6,6,6,6,6,6…रियान पराग ने लगातार 6 छक्के लगाकर रचा इतिहास, IPL में ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
रियान पराग ने 13वें ओवर की अंतिम पांच गेंदों पर पांच छक्के और 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का लगाकर लगातार 6 छक्का लगाए। वो आईपीएल के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
रियान पराग (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 के 53वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने एक इतिहास रच दिया। आईपीएल के इतिहास में रियान पराग ने 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने मोईन अली के अंतिम पांच गेंदों पर पांच छक्के लगाए और वरुण चक्रवर्ती की दूसरी गेंद पर छक्का लगाया। इस तरह उन्होंने लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाए।
रियान पराग ने 13वें ओवर में अंतिम पांच गेंदों पर पांच छक्का लगाया। उसके बाद 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का लगाकर लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्का लगाने वाले आईपीएल में पहले बल्लेबाज बन गए हैं। आईपीएल में अभी तक लगातार 6 गेंदों पर कोई बल्लेबाज ने 6 छक्का नहीं लगाया था। लेकिन रियान पराग ने अब यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।
Riyan Parag hits 6 consecutive SIXES 🤯 Insane HITTING 🥵 pic.twitter.com/uS2PibhhF9 — abhay singh (@abhaysingh_13) May 4, 2025
सम्बंधित ख़बरें
37 गेंदों में 93 रन, शतक चूके प्रियांश आर्य का तहलका, स्ट्राइक रेट में वैभव सूर्यवंशी से भी ज्यादा खतरनाक
Jofra Archer ने रचा इतिहास, IPL इतिहास में पहली गेंद पर ऐसा कारनाम करने वाले पहले खिलाड़ी बने
ध्रुव जुरेल ने दिखाई जबदस्त विकेटकीपिंग स्किल, बिजली की रफ्तार से किया स्टंप आउट, दिग्गज सचिन ने की जमकर तारीफ
अजिंक्य रहाणे का शर्मनाक रिकॉर्ड, बैक टू बैक डक ने बढ़ाई मुश्किलें, इस बदनाम लिस्ट में किया टॉप
पराग ने 6 गेंदों पर लगाए 6 छक्के
रियान पराग ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 13वें ओवर की दूसरी गेंद से खेलना शुरू किया। रियान पराग ने दूसरी गेंद पर स्कावर लेग पर छक्का लगाया। उसके बाद तीसरी गेंद पर लॉन्ग ऑन पर छक्का लगाया। चौथी गेंद पर स्कावर लेग पर छक्का लगाया। पांचवी गेंद पर फिर से लॉन्ग ऑन पर छक्का लगाया।
इसके बाद छठी गेंद पर लॉन्ग ऑफ छक्का लगाया। पराग ने मोइन के पांच गेंद में पांच छक्के लगाए। उसके बाद 14वें ओवर वरुण चक्रवर्ती लेकर आए। इस ओवर की दूसरी गेंद पर रियान पराग स्ट्राइक पर आए और रिवर्स स्वीप करते हुए गेंद को सीमा रेखा के पार भेज दिया। ऐसे में रियान पराग ने लगातार 6 गेंद पर 6 छक्के लगाने वाले आईपीएल में पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
एक ओवर में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
- 5 – क्रिस गेल (आरसीबी) बनाम राहुल शर्मा, 2012
- 5 – राहुल तेवतिया (आरआर) बनाम शेल्डन कॉटरेल (पीबीकेएस), 2020
- 5 – रविंद्र जड़ेजा (सीएसके) बनाम हर्षल पटेल (आरसीबी), 2021
- 5 – रिंकू सिंह (केकेआर) बनाम यश दयाल (जीटी), 2023
- 5 – रियान पराग (आरआर) बनाम मोइन अली (केकेआर), 2025
खेल जगत की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
एक ओवर में पांच छक्का लगाने का कारनामा करने वाले रियान पराग पांचवे खिलाड़ी बने। सबसे पहले क्रिस गेल ने पांच गेंदो पर पांच छक्का लगाया था। उन्होंने यह कारनामा 2012 में किया था। उसके बाद राहुल तेवतिया ने 2020 में, रविंद्र जडेजा ने 2021 में, रिंकू सिंह ने 2023 में और रियान पराग ने 2025 में यह कारनामा किया।
