Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रिंकू सिंह का जुड़ा पॉलिटिक्स के साथ कनेक्शन, सपा सांसद के साथ की सगाई

भारतीय टीम के ताबड़तोड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह की सगाई हो गई है। सपा सांसद प्रिया सरोज के साथ रिंकू सिंह का रोका हुआ है। रिंकू सिंह की मंगेतर की बात करें तो वो सिर्फ 25 साल की उम्र में सांसद बन गई थीं।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Jan 17, 2025 | 05:43 PM

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय टीम के ताबड़तोड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह की सगाई हो गई है। सपा सांसद प्रिया सरोज के साथ रिंकू सिंह का रोका हुआ है। रिंकू सिंह की मंगेतर की बात करें तो वो सिर्फ 25 साल की उम्र में सांसद बन गई थीं वो मछली शहर से लोकसभा चुनाव जीती थीं। प्रिया सरोज सुप्रीम कोर्ट में वकील रही हैं। रिंकू सिंह का अब कनेक्शन पॉलिटिक्स के साथ जुड़ गया है।

प्रिया सरोज ने बीजेपी के दिग्गज नेता बीपी सरोज को हराकर लोकसभा में एंट्री की थी। प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज भी मछलीशहर लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रहे हैं। वो साल 1999, 2004 और 2009 में लोकसभा चुनाव जीते थे। प्रिया सरोज एक भारतीय राजनीतिज्ञ और वकील हैं। समाजवादी पार्टी से जौनपुर जिले की मछलीशहर लोकसभा सीट से सांसद हैं। लोकसभा के लिए चुनी गई सबसे युवा उम्मीदवारों में से एक हैं। उनकी आयु 25 वर्ष हैं। वह तीन बार के सांसद और वर्तमान विधायक तुफानी सरोज की बेटी हैं।

खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

सम्बंधित ख़बरें

कोलंबो में ‘महामुकाबले’ का जुनून: स्टेडियम के बाहर दुनिया भर से पहुंचे फैंस, बारिश भी नहीं रोक पाएगी रोमांच

पाकिस्तान टीम जैसा चाहती थी वैसा हो गया…मुकाबले से पहले आई पिच की तस्वीर, टीम इंडिया अलर्ट मोड पर

IND vs PAK: सूर्या का मास्टरप्लान तैयार! महामुकाबले से पहले कप्तान ने दिए ये बड़े बयान

IND vs PAK: ‘भारत का दबदबा…’, सौरव गांगुली ने महामुकाबले से पहले पाकिस्तान को दी चेतावनी

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

प्रिया सरोज ने नई दिल्ली के एयर फ़ोर्स गोल्डन जुबली इंस्टिट्यूट से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ़ आर्ट्स (बीए) की डिग्री प्राप्त की। अपनी शिक्षा यात्रा को आगे बढ़ाते हुए, उन्होंने एमिटी विश्वविद्यालय, नोएडा से बैचलर ऑफ़ लॉ (एलएलबी) की डिग्री हासिल की।

रिकू सिंह हैं कमाल के खिलाड़ी

रिंकू सिंह ने आईपीएल में लगातार पांच छक्के लगाकर अकेले दम पर मुकाबला जितवा दिया। जिसके बाद वो कोई परिचय के मोहताज नहीं रहे। वो भारतीय क्रिकेट टीम के ताबड़तोड़ बल्लेबाजों में से एक हैं। टी20 फॉर्मेट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। भारतीय टीम के लिए 30 टी20 मैचों में 46 से ज्यादा की औसत से 507 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 160 से ज्यादा का रहा है। रिंकू ने टीम इंडिया के लिए 2 वनडे भी खेले हैं। इसके अलावा रिंकू सिंह आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का अहम हिस्सा हैं। रिंकू सिंह को आईपीएल 2025 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 13 करोड़ में रिटेन किया है।

Rinku singh gets engaged to samajwadi party mp priya saroj

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 17, 2025 | 04:25 PM

Topics:  

  • Indian Cricket Team
  • Priya Saroj

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.