BCCI ने ऋषभ पंत को लेकर दिया बड़ा अपडेट, जरूरत पड़ने पर करेंगे बल्लेबाजी लेकिन..

BCCI gives Update on Rishabh Pant: बीसीसीआई ने ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया है कि पंत जरूरत पड़ने पर बल्लेबाजी करेंगे। लेकिन विकेटकीपिंग नहीं कर सकेंगे।
BCCI ने ऋषभ पंत को लेकर दिया बड़ा अपडेट, जरूरत पड़ने पर करेंगे बल्लेबाजी लेकिन..
ऋषभ पंत (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

BCCI gives Update on Rishabh Pant: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे मैनचेस्टर टेस्ट मुकाबले में ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बीसीसीआई ने कहा कि ऋषभ पंत विकेटकीपिंग नहीं करेंगे। लेकिन वो जरूरत पड़ने पर बल्लेबाजी के लिए उपलब्ध रहेंगे।

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ओल्ड ट्रैफर्ड में टीम के साथ जुड़ गए हैं। उनके पैर में पट्टी बंधी हुई है। पांचवें टेस्ट के पहले दिन बल्लेबाजी करते हुए चोटिल हो गए। जिसके बाद अब बीसीसीआई ने एक बड़ा अपडेट दिया है। बीसीसीआई ने कहा कि ध्रुव जुरेल विकेटकीपिंग करेंगे।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कहा कि पंत इस मैच में विकेटकीपिंग नहीं करेंगे और ध्रुव जुरेल विकेटकीपिंग का भूमिका निभाएंगे। जैसा कि उन्होंने लॉर्ड्स में पिछले मैच में किया था। अपनी चोट के बावजूद, ऋषभ पंत दूसरे दिन टीम में शामिल हो गए हैं और टीम की ज़रूरतों के अनुसार बल्लेबाजी के लिए उपलब्ध रहेंगे।"

पंत को चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन बल्लेबाज़ी करते हुए पैर की उंगली की हड्डी (फिफ्थ मेटाटार्सल) में फ्रैक्चर हो गया। इसके बाद वो उस दिन आगे खेल नहीं पाए। इस चोट की खबर ऐसे समय आई है जब कुछ रिपोर्ट्स कह रही हैं कि वो फिर से बल्लेबाज़ी कर सकते हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टरों ने उन्हें 6 हफ्ते आराम करने की सलाह दी है, जिससे वह 31 अगस्त से होने वाले आखिरी टेस्ट (द ओवल) से बाहर हो जाएंगे।

हालांकि कुछ दूसरी रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पंत ने टीम से कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो वो दर्द की दवाइयां लेकर खेलने को तैयार हैं। कोच गौतम गंभीर भी शायद इस पर सहमत हैं। इसलिए बीसीसीआई ने पंत की बल्लेबाजी को लेकर अपडेट दिया है।

ICC के नियमों के अनुसार चोटिल खिलाड़ी की जगह कोई और खिलाड़ी बल्लेबाज़ी या गेंदबाजी नहीं कर सकता, जब तक उसे सिर में चोट न लगी हो। इसलिए जुरेल विकेटकीपिंग तो कर सकते हैं, लेकिन पंत की जगह बल्लेबाजी नहीं कर सकते। पंत के साथ ऐसा दो मैचों में दो बार हुआ है। पिछले मैच में पंत को विकेटकीपिंग के दौरान चोट लगी थी। वहीं इस मैच में पंत को बल्लेबाजी के दौरान चोट लगी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com