ऋचा घोष ने रचा इतिहास, महिला वनडे में ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी
Richa Ghosh: भारतीय टीम की विकेटकीपर-बैटर ऋचा घोष ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वो सबसे तेज 1000 रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
ऋचा घोष (फोटो-सोशल मीडिया)
Fewest balls taken for 1000 runs in WODIs: महिला वर्ल्ड कप 2025 के 10वें मुकाबले में भारतीय टीम के विकेटकीपर-बैटर ऋचा घोष ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। ऋचा घोष इस मुकाबले के दौरान महिला वनडे में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई है। ऋचा इस उपलब्धि को हासिल करने वाली दुनिया की तीसरी खिलाड़ी भी बन गई है।
ऋचा घोष को वनडे में 1010 गेंदों में अपना 1000 रन पूरा किया। ऋचा ने यह कारनामा साउथ अफ्रीका के खिलाफ 94 रनों के पारी के दौरान हासिल की। वनडे में दुनिया की सबसे तेज़ 1000 रन बनाने वाली बल्लेबाज़ का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर के नाम है। 28 वर्षीय इस ऑलराउंडर ने 917 गेंदों में 1000 वनडे रन पूरे किए। उनके बाद इंग्लैंड की नैट साइवर-ब्रंट हैं, जिन्होंने 943 गेंदों में 1000 रन पूरे किए।
महिला वनडे में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाली खिलाड़ी
| क्रम | खिलाड़ी का नाम | देश | गेंदें (बॉल्स) |
|---|---|---|---|
| 1 | एश्ले गार्डनर | ऑस्ट्रेलिया | 917 |
| 2 | नैट साइवर-ब्रंट | इंग्लैंड | 943 |
| 3 | ऋचा घोष | भारत | 1010 |
| 4 | मेग लैनिंग | ऑस्ट्रेलिया | 1011 |
| 5 | एलिसा हीली | ऑस्ट्रेलिया | 1022 |
ऋचा गुरुवार को विशाखापत्तनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया के लिए आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरीं और 77 गेंदों पर 94 रन बनाए। इस दौरान ऋचा ने 11 चौके और 4 छक्के लगाए। उन्होंने अमाजोत कौर (13 रन) के साथ सातवें विकेट के लिए 51 रन और स्नेह राणा (24 गेंदों पर 33 रन) के साथ आठवें विकेट के लिए 88 रन जोड़े।
सम्बंधित ख़बरें
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेंगे ये खिलाड़ी, पूर्व क्रिकेटर ने प्लेइंग 11 में पंत को दी जगह, बताई ये वजह
BREAKING: टीम इंडिया को लगा सबसे तगड़ा झटका, अफगानिस्तान सीरीज से अचानक बाहर हुए विराट कोहली, फैंस हैरान
T20 के बाद टेस्ट क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी की होगी एंट्री? टीम इंडिया में बड़ी हलचल, दिग्गज ने की सिफारिश!
कप्तानी में Suryakumar Yadav ने गाड़े सफलता के झंडे, बना दिया महारिकॉर्ड, जीत प्रतिशत में सबको छोड़ा पीछे
यह भी पढ़ें: महिला वर्ल्ड कप में भारत को मिली पहली हार, ऋचा घोष पर भारी पड़ी नादिन डी क्लर्क की पारी
ऋचा की 94 रनों की पारी ने उन्हें महिला वनडे में आठवें या उससे निचले क्रम पर बल्लेबाजी करने वाली किसी बल्लेबाज द्वारा सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ने में भी मदद की। ऋचा से पहले, महिला वनडे मैच में आठवें या उससे निचले क्रम पर बल्लेबाजी करने के बाद सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका की क्लोई ट्रायऑन के नाम था।
महिला वनडे में आठवें या उससे निचले क्रम पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी
| क्रम | खिलाड़ी का नाम | देश | स्कोर | विरोधी टीम | स्थान | टूर्नामेंट/वर्ष |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | ऋचा घोष | भारत | 94 | दक्षिण अफ्रीका | विशाखापत्तनम | वर्ल्ड कप 2025 |
| 2 | नादिन डी क्लर्क* | दक्षिण अफ्रीका | 84* | भारत | विशाखापत्तनम | वर्ल्ड कप 2025 |
| 3 | क्लोई ट्राइऑन | दक्षिण अफ्रीका | 74 | श्रीलंका | कोलंबो (RPS) | 2025 |
| 4 | फातिमा सना | पाकिस्तान | 69 | दक्षिण अफ्रीका | कराची | 2023 |
हालांकि, इसी मुकाबले में नादिन डी क्लर्क ने क्लोई ट्राइऑन का रिकॉर्ड तोड़ दी। भारत के खिलाफ 252 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नादिन डी क्लर्क ने नाबाद 84 रनों की पारी खेलकर टीम को 3 विकेटों से जीत दिला दी। नादिन डी क्लर्क 54 गेंदों पर नाबाद 84 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 5 छक्के लगाए।
