Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सांसद प्रिया सरोज के हुए क्रिकेटर रिंकू सिंह, रिंग सेरेमनी के दौरान भावुक हुई प्रिया; इन अतिथियों ने समारोह में लगाया चार चांद

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई संपन्न हो गई है। इस खास मौके पर राजनीति और खेल जगत की कई दिग्गज हस्तियां मौजूद रहें। दोनों की शादी 18 नवंबर को होने जा रही है।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Jun 08, 2025 | 02:10 PM

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ: भारतीय टीम के खिलाड़ी रिंकू सिंह और सपा पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी लखनऊ के फाइव स्टार होटल में हुई। इस दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेख यादव और डिंपल यादव भी मौजूद रहे। रिंग सेरेमनी के दौरान जया बच्चन भी पहुंची और दोनों को आशीर्वाद दिया। उसके अलावा सपा नेता रामगोपाल यादव, सांसद कमलेश पासवान, बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी मौजूद रहे।

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज ने एक-दूसरे का हाथ थामे जब हॉल में प्रवेश किया, तो सभी की निगाहें उन्हीं पर टिक गईं। दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही थी। मंच पर पहुंचते ही माहौल और भी भावुक हो गया, जब रिंकू सिंह ने प्रिया सरोज को अंगूठी पहनाई। इस खास पल से भावुक हुईं प्रिया की आंखें नम हो गईं। इसके बाद प्रिया ने भी रिंकू को अंगूठी पहनाई। दोनों की सगाई की रस्म पूरी हुई और यह लम्हा हमेशा के लिए यादगार बन गया।

शादी की तारीख भी हुई तय

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की सगाई आज लखनऊ में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हो गई। इस खास मौके पर परिवार और करीबी रिश्तेदार मौजूद हैं। दोनों के जीवन के इस नए सफर की शुरुआत के साथ ही अब शादी की तारीख भी तय कर दी गई है।रिंकू और प्रिया की शादी इसी साल 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के ताज होटल में बड़े धूमधाम से होगी। समारोह पूरी तरह पारंपरिक अंदाज में आयोजित किया जाएगा। इस भव्य आयोजन में खेल, सिनेमा, राजनीति और उद्योग जगत की कई नामचीन हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।

सम्बंधित ख़बरें

ईशान किशन ने तोड़ा गौतम गंभीर का बड़ा रिकॉर्ड, पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले भारतीय ओपनर बने

T20 World Cup में अभिषेक शर्मा ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बने

टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने कोलंबो पहुंचे रोहित शर्मा, मैदान पर उतरने से पहले खिलाड़ियों को दिया जीत का मंत्र

IND vs PAK: दो बदलाव के साथ उतरी भारतीय टीम, पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला

रिंकू सिंह का क्रिकेट करियर

रिंकू सिंह ने आईपीएल में एक ओवर में लगातार पांच छक्के लगाकर अपनी टीम को चमत्कारिक जीत दिलाई थी, जिसके बाद वह रातों-रात सुर्खियों में आ गए और अब किसी परिचय के मोहताज नहीं रहे। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम में भी एक खास जगह बनाई है।

क्रिकेटर रिंकू संग सगाई के बंधन में बंधेंगी सांसद प्रिया सरोज, लखनऊ में होगा शाही आयोजन, अखिलेश समेत कई VIP होंगे शामिल

टी20 फॉर्मेट में रिंकू का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। उन्होंने भारत के लिए अब तक 30 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 46 से अधिक की औसत से कुल 507 रन बनाए हैं, और उनका स्ट्राइक रेट 160 से भी ज्यादा का रहा है—जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली को दर्शाता है। इसके अलावा, रिंकू ने टीम इंडिया के लिए 2 वनडे मैच भी खेले हैं।

Rinku singh engaged with priya saroj

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 08, 2025 | 01:59 PM

Topics:  

  • Indian Cricket Team
  • Priya Saroj
  • Rinku Singh
  • Uttar Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.