Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आईपीएल इतिहास का सबसे मंहगा शतक, ऋषभ पंत खेली 118 रन की विस्फोटक पारी, बनाया ये महारिकॉर्ड

आरसीबी के खिलाफ LSG के कप्तान ऋषभ पंत ने 54 गेंदों का सामना करते हुए विस्फोटक अंदाज में अपना शतक पूरा किया। इसके साथ की उन्होंने आईपीएल इतिहास में एक कीर्तिमान भी स्थापित कर दिया।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: May 28, 2025 | 12:31 AM

ऋषभ पंत (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला खेला गया। वहीं, एलएसजी के लिए ये सीजन का अंतिम मैच भी है। इस दौरान आरसीबी के कप्तान जितेश शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने बेंगलुरु के सामने 227 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

लखनऊ के लिए इस मैच में कप्तान ऋषभ पंत ने तूफानी अंदाज में शतक लगाया। ये ही कारण रहा कि लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम आरसीबी के सामने 227 रन का स्कोर खड़ा करने में कामयाब हुई। पंत के अलावा सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया।

पंत ने 54 गेंद में जड़ा शतक

लखनऊ सुपर जायंट्स इस सीजन में खराब प्रदर्शन से जूझ रहे थे। लेकिन आरसीबी के खिलाफ लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले में उन्होंने विस्फोटक अंदाज में शतक जड़कर आलोचकों को करारा जवाब दिया। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ 54 गेंद में अपना शतक पूरा किया। वहीं, अंत में 118 रन के स्कोर पर नाबाद रहे।

सम्बंधित ख़बरें

RCB के लिए बोली 1.75 बिलियन डॉलर के पार, IPL के विस्तार से BCCI को होगा बंपर फायदा

WPL 2026 Final: आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स में खिताबी भिड़ंत, RCB ने जीता टॉस; देखें दोनों टीमों का प्लेइंग-11

RCB W vs DC W, WPL Final, Highlights: आरसीबी ने जीता दूसरा खिताब, दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हराया

ऋषभ पंत ने अपनी फिटनेस पर दिया बड़ा अपडेट, कहा- जल्द ही मैदान पर करूंगा वापसी

IPL का सबसे मंहगा शतक

इसके साथ ही ऋषभ पंत आईपीएल में शतक लगाने वाले सबसे मंहगे खिलाड़ी भी बन चुके हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हेनरिक क्लासेन के पास था। उन्होंने इसी साल शतक लगाया था। हैदराबाद ने उन्हें 23 करोड़ रुपये में रिटने किया था। फिलहाल अब ये रिकॉर्ड पंत के नाम दर्ज हो गया है। आरसीबी के खिलाफ 118 रन की पारी खेलकर ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बन चुके हैं। बता दें कि इस साल उन्हें LSG की फ्रेंचाइजी ने 27 करोड़ रुपये देकर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था।

कप्तान ऋषभ पंत के अलावा सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने भी विस्फोटक अंदाज में फिप्टी लगाई। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ 31 गेंदों का सामना करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। पहले विकेट के बाद इन दोनों बल्लेबाजों ने लखनऊ की पारी को बखूबी संभाला।

आखिरी मैच में ऋषभ पंत का रौद्र रूप आया सामने, विस्फोटक पारी से आलोचकों को दिया करारा जवाब

RCB और LSG की प्लेइंग इलेवन

लखनऊ सुपर जायंटंस: मिशेल मार्श, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, शाहबाज़ अहमद, दिगवेश सिंह राठी, अवेश खान, विलियम ओ’रूर्के।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिलिप साल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, नुवान तुषारा।

Rishabh pant scored century in 54 balls against rcb

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 27, 2025 | 09:35 PM

Topics:  

  • IPL 2025
  • Lucknow Super Giants
  • Rishabh Pant
  • Royal Challengers Bengaluru

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.