • ICC Cricket World Cup
  • ICC T20 World Cup
  • Indian Cricket Players
  • Indian Cricket Team
  • Rohit Sharma
  • T20 World Cup 2026

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.