रोहित शर्मा ने की ‘इस’ WWE स्टार के वॉक की नकल! दिग्गज ने ट्वीट कर खुद किया खुलासा
- Written By: मृणाल पाठक
रोहित शर्मा (सौजन्यः एक्स)
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मैच में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में भारत ने जीत दर्ज कर 17 साल बाद खिताब अपने नाम किया। जिसके बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के टी20 विश्व कप ट्रॉफी प्राप्त करने के लिए अनोखा तरीका चर्चा में बना हुआ है। ऐसे में अब WWE स्टार रिक फ्लेयर का भी उनकी इस वॉक पर बयान दिया है।
दरअसल, WWE स्टार रिक फ्लेयर का कहना है कि रोहित शर्मा ने ट्रॉफी लेते हुए उनकी वॉक को कॉपी किया है। वह WWE रिंग में इसी तरह एंट्री लिया करते थे। उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर लिखा, ”@ImRo45 मेरी प्लेबुक से एक पेज ले रहा है! वाह!”
.@ImRo45 Taking A Page Out Of My Playbook! WOOOOO! pic.twitter.com/gRMrPermGb — Ric Flair® (@RicFlairNatrBoy) June 30, 2024
सम्बंधित ख़बरें
दोस्ती, खराब प्रदर्शन या फिर कप्तान के खिलाफ गुटबाजी! IPL 2026 में MI की बर्बादी के पीछे का क्या है कारण?
MI vs RCB: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, IPL में सर्वाधिक मैच खेलने के मामले में धोनी-कोहली की बराबरी
मैच पाकिस्तान का और प्लेइंग इलेवन टीम इंडिया की, बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले के बीच फिर शर्मशार हुआ PAK-VIDEO
IPL 2026: रोहित-रिकल्टन के तूफान में उड़ा लखनऊ, लगातार छठा मैच गंवाया, Hitmen के लौटते ही मुंबई को मिली जीत
ऐसे में अब यह सवाल बना हुआ है कि रोहित ने आखिर क्यों रिक फ्लेयर की कॉपी की? इसका जवाब इस ट्रॉफी सेरेमनी से पहले मिलता है। दरअसल, जय शाह के बाईं तरफ टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी खड़े थे। कुलदीप यादव ने रोहित को बताया था कि वह ट्रॉफी लेते समय रिक फ्लेयर के स्टाइल में आएं। जिसके बाद ऐसा करते ही नजर आए थे।
Ric Flair with a wonderful Fargo Strut pic.twitter.com/WQUBR8UVTi — Allan (@allan_cheapshot) July 8, 2023
बता दें कि विश्व चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम कल यानी 4 जुलाई को सुबह भारत लौट आएगी। उन्हें लाने के लिए बीसीसीआई ने एक स्पेशल प्लेन बारबाडोस भेजा है। दिल्ली आने के बाद टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी और स्टाफ मेंबर सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और उनके साथ नाश्ता करेंगे। उसके बाद भारतीय टीम मुंबई की खुली बस में ट्रॉफी के साथ परेड करेगी, जहां वह फैंस के साथ जीत का जश्न मनाएगी।
जानकारी के लिए बता दें कि रोहित शर्मा अब कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी की लिस्ट में शुमार हो गए हैं। वह अब भारत के ऐसे तीसरे कप्तान बन गए हैं, जिनकी कप्तानी में भारत ने आईसीसी की ट्रॉफी जीती है। भारत ने 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीती है।
