-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Perth Scorchers Won Bbl 2025 26 Title By 6 Wicket Against Sydney Sixers
BBL 2025-26 का खिताब पर्थ स्कॉर्चर्स ने किया अपने नाम, सिडनी सिक्सर्स को 6 विकेट से हराकर छठी बार बनी चैंपियन
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Big Bash League 2025-26: बिग बैश लीग 2025-26 का खिताब पर्थ स्कॉर्चर्स ने अपने नाम किया। पर्थ स्कॉर्चर्स ने बीबीएल इतिहास में अपना छठा खिताब जीतकर इतिहास रच दिया।

पर्थ स्कॉर्चर्स (फोटो-सोशल मीडिया)
Perth Scorchers vs Sydney Sixers, Final: पर्थ स्कॉर्चर्स ने बिग बैश लीग 2025-26 का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में स्कॉर्चर्स ने सिडनी सिक्सर्स को 6 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस जीत के साथ पर्थ स्कॉर्चर्स ने बीबीएल इतिहास में अपना छठा खिताब जीतकर एक बार फिर अपनी बादशाहत साबित की। इससे पहले पर्थ स्कॉर्चर्स ने 2013/14, 2014/15, 2016/17, 2021/22 और 2022/23 का खिताब अपने नाम किया था।
बिग बैश लीग के फाइनल में सिडनी सिक्सर्स की बल्लेबाजी निराशाजनक रही है। टीम ने पहले खेलते हुए पर्थ स्कॉर्चर्स को महज 133 रन का लक्ष्य दिया है। जिसको पर्थ स्कॉर्चर्स ने 17.3 ओवरों में हासिल कर लिया। डेविड पायने सैम हार्पर को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया।
सिडनी सिक्सर्स 132 रनों पर सिमटी
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी सिडनी सिक्सर्स पारी की अंतिम गेंद पर 132 के स्कोर पर सिमट गई। इस टीम को डेनियल ह्यूज (7) के रूप में पहला झटका लगा। यहां से जोश फिलिप ने स्टीव स्मिथ के साथ दूसरे विकेट के लिए 27 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की।
सम्बंधित ख़बरें
SL vs IND: 15 अगस्त से भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज, जानिए WTC पॉइंट्स टेबल और ICC रैंकिंग का पूरा गणित
Antarctica Ice Melt से समुद्र का जलस्तर बढ़ने का भारी खतरा, तबाही से बचने का समय है बहुत कम
2027 World Cup से पहले वैभव सूर्यवंशी को मिले टीम इंडिया में मौका? पूर्व चयनकर्ता ने BCCI से की बड़ी मांग
CWG 2026 Day 7: मुरली श्रीशंकर से गोल्ड की उम्मीद, आज भारत के लिए दांव पर 9 मेडल इवेंट्स
स्मिथ 13 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद फिलिप ने कप्तान मोइसेस हेनरिक्स के साथ तीसरे विकेट के लिए 32 रन जोड़े। फिलिप और हेनरिक्स 24-24 रन बनाकर आउट हुए। विपक्षी खेमे से झाय रिचर्डसन और डेविड पायने ने 3-3 विकेट हासिल किए, जबकि महली बियर्डमैन ने 2 विकेट निकाले। आरोन हार्डी को 1 सफलता हाथ लगी।
पर्थ स्कॉर्चर्स ने 17.3 ओवरों में जीता मैच
इसके जवाब में पर्थ स्कॉर्चर्स ने 17.3 ओवरों में खिताबी मैच अपने नाम कर लिया। इस टीम को मिचेल मार्श और फिन एलन की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 50 गेंदों में 80 रन की साझेदारी की। फिन 22 गेंदों में 1 छक्के और 4 चौकों के साथ 36 रन बनाकर आउट हुए। कुछ देर बाद टीम ने आरोन हार्डी (5) का विकेट भी खो दिया।
यह भी पढ़ें: T20 World Cup के लिए पाकिस्तान की टीम घोषित, बाबर आजम की हुई एंट्री; टॉप परफॉर्मर हुआ बाहर
इसके बाद मार्श ने जोश इंगलिस के साथ तीसरे विकेट के लिए 33 रन जुटाकर टीम को जीत के बेहद करीब पहुंचा दिया। मार्श 43 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 44 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद जोश ने मोर्चा संभाला। जोश इंगलिस ने 29 रन की नाबाद पारी खेली।विपक्षी खेमे से सीन एबॉट ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए। इनके अलावा, मिचेल स्टार्क और जैक एडवर्ड्स ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
Perth scorchers won bbl 2025 26 title by 6 wicket against sydney sixers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल: धरना स्थल पर प्रशासन और नगर निगम की व्यवस्था फेल! आंदोलनकारी किसानों ने खुद की साफ-सफाई
Jul 29, 2026 | 04:12 PMएयर इंडिया AI171 हादसे की जांच अंतिम चरण में, AAIB ने बताया कब आएगी फाइनल रिपोर्ट; सुप्रीम कोर्ट को दिया भरोसा
Jul 29, 2026 | 04:12 PMWardha News: ‘पत्नी से कोई संबंध नहीं…!’ मतदाता का जवाब सुनकर सून्न रह गया बीएलओ
Jul 29, 2026 | 04:08 PMप्रताप सरनाईक के प्रयासों को मिली सफलता, ठाणे में बनेगा हाई-टेक शूटिंग रेंज सुविधा भवन, जानें मुख्य विशेषताएं
Jul 29, 2026 | 04:07 PMछत्रपति संभाजीनगर के युवाओं के लिए बड़ा मौका: 30 जुलाई को भव्य रोजगार मेला, 500 से अधिक पदों पर होगी भर्ती
Jul 29, 2026 | 04:03 PMEx Agniveer Agnipath Recruitment: CAPF में पूर्व अग्निवीरों के लिए 50% पद आरक्षित, आयु सीमा में भी छूट का ऐलान
Jul 29, 2026 | 04:00 PMMathura: फर्जी पत्रकार बनकर चौथ वसूली का आरोप, महिला से छेड़छाड़ और मारपीट मामले में युवक गिरफ्तार
Jul 29, 2026 | 03:59 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














